ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल है अंतिम चरण का मतदान , ममता बनर्जी की सरकार होगी धराशायी या बीजेपी फहराएगी विजय पताका !

UB India News by UB India News
April 29, 2026
in ब्लॉग, राष्ट्रीय
0
कल है अंतिम चरण का मतदान , ममता बनर्जी की सरकार होगी धराशायी या बीजेपी फहराएगी विजय पताका !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
वेस्ट बंगाल का चुनाव इस बार भी सबसे चर्चित चुनावी मुकाबलों की ओर बढ़ता जा रहा है. राजनीति में इंट्रेस्ट लेने वालों के बीच यह भी सवाल है कि क्या यह सच में कांटे की टक्कर है, या कोई दल चुपचाप अपनी बढ़त मजबूत कर रहा है? ज़मीनी संकेत फिलहाल साफ़ जीत की बजाय एक कांटे के लड़ाई और बदलते रुझानों वाले मुकाबले की ओर इशारा करते हैं.
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव में 294 में से 215 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सीटें 2016 की तीन से बढ़कर 77 तक पहुंच गईं, जिससे वह राज्य में प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी. वाम दल, जिन्होंने करीब तीन दशकों तक बंगाल पर शासन किया, 2021 में अपना खाता तक नहीं खोल सके, जबकि कांग्रेस सिर्फ़ एक सीट तक सिमट गई.

किसका पलड़ा भारी है?

2026 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अब पूरी तरह से TMC बनमा BJP के बीच सीधी टक्कर बन चुका है. इस बार लेफ्ट और कांग्रेस अलग-अलग मैदान में हैं, लेकिन उनका प्रभाव सीमित नजर आता है. पिछले चुनावों में उनके वोट शेयर में आई गिरावट का फायदा BJP को मिला है, जो अब मुख्य चुनौती के तौर पर सामने है.
29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग है। सरकार बनाने के लिए 148 सीटें चाहिए। मुकाबला TMC और BJP के बीच है। अबकी जीत-हार का पूरा समीकरण SIR के इर्द-गिर्द है। BJP और SIR का डर चला तो TMC आगे नजर आ रही है।

1. BJP के लिए: SIR में कुल 91 लाख नाम कटे हैं। इसमें 47 लाख मृत लोगों के हैं। अगर इन्हें आधार बनाकर सीटों का गणित समझें तो इस बार BJP को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। उसे 150 से 170 सीटें मिल सकती हैं। वहीं TMC 110-140 सीटों पर सिमट सकती है। इसी गणित के आधार पर BJP के नेता बंगाल में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

2. TMC के लिए: पश्चिम बंगाल के वोटर्स में SIR का डर TMC के पक्ष में जा सकता है। असल में ग्राउंड पर ऐसी अफवाह फैली है कि वोटर लिस्ट से नाम कटने के बाद नागरिकता भी जा सकती है। जिनके नाम वोटर लिस्ट में बच गए, उन्होंने इसी डर से हर कीमत पर 100% वोट डालने की कोशिश की। इस बंपर वोटिंग का फायदा TMC को मिल सकता है। पार्टी 160 से 190 सीटें जीत सकती है।

3. कांग्रेस के लिए: एक फैक्टर ऐसा भी है, जिससे कांग्रेस फायदे में नजर आ रही है। TMC सरकार से लोग नाराज हैं। भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के साथ एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर मजबूत है। ये नाराजगी मुस्लिम बहुल इलाकों में भी है, लेकिन ये वोटर BJP के साथ नहीं जाएगा। ऐसे में मुर्शिदाबाद और मालदा की सीटों पर इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। कांग्रेस 1-3 सीटों पर मजबूत हो रही है।

साउथ बंगाल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट यानी ISF 1 या दो सीटों पर मजबूत हो सकता है। वहीं, CPI(M) 2 से 3 सीटों पर दूसरी पोजिशन पर हो सकती है या फिर ज्यादा से ज्यादा 1 सीट जीत सकती है। वहीं, TMC से बाहर हुए हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) का कोई असर नहीं दिख रहा है।

BJP की जीत के लिए बड़े फैक्टर…

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

SIR में 47 लाख वोटर्स डिलीट होने का फायदा BJP को

पॉलिटिकल एनालिस्ट देबांजन बनर्जी ने BJP की जीत का गणित समझाया। उनके मुताबिक, पिछले दो चुनावों में TMC को करीब 2.86 करोड़ और BJP को 2.26 करोड़ वोट मिले थे। यानी TMC लगभग 60 लाख वोट से आगे थी। अब SIR में करीब 47 लाख मृत लोगों के नाम लिस्ट से हट गए हैं। माना जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर TMC के समर्थक थे। अगर ऐसा है, तो TMC का वोट बैंक घटेगा और BJP को सीधा फायदा होगा।’

असली खेल उन सीटों पर है, जहां बहुत कम अंतर से जीत-हार होती है। 2021 विधानसभा चुनाव के लिहाज से देखें, तो करीब 30 सीटों पर 1000 से कम वोटों से जीत-हार तय हुई थी, जबकि करीब 50 सीटों पर दो से पांच हजार वोटों का अंतर था। 100 सीटों पर वोट का अंतर करीब 5 हजार से 10 हजार के बीच था। 47 लाख वोट कम होने पर ऐसी सीटों के नतीजे पलट सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो BJP 150 से 170 सीट जीत सकती है।

डर से आजादी और दूसरे राज्यों के नेता बूथ पर सक्रिय

चुनाव में डर का माहौल है। मालदा, मुर्शिदाबाद और संदेशखाली में पैरा मिलिट्री फोर्सेज पोलिंग बूथ के साथ-साथ घरों के बाहर गलियों में भी तैनात हैं। लोग बिना डरे पोलिंग बूथ जा रहे हैं। ये फैक्टर BJP के पक्ष में है। वहीं, हर बूथ पर यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और असम समेत BJP सरकार वाले राज्यों के मंत्री, विधायक और सांसदों की टीम काम कर रही है, ताकि जीत उनके पक्ष में हो।

BJP के पक्ष में ये फैक्टर भी…

1. BJP ने TMC के भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का मुद्दा बढ़ा-चढ़ाकर उठाया। 2. TMC की लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 1500 रुपए की जगह 3000 रुपए देने का वादा किया है।

बंगाल विधानसभा चुनाव के आखिरी दिन PM मोदी ने रोड शो किया और जनता को संबोधित कर बताया कि राज्य में BJP क्यों जरूरी है।

पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग यानी सत्ता बदलाव

  • 2026 में 93% वोटिंग: ममता सरकार के खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी BJP के पक्ष में जाने का अनुमान
  • 2011 में 85.55% वोटिंग: TMC ने कम्युनिस्ट पार्टी को सत्ता से हटाकर सरकार बनाई
  • 1977 में 56.15% वोटिंग: कांग्रेस को हटाकर कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार बनाई

TMC की जीत के लिए बड़े फैक्टर…

SIR में नाम कटने से नागरिकता छिनने का डर, TMC को फायदा

राज्य में SIR में ज्यादा नाम ग्रामीण इलाकों में कटे। इसे लेकर पॉलिटिकल एनालिस्ट कहते हैं, ‘वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चुनाव आयोग ने सिर्फ इतना कहा था कि मामला सिर्फ SIR से जुड़ा है। BJP ने इसे घुसपैठिया शब्द से जोड़ दिया। इससे लोगों में मन में नागरिकता जाने का डर है। बांग्लादेशी बताकर देश से बाहर कर दिया जाएगा।‘

‘ये खौफ भी है कि उनका ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड छिन जाएगा। फिर वो बंगाल से बाहर जाकर कैसे काम करेंगे।‘

‘TMC के खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी के साथ भ्रष्टाचार नेगेटिव पॉइंट हैं, लेकिन अब अस्मिता के सामने ये मुद्दे दूसरे और तीसरे नंबर पर चले गए हैं। ऐसे में लगता है कि TMC को 160 से 190 सीटें और BJP को ज्यादा से ज्यादा 80 से 110 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस महज 1 से 3 सीटें ही जीत सकेगी।‘

SIR की वजह से वोट प्रतिशत पिछली बार से बढ़ा है। अबकी BJP 85 सीटों से ज्यादा जीतेगी, लेकिन बहुमत नहीं मिल पाएगा। TMC को 180 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं, लेकिन ये 2021 से कम होंगी।‘

अब तक के ओपिनियन पोल और अनुमान बताते हैं कि TMC अभी भी बढ़त बनाए हुए है, लेकिन 2021 के मुकाबले यह बढ़त कुछ कम होती दिख रही है. कुछ सर्वे के अनुसार TMC को लगभग 174–184 सीटें मिल सकती हैं, जबकि BJP 100 से ज्यादा सीटों के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है.
हालांकि, कुछ अन्य आकलनों में वोट शेयर का अंतर बेहद कम दिखाया गया है, जो इस बात का संकेत है कि मुकाबला काफी टक्कर का हो सकता है.

बंगाल की ज़मीनी माहौल क्या है?

ग्राउंड पर सत्तारूढ़ TMC को सत्ता-विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के आरोपों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर. कुछ निर्वाचन क्षेत्रों से मिले फीडबैक से संकेत मिलता है कि युवाओं और शहरी मतदाताओं के एक हिस्से में असंतोष है, हालांकि यह रुझान पूरे राज्य में एक जैसा नहीं है.
इसके बावजूद, TMC को अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे, महिलाओं और ग्रामीण वोटरों को ध्यान में रखकर चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं और ममता बनर्जी की व्यक्तिगत लोकप्रियता का लाभ मिलता दिख रहा है.

BJP की बढ़त, लेकिन नजर आती है कई चुनौतियां

2019 और 2021 के बाद BJP ने राज्य में अपनी मौजूदगी काफी बढ़ाई है और खुद को TMC के विकल्प के रूप में स्थापित किया है. उसका अभियान शासन और विकास (विकसितो बांग्ला), पहचान की राजनीति और सीमा-सुरक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्रित है. उत्तरी बंगाल और सिलीगुड़ी कॉरिडोर जैसे इलाकों में BJP अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में दिखती है और वहां उसे कुछ सीटों का फायदा मिल सकता है.
फिर भी, पार्टी के सामने कुछ चुनौतियां बरकरार हैं; विपक्ष उसे अब भी बाहरी दल के रूप में पेश करता है. वहीं, TMC की तुलना में BJP का जमीनी नेटवर्क अभी भी सीमित दिखता है.

वोटरों के व्यवहार को प्रभावित करने वाले मुख्य मुद्दे

2026 में वोटरों के फैसलों को कई अहम कारक प्रभावित कर रहे हैं:
  1. रोजगार और आर्थिक दबाव: रोजगार के अवसरों की कमी और आय को लेकर अस्थिरता शहरी और ग्रामीण दोनों वर्गों के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है.
  2. कल्याण बनाम विकास की बहस: यह चुनाव TMC के कल्याणकारी मॉडल और BJP के विकास-केंद्रित एजेंडे के बीच स्पष्ट मुकाबले के रूप में उभर रहा है.
  3. पहचान की राजनीति: सांस्कृतिक प्रतीक, क्षेत्रीय गर्व और बंगाली पहचान जैसे मुद्दे दोनों पक्षों के प्रचार में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
  4. वोटर लिस्ट विवाद: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के आरोपों ने चुनावी माहौल में तनाव और अविश्वास की एक नई परत जोड़ दी है.
इसके साथ ही, पहले चरण में 93% से अधिक मतदान ने मतदाताओं की जबरदस्त भागीदारी को दिखाया है. खासकर उन इलाकों में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा दिखा जहां कड़े मुकाबले का अनुमान पहले से लगाया जा रहा था. ऐसे में रिजल्ट को लेकर अनिश्चितता और ज्यादा बन गई है.

भविष्यवाणियां और सट्टा बाजार का संकेत

दिलचस्प रूप से, अंतरराष्ट्रीय प्रेडिक्शन प्लेटफॉर्म भी इसी अनिश्चितता को दर्शाते हैं. एक ऐसे ही आकलन में BJP को लगभग 52% और TMC को 47% के आसपास दिखाया गया है, जो रिजल्ट को लेकर कंफ्यूजन बढ़ाता है. हालांकि, पिछला अनुभव सावधान करता है कि इन अनुमानों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता. 2021 में भी कई सर्वेक्षणों ने TMC की जीत के अंतर को कम करके आंका था.
कुल मिलाकर, सभी संकेत यह बताते हैं कि 2026 का चुनाव 2021 की तुलना में कहीं ज्यादा कड़ा होने वाला है. यह मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा संघर्ष बनता दिख रहा है.
मौजूदा रुझानों के आधार पर सबसे संभावित परिदृश्य यही लगता है कि TMC की सीटें कम हो सकती हैं, लेकिन सत्ता परिवर्तन की संभावना फिलहाल कम दिखती है. हालांकि, जीत का अंतर पिछले चुनाव की तुलना में काफी घट सकता है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

Next Post
गंगटोक में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज , बच्चों के साथ खेली फुटबॉल ,4000 करोड़ ₹ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

गंगटोक में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज , बच्चों के साथ खेली फुटबॉल ,4000 करोड़ ₹ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

बंगाल में वोटिंग से पहले सांसद की गाड़ी पर हमला, CISF जवान को लगी गोली, बम भी बरामद, गंगासागर पहुंचे अमित शाह

बंगाल में वोटिंग से पहले सांसद की गाड़ी पर हमला, CISF जवान को लगी गोली, बम भी बरामद, गंगासागर पहुंचे अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend