ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल होगी सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, क्या बिहार को मिलने वाला है फिर कुछ बड़ा?

UB India News by UB India News
April 29, 2026
in कैबिनेट, पटना, बिहार
0
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज..

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पिछले हफ्ते अपनी कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही कई बड़ी-बड़ी योजनाओं पर मुहर लगाई थी. वहीं लोगों को सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक का इंतजार है. बिहार के लोग जानना चाह रहे हैं कि सम्राट चौधरी दूसरी कैबिनेट की बैठक में किन-किन एजेंडों पर मुहर लगाते हैं. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 29 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होने जा रही है. बैठक के बाद शाम 5 बजे होगी, ब्रीफिंग होगी.
कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है. सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इकाफी सक्रिय नजर आ रहे हैं और लगातार विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं. उनकी पहली कैबिनेट बैठक में बाबा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडॉर जैसे कई अहम फैसले लिए गए थे, जिससे सरकार की प्राथमिकताओं का संकेत मिला था. ऐसे में दूसरी बैठक को और अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
निवेश और उद्योग पर फोकस
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश लाने की रणनीति पर चर्चा हो सकती है. मुख्यमंत्री पहले ही बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य जता चुके हैं. इसके साथ ही औद्योगिक विकास को गति देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर भी फोकस रहने की उम्मीद है.
11 टाउनशिप परियोजना पर हो सकती है चर्चा
सरकार द्वारा प्रस्तावित 11 टाउनशिप परियोजनाओं को लेकर भी इस बैठक में विचार-विमर्श संभव है. इन परियोजनाओं के जरिए राज्य में शहरीकरण को बढ़ावा देने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की योजना है. इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
कैबिनेट विस्तार से पहले अहम बैठक
यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है. ऐसे में सीमित मंत्रियों के साथ होने वाली यह बैठक सरकार के शुरुआती एजेंडे और प्राथमिकताओं को तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.
सरकार की दिशा पर मिले सकते हैं संकेत
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक के जरिए सरकार आने वाले समय की अपनी रणनीति स्पष्ट कर सकती है. विकास, निवेश और जनसुविधाओं को लेकर लिए जाने वाले फैसले यह तय करेंगे कि बिहार की दिशा आगे किस ओर बढ़ेगी.
सबकी नजरें 29 अप्रैल पर
फिलहाल, पूरे बिहार की निगाहें 29 अप्रैल को होने वाली इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि इस बैठक में लिए गए फैसले राज्य के विकास और भविष्य की योजनाओं को नई दिशा दे सकते हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
कल है अंतिम चरण का मतदान , ममता बनर्जी की सरकार होगी धराशायी या बीजेपी फहराएगी विजय पताका !

कल है अंतिम चरण का मतदान , ममता बनर्जी की सरकार होगी धराशायी या बीजेपी फहराएगी विजय पताका !

गंगटोक में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज , बच्चों के साथ खेली फुटबॉल ,4000 करोड़ ₹ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

गंगटोक में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज , बच्चों के साथ खेली फुटबॉल ,4000 करोड़ ₹ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend