ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सत्ता का चौका या विस्तार की कहानी को ऐतिहासिक मुकाम होगा पश्चिम बंगाल…………………

UB India News by UB India News
April 24, 2026
in संपादकीय
0
सत्ता का चौका या विस्तार की कहानी को ऐतिहासिक मुकाम होगा पश्चिम बंगाल…………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल की सत्ता की निर्णायक बाजी पहले चरण की 152 सीटों पर खेली जानी है। बड़ा सवाल है, ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल सत्ता का चौका लगाएगी या भाजपा अपने विस्तार की कहानी को ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाएगी। इसी चरण में तय होगा कि बंगाल का परिवर्तन केवल नारा है या जमीनी हकीकत। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2021 के आंकड़ों में तृणमूल ने पहले चरण के चुनाव वाली 92 सीटें जीतकर वर्चस्व सिद्ध किया था। वहीं, भाजपा ने भी अपनी कुल 77 में से 59 सीटें यहीं से जीत ताकत का अहसास कराया था। अब सवाल उस फोटो फिनिश मुकाबले का है, जिसकी आहट हवाओं में साफ महसूस की जा रही है।

रणनीति का नया व्याकरण अस्त्र वही, अंदाज नया
2021 और 2026 की जंग में भाजपा की रणनीति का अंतर बिल्कुल साफ है। ममता ने अपने जुझारू अंदाज से भाजपा को यह तो समझा दिया कि बंगाल का हिंदू मानस उत्तर भारत से अलग है। यहां जय श्रीराम से ज्यादा जय मां काली और जय मां दुर्गा की सांस्कृतिक स्वीकार्यता कहीं ज्यादा गहरी है। साथ ही सीधा ध्रुवीकरण व बंगाली अस्मिता पर तीखा हमला यहां नहीं सुहाता है।

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

भाजपा सीधे व्यक्तिगत प्रहारों के बजाय 15 साल की एंटी-इंकंबेंसी और प्रशासनिक विसंगतियों को ढाल बना रही है। वे ममता के ही अस्त्रों से उन्हें घेरने की कोशिश में हैं। चाहे वह मुरमुरा-चाय पर चर्चा हो या झालमुड़ी का स्वाद। फ्लैट के लिए पांच लाख का दांव सीधे तृणमूल की राजनीति की काट के तौर पर देखा जा रहा है।

जंगलमहल व उत्तर बंगाल: क्या बदलेगा भूगोल?
भाजपा ने 18 फीसदी वाले महतो समुदाय की पहचान को संविधान के पन्नों से जोड़कर ऐसी भावनात्मक लहर पैदा की है, जिसने तृणमूल की सांगठनिक दीवार में दरारें डाल दी हैं। विशेषकर जंगलमहल (पुरुलिया, बांकुड़ा, झारग्राम) में महतो समुदाय का रुख निर्णायक होगा। भाजपा ने उनकी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का वादा कर तृणमूल के गढ़ में बड़ी सेंध लगाई है। यह वोट बैंक छिटका, तो तृणमूल के लिए 92 का आंकड़ा बचाना मुश्किल होगा।

  • राजनीतिक विश्लेषक विश्वनाथ चक्रवर्ती कहते हैं कि हमेशा तृणमूल के साथ रहने वाला महतो समुदाय में भाजपा के भाषाई कार्ड ने वैचारिक दरार पैदा की है। इस चरण में पलायन, गवर्नेंस और पहचान की राजनीति सबसे बड़े कारक हैं। उत्तर बंगाल, कूचबिहार और मिदनापुर जैसे क्षेत्रों में इस बार तीन मुख्य मुद्दे हावी हैं-प्रवासी मजदूरों का पलायन, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी।

सुरक्षा के साये में मौन का प्रस्फुटन
वरिष्ठ पत्रकार जयंत घोषाल का मानना है कि लड़ाई नीतियों से ज्यादा इस बात पर है कि क्या प्रशासन और सुरक्षा बल वह माहौल दे पाएंगे, जहां वोटर बिना सांगठनिक हिचक अपना मत डाल सके। चुनाव आयोग द्वारा किए गए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल और पैरा-मिलिट्री की सक्रियता का सीधा मकसद इसी मौन को पोलिंग बूथ तक लाना है। मुकाबला बराबरी का है, और ऊंट किस करवट बैठेगा, यह इस पर निर्भर करेगा कि मतदान के दिन संगठन की चौकसी भारी पड़ती है या बदलाव की खामोश लहर।

सांगठनिक चौकसी बनाम स्टार पावर
मैदान में एक तरफ तृणमूल का वह कैडर है जिसकी अदृश्य चौकसी हर गली-नुक्कड़ पर महसूस की जाती है। दूसरी ओर भाजपा का वह ढांचा है, जो मोदी-शाह और योगी जैसे स्टार प्रचारकों के इर्द-गिर्द सिमटा है। तृणमूल का संगठन मशीनरी की तरह काम करता है। वहीं, भाजपा का ढांचा स्थानीय नेतृत्व के अभाव में अब भी इंपोर्टेड यानी बाहरी ताकत पर निर्भर दिखता है।

  • कोलकाता की 11 सीटों पर जमीनी स्तर पर वह सक्रियता नदारद है, जो दिल्ली के नेताओं के आने पर दिखती है। आम वोटर आज भी अपनी पसंद को सार्वजनिक करने के बजाय मौन रहना ही सुरक्षित समझता है।
  • सांगठनिक दबदबे का आलम यह है कि तृणमूल के साथ तो भीड़ उमड़ती है, लेकिन भाजपा के स्थानीय कार्यक्रमों में खुलकर सामने आने वालों की संख्या सीमित रहती है। जानकारों के मुताबिक यह अदृश्य दबाव कितना कम रहेगा, कितना ज्यादा, इस पर ही नतीजे तय होंगे।

पहले चरण में शुभेंदु, अधीर रंजन की साख रहेगी दांव पर
पहले चरण में कई बड़े चेहरों की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। नंदीग्राम से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी, बहारामपुर से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और खड़गपुर सदर से भाजपा के दिलीप घोष प्रमुख मुकाबलों में हैं। इसके अलावा निशीथ प्रमाणिक, उदयन गुहा, गौतम देव, शंकर घोष, अग्निमित्रा पॉल, काजल शेख और मौसम बेनजीर नूर जैसे उम्मीदवारों पर भी नजर रहेगी।

13 विदेशी प्रतिनिधि पहुंचे, परखेंगे व्यवस्था
चुनावी व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं का जायजा लेने के लिए नामीबिया, जॉर्जिया, नेपाल, फिलीपीन, स्विट्जरलैंड, केन्या व इंटरनेशनल आईडीईए (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस) से 13 प्रतिनिधि बुधवार को कोलकाता पहुंचे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

by UB India News
July 22, 2026
0

कथित राजनीतिक दल काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संसद चलो मार्च के समय प्रदर्शनकारियों ने जैसी हिंसा की, वह...

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

संसद, सड़क और समाधान: लोकतंत्र की तस्वीर के दो समानांतर दृश्य चिंताजनक

by UB India News
July 21, 2026
0

संसद भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव, जबकि भीतर मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे और स्थगनों...

Next Post

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आचरण ने लोकतंत्र को खतरे में डाला

तमिलनाडु के सभी 234 सीटे ,बंगाल में पहले चरण के 152 सीटों के लिए आज मतदान जारी …………..

तमिलनाडु के सभी 234 सीटे ,बंगाल में पहले चरण के 152 सीटों के लिए आज मतदान जारी ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend