ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नहीं रहे मशहूर फोटोग्राफर रघु राय, 83 साल की उम्र में निधन, कई ऐतिहासिक पलों को किया कैमरे में कैद

UB India News by UB India News
April 26, 2026
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
नहीं रहे मशहूर फोटोग्राफर रघु राय, 83 साल की उम्र में निधन, कई ऐतिहासिक पलों को किया कैमरे में कैद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के मशहूर फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का रविवार (26 अप्रैल) को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वो काफी लंबे समय से कैंसर और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली. उनके निधन से पत्रकारिता और फोटोग्राफी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

रघु राय के बेटे नितिन राय, जो खुद भी एक फोटोग्राफर हैं उन्होंने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा ‘पिताजी को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था, लेकिन वो ठीक हो गए थे. फिर यह पेट में फैल गया जिसे भी नियंत्रित कर लिया गया. हाल ही में, कैंसर उनके मस्तिष्क में फैल गया और इसके अलावा उम्र संबंधी समस्याएं भी थीं’.
देश के प्रसिद्ध फोटोग्राफरों में से एक

राय भारत के सबसे प्रसिद्ध फोटोग्राफरों में से एक थे, जिनके लेंस ने भारत के विभिन्न रंगों को अपने कैमरे में कैद किया. परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि रघु राय का अंतिम संस्कार रविवार शाम 4 बजे नई दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा. उनके परिवार में पत्नी गुरमीत, बेटा नितिन और बेटियां लगन,अवनी और पुरवाई हैं.

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

23 साल की उम्र में शुरू की फोटोग्राफी

रघु राय ने 23 साल की उम्र में 1965 में फोटोग्राफी शुरू की था. एक साल बाद, 1966 में, उन्होंने स्टेट्समैन अखबार में मुख्य फोटोग्राफर के रूप में काम शुरू किया और लगभग एक दशक तक इस प्रकाशन के साथ जुड़े रहे. इसके बाद उन्होंने कोलकाता में प्रकाशित होने वाली एक साप्ताहिक समाचार पत्रिका में चित्र संपादक के रूप में काम किया. 1971 में उनकी प्रतिभा को विश्व प्रसिद्ध फोटोग्राफर हेनरी कार्टियर-ब्रेसों ने पहचाना और उन्हें प्रतिष्ठित संस्था मैग्नम फोटोज के लिए नामांकित किया.

पद्म श्री समेत कई अवॉर्ड से सम्मानित

अगले साल, 1972 में, राय को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध, बांग्लादेशी शरणार्थियों की दुर्दशा और संघर्ष में पाकिस्तान के आत्मसमर्पण से संबंधित उनके कार्यों के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया. इसके अलावा 1992 में उन्हें अमेरिका में फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला. वहीं 2009 में फ्रांसीसी सरकार ने उन्हें ऑफिसियर डेस आर्ट्स एट लेटर्स सम्मान से नवाजा.

लगभग एक दशक बाद, 1982 में, राय ने अपने पेशेवर सफर में एक नया चरण शुरू किया जब उन्होंने इंडिया टुडे मैगज़ीन में पिक्चर एडिटर-कम-विज़ुअलाइज़र-कम-फोटोग्राफर के रूप में काम करना शुरू किया. इंडिया टुडे में, राय ने विशेष अंकों और डिज़ाइनों पर काम किया, और उस युग के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विषयों पर कई प्रभावशाली फोटो निबंध तैयार किए, जो आज भी याद किए जाते हैं.

कई समाचार पत्रों में फोटो निबंध प्रकाशित

रघु राय फाउंडेशन की वेबसाइट के अनुसार, विश्व भर की कई प्रमुख पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में राय के फोटो निबंध प्रकाशित हो चुके हैं. इनमें टाइम, लाइफ, जियो, ले फिगारो, ले मोंडे, डाई वेल्ट, द न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूजवीक, वोग, जीक्यू, डी मैगज़ीन, मैरी क्लेयर, द इंडिपेंडेंट और द न्यू यॉर्कर शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

Next Post
भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्‍त व्‍यापार समझौते आज होंगे साइन ,भारत को मिलेगा 100% टैक्स फ्री एक्सेस…….

भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्‍त व्‍यापार समझौते आज होंगे साइन ,भारत को मिलेगा 100% टैक्स फ्री एक्सेस.......

विधानसभा चुनाव : 11 बजे तक पश्चिम बंगाल  41.11 % वं तमिलनाडु में 37.56% हुआ मतदान

पश्चिम बंगाल चुनाव : ज्यादा वोटिंग का संदेश, संतोष या सत्ता विरोध .....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend