ईरानी सुप्रीम लीडर का बयान
ईरान-अमेरिका की वार्ता का क्या होगा?
- ट्रंप ने शनिवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत बहुत अच्छी चल रही है, लेकिन वे ब्लैकमेल नहीं मानेंगे. ईरान का राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद कह रहा है कि वह अमेरिका के नए प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है. दोनों पक्ष अभी भी परमाणु संवर्धन और समृद्ध यूरेनियम को लेकर बहुत दूर हैं.
- इस्लामाबाद में जो सीजफायर दोनों देशों ने माना था, उसकी मियाद 21 अप्रैल को खत्म हो रही है. ट्रंप ने कहा कि शायद मैं इसे बढ़ाऊंगा भी नहीं. फिर नाकाबंदी रहेगी और हमें फिर बम गिराने पड़ सकते हैं. दोनों तरफ बयानबाजी तेज हो गई है.
- व्हाइट हाउस में शनिवार को रक्षा मंत्री, CIA चीफ और जॉइंट चीफ्स के चेयरमैन की अचानक बैठक हुई.कल जो उम्मीद जगी थी, वह आज पूरी तरह धराशायी हो गई है. होर्मुज फिर बंद है और सीजफायर खत्म होने में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं.
आईआरजीसी नौसेना ने दी हमले की चेतावनी
ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने बिना अनुमति के होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों पर हमले की चेतावनी दी। आईआरजीसी ने कहा कि अगर किसी ने होर्मुज को पार करने की कोशिश की तो हम उस पर हमला कर देंगे। खासकर दुश्मनों और उनके सहयोगियों के जहाजों को निशाना बनाएंगे। ईरानियन नेवी ने कहा कि होर्मुज अब लगातार बंद है। आगे इसे “हम इसे अपने नेता के आदेश पर खोलेंगे, किसी मूर्ख के ट्वीट पर नहीं।” ईरान नेवी का यह तथाकथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ईरान न्यूज 24 नामक एक्स हैंडलर से इस ऑडियो को पोस्ट भी किया गया है।
ट्रंप के बयानों से अधर में लटकी शांति वार्ता
इस्लामाबाद में पहले दौर की ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फेल होने के बाद दूसरे दौर की शांति वार्ता का प्रयास शुरू हो गया था। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने का ऐलान किया था। अराघची ने एक पोस्ट में कहा था कि अब होर्मुज को सुरक्षित खोल दिया गया है। हालांकि इस दौरान ईरान ने अमेरिकी नौसैनिकों से नाकाबंदी हटाने को कहा था। मगर ट्रंप ने साफ कह दिया था कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच डील कंपलीट नहीं हो जाती, तब तक ईरानी पोर्टों और होर्मुज क्षेत्र में अमेरिकी सेना की ब्लॉकेड जारी रहेगी। इसके बाद ईरान ने दोबारा होर्मुज को बंद करने की घोषणा कर दी।
वैश्विक तेल बाजार में फिर आया भूचाल
ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते के सीजफायर के बाद तेल और गैस की कीमतें घटने लगी थीं, लेकिन दोबारा होर्मुज बंद होने से एक बार फिर ग्लोबल ऑयल एंड गैस मार्केट में भूचाल है। तेल और गैस की कीमतें फिर आसमान छूने लगी हैं। इससे महंगाई भी बेकाबू हो रही है। ट्रंप ने यह कहकर शांति की उम्मीदों को और अधिक धुंधला कर दिया कि अमेरिकी नौसेना का ब्लॉकेड तब तक जारी रहेगा, जब तक ईरान समझौता नहीं करता। होर्मुज की दोबारा नाकाबंदी से वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मच गया है। होर्मुज से रोजाना करोड़ों बैरल तेल गुजरता है। ईरान का दावा है कि अमेरिकी ब्लॉकेड के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।







