ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग , शाम 5 बजे तक 90% वोटिंग, पूर्ववर्धमान 92 तो हुबली में 90% मतदान ……….

UB India News by UB India News
April 30, 2026
in पश्चिम बंगाल
0
आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग , शाम 5 बजे तक 90% वोटिंग, पूर्ववर्धमान 92 तो हुबली में 90% मतदान ……….

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज फाइनल राउंड की बारी है। दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी किस्मत का फैसला 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे। दूसरे चरण में आज बंगाल की जिन 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें कोलकाता, इंडस्ट्रियल बेल्ट और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 2,343 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया। इसके साथ ही 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

2021 में TMC ने जीती थीं 123 सीटें

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की जिन 142 सीटों पर हो रही है, 2021 के चुनाव में इनमें से बीजेपी ने सिर्फ 18 सीटें जीती थी जबकि टीएमसी ने 123 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता की हैट्रिक लगाई थी।

भवानीपुर से मैदान में ममता बनर्जी

दूसरे चरण में सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से मैदान में हैं। आज जिन 142 सीटों पर वोटिंग है। ये इलाका ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ है तो वहीं बीजेपी की 5 साल की सियासी प्रयोगशाला भी है। ऐसे में दूसरे फेज में बीजेपी और टीएमसी के बीच आर-पार की लड़ाई है जो इस इलाके में जीतने में कामयाब रहेगा, उसी का बंगाल में राज होगा।

किस जिले की कितनी सीटों पर वोटिंग

  • उत्तर 24 परगना: 33 सीटें
  • दक्षिण 24 परगना : 31
  • हुगली : 18
  • नदिया: 17
  • हावड़ा : 16
  • पूर्व बर्धमान: 16
  • कोलकाता: 11

दूसरे चरण की वोटिंग में ये हैं वीआईपी उम्मीदवार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, स्वपन दासगुप्ता, रासबिहारी, चंद्रिमा भट्टाचार्य, दीप्शिता धर, मीनाक्षी मुखर्जी, अधीर रंजन चौधरी, फिरहाद हकीम, अर्जुन सिंह, तापस रॉय, अरूप विश्वास, शूभंकर सरकार, कलतान दासगुप्ता समेत कई और चर्चित चेहरों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होगा.

दूसरे चरण में कितने वोटर करेंगे वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में करीब 3.21 करोड़ वोटर अपने वोटिंग अधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव आयोग ने 142 निर्वाचन क्षेत्रों में हजारों पोलिंग बूथ बनाए हैं. आयोग ने निर्देश दिया है कि 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों के लिए सहायक (auxiliary) बूथ बनाए जाएं.

पोलिंग बूथ पर कैमरा और मोबाइल बैन

वोटिंग में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी संवेदनशील बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है ताकि चुनाव आयोग सीधे निगरानी कर सके. हर बूथ पर पीने का पानी, बैठने की जगह और दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप की सुविधा सुनिश्चित की गई है. पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन या कैमरा ले जाने पर सख्त मनाही है.
सुरक्षा को लेकर इस बार अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं: पूरे चुनाव के लिए लगभग 2,400 कंपनियां (CAPF) आवंटित की गई हैं. दूसरे चरण की सभी 142 सीटों पर केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई है. चुनाव आयोग ने संवेदनशील क्षेत्रों में ‘एरिया डोमिनेशन’ और ‘रूट मार्च’ के जरिए वोटरों में विश्वास जगाने का काम किया है. हिंसा रोकने के लिए मतदान के बाद भी लगभग 700 कंपनियों को राज्य में रोकने का फैसला लिया गया है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. वोटों की गिनती और रिजल्ट की घोषणा 4 मई, 2026 को होगी.

पहले चरण में 152 सीटों पर 93.19 फीसदी वोटिंग

बंगाल चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत वोटिंग दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे ऊंचा वोट प्रतिशत है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर हुए मतदान में 3.61 करोड़ मतदाताओं में से करीब 3.36 करोड़ लोगों ने वोट डाले. इनमें लगभग 1.65 करोड़ महिलाएं और 1.71 करोड़ पुरुष शामिल रहे. जिलों की बात करें तो कूच बिहार में सबसे अधिक 96.2 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दक्षिण दिनाजपुर (95.44%) और मालदा (94.79%) भी शीर्ष पर रहे. इसके अलावा जलपाईगुड़ी, बीरभूम और उत्तर दिनाजपुर समेत कई जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज की गई. वहीं, सबसे कम मतदान कलिम्पोंग में 83.04 प्रतिशत और दार्जिलिंग में 88.98 प्रतिशत रहा. इससे पहले राज्य में सबसे ज्यादा 84.72 प्रतिशत मतदान 2011 के विधानसभा चुनाव में दर्ज किया गया था.

Live updates : बंगाल में दूसरे फेज के लिए 142 सीटों पर वोटिंग

ममता बनर्जी ने वीडियो दिखाकर TMC कार्यकर्ता की पिटाई का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है। बीती रात भी उनके कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी गुंडागर्दी से चुनाव जीतना चाहती है।

वोटिंग परसेंटेज हाई रहा तो समझ सकते हैं क्या होने वाला है- मिथु चक्रवर्ती

अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने थोड़ी देर पहले मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार पिछले बार की तरह ही वोटिंग परसेंटेज काफी हाई रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसा अगर हुआ तो समझ सकते हैं क्या होने वाला है।

TMC के आरोपों के बीच डायमंड हार्बर में पोलिंग का निरीक्षण करते दिखे IPS अजय पाल शर्मा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस ने यूपी से आए विशेष पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने महिला मतदाताओं को धमकाया. इन आरोपों के बीच अजय पाल शर्मा दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर इलाके में मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करते नजर आए. मामले को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है.

बंगाल वोटिंग में संवेदनशील भांगर में NIA की पैनी नजर

पश्चिम बंगाल चुनाव में भांगर में NIA की टीम, राज्य पुलिस और केंद्रीय बल विभिन्न संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है.

ममता बनर्जी ने वीडियो दिखाकर टीएमसी वर्कर की पिटाई का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, ‘देखिए, रात में हमारे कार्यकर्ता को कैसे पीटा गया. ज़रा इस ज़ुल्म को देखिए. यह किस तरह की गुंडागर्दी चल रही है? वोटिंग ऐसे नहीं होती. वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से होती है. यह लोकतंत्र का उत्सव है. लेकिन इन्होंने इसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. इनका इरादा बिल्कुल साफ़ है कि BJP ज़बरदस्ती चुनाव में धांधली करना चाहती है. हमारे कार्यकर्ता और लोग जान देने को तैयार हैं, लेकिन वे अपनी जगह नहीं छोड़ेंगे.’

बंगाल चुनाव में धरने पर बैठी सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी धरने पर बैठ गई हैं. ममता ने कहा, ‘बाहर से इतने सारे ऑब्ज़र्वर आए हैं. BJP जो कुछ भी कहती है, वे वही कर रहे हैं. ज़रा आस-पास देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं. क्या चुनाव इसी तरह होते हैं? वोट तो वोटर डालेंगे, न कि पुलिस या सुरक्षा बल. हाल ही में कुछ नए लोगों को लाया गया है, और वे जो मन में आ रहा है, वही कर रहे हैं. वे तो आतंकवाद फैला रहे हैं.’

BJP के क्लीन स्वीप के दावों पर क्या बोले अभिषेक बनर्जी?

TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा संस्थान में अपना वोट डाला। वहीं, बंगाल में भाजपा के क्लीन स्वीप के दावों पर बनर्जी ने कहा, “उन्होंने 2021 में ऐसा कहा था। आप जाकर उनसे पूछिए। आपने कहा था कि हर बार भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। लेकिन जब भी नंबर सामने आए या चुनाव के नतीजे आए, तो उल्टा हुआ। इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप जाकर भाजपा नेताओं से पूछें कि हर बार जब उन्होंने कुछ भविष्यवाणी की है, तो आखिरकार वह TMC के पक्ष में ही गई है। अमित शाह ने कहा था कि उन्हें 2021 में 200 सीटें मिलेंगी लेकिन TMC 200 सीटों को पार कर गई। उन्होंने कहा था कि उन्हें लोकसभा में बंगाल में 30 सीटें मिलेंगी, TMC को 29 सीटें मिलीं। इस बार वे 177 कह रहे हैं, इसलिए उनके ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाब से वे 50 से नीचे चले जाएंगे।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 19, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

by UB India News
June 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है।...

Next Post
भारत में आज का डेयरी परिदृश्य” विषय पर पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन की संगोष्ठी

भारत में आज का डेयरी परिदृश्य" विषय पर पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन की संगोष्ठी

धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा सीतामढ़ी…..

सम्राट की टीम में कौन-कौन होंगे शामिल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend