ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी बच नहीं पाएगा………….

UB India News by UB India News
April 20, 2026
in केंद्रीय राजनीती
0
29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी बच नहीं पाएगा………….

RELATED POSTS

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बिश्नुपुर की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भय का काल खत्म होने वाला है और भाजपा का सेवा काल शुरू होगा. उन्होंने दावा किया कि 4 मई के नतीजों की झलक अभी से टीएमसी नेताओं की भाषा और व्यवहार में दिख रही है. मोदी ने टीएमसी नेताओं पर धमकी और गुंडागर्दी की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि अब जनता ही बंगाल टाइगर बनकर बदलाव का संदेश दे रही है.
‘गुंडों को चेतावनी-29 अप्रैल से पहले आत्मसमर्पण करें’
प्रधानमंत्री ने टीएमसी से जुड़े गुंडों, सिंडिकेट और भ्रष्टाचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे 29 अप्रैल से पहले आत्मसमर्पण कर दें, क्योंकि चुनाव परिणाम के बाद कोई नहीं बचेगा. उन्होंने जनता से डर खत्म कर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील भी की.
महिलाओं और गरीबों के लिए बड़े वादे
मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा और कोई उनका हक नहीं छीन पाएगा. महिलाओं को पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद, 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, ‘मातृ शक्ति भरोसा कार्ड’ के जरिए सालाना 36,000 रुपये और गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये देने का वादा किया गया. बेटियों की शिक्षा के लिए 50,000 रुपये सहायता की भी घोषणा की.
महिला आरक्षण और टीएमसी पर आरोप
पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर टीएमसी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि उन्होंने मिलकर महिलाओं को 33% आरक्षण से वंचित किया. उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है.
चुनावी अभियान तेज, सरमा के बयान पर विवाद
पीएम मोदी की आगे पुरुलिया, झारग्राम और मेदिनीपुर में भी रैलियां प्रस्तावित हैं. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ममता सरकार पर घुसपैठ और विकास की कमी का आरोप लगाया, जबकि टीएमसी ने उनके खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.
बंगाल के गुंडों को PM मोदी की नसीहत, 29 अप्रैल से पहले कर दें सरेंडर

जनसभा में पीएम मोदी ने दावा किया- ‘टीएमसी का भय-काल जाने वाला है, भाजपा के भरोसे का सेवा काल आने वाला है.’ उन्होंने आगे कहा कि 4 मई को क्या नतीजे आने वाले हैं, इसकी झलक टीएमसी के बड़े नेताओं की भाषा में दिख रही है. कोलकाता में टीएमसी के बड़े नेता की धमकियां, उनकी गुंडागर्दी की भाषा, उनका रोना-धोना. यह 4 मई से पहले का एग्जिट पोल है. जो अब तक बंगाल के लोगों को डराते थे, वो अब बंगाल टाइगर की दहाड़ से खुद डर गए हैं. ये बंगाल टाइगर बंगाल की जनता है. अब बंगाल की जनता दहाड़ रही है- अब नहीं सहेंगे, हटाकर रहेंगे निर्मम सरकार. मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट, भ्रष्टाचारियों को एक आखिरी मौका देता हूं. 29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो. क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी बच नहीं पाएगा.

बीजेपी की सरकार बनी तो 50,000 रुपये की मिलेगी मदद, बिश्नुपुर की रैली में बोले पीएम मोदी

बिश्नुपुर की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा- ‘बंगाल में जब भाजपा सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा. कोई आपका राशन छीन नहीं पाएगा. बंगाल की भाजपा सरकार महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद देगी. निर्मम सरकार ने यहां आयुष्मान योजना रोक रखी है. बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी. अभी ‘मातृ शक्ति भरोसा कार्ड’ की बहुत चर्चा है. इससे बंगाल की हर बहन बहुत खुश है, इससे बंगाल की हर बहन को हर साल 36,000 रुपये मिलेंगे. यहां भाजपा सरकार बनने पर गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की मदद दी जाएगी. संतान होने पर 5,000 रुपये की मदद केंद्र सरकार द्वारा भी बहनों को दी जाएगी. बेटियों को शिक्षा के लिए 50,000 रुपये की मदद मिलेगी.

टीएमसी घुसपैठियों के लिए हर नियम कानून तोड़ती है, लेकिन आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान करती है; बंगाल चुनाव में बोले पीएम मोदी

बिश्नुपुर की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा- आज पूरी दुनिया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का सम्मान करती है, लेकिन आदिवासी विरोधी टीएमसी उनका अपमान करती है. यहां बंगाल में जब राष्ट्रपति जी आईं, तो टीएमसी ने उनका अपमान कैसे किया, यह पूरे देश ने देखा है. बंगाल की बहनें राष्ट्रपति के अपमान को कभी नहीं भूलेंगी.’ ये वही टीएमसी है, जो घुसपैठियों को लाभ देने के लिए हर कानून-नियम तोड़ देती है. ये वही टीएमसी है, जो धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है. संविधान की भावनाओं का गला घोटने में लगी है.

‘क्या टीएमसी को सजा मिलनी चाहिए की नहीं’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी की पार्टी को खूब सुनाया

पश्चिम बंगाल चुनाव में बिश्नुपुर में रविवार को रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा कि बीजेपी की पहचान भी महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा से है. इसलिए देश के सभी राज्यों में बहन बेटियां सबसे अधिक बीजेपी को आशीर्वाद देती हैं. हम चाहते हैं कि विकसित भारत बनाने में बेटियों की भूमिका का विस्तार हो. राजनीति में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां आएं. लेकिन आपने देखा है संसद में क्या हुआ है. टीएमसी ने बंगाल की बेटियों के साथ एक और धोखा दिया है. बंगाल की बेटियां चाहती थी कि उनको 33 परसेंट आरक्षण मिले. मोदी ने ये सुनिश्चित किया कि यह 2029 से ही लागू हो. मोदी ने इसके लिए भी प्रयास किया. लेकिन टीएमसी नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में एमपी, एमएलए बने. कयोंकि बंगाल की बेटियां इनके महाजंगल राज को चुनौती दे रही हैं. इसलिए टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची. इसलिए इन्होंने महिलाओं के लिए 33 परसेंट सीट सुरक्षित रखने का कानून नहीं बनने दिया. ये वही टीएमसी है जो घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए सभी कानून तोड़ देती है. मैं माता बहनों से पूछना चाहता हूं क्या टीएमसी को सजा मिलनी चाहिए की नहीं. बहनों के अधिकारों को लूटने वाली टीएमसी को जाना चाहिए कि नहीं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

by UB India News
August 17, 2026
0

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति...

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

by UB India News
August 17, 2026
0

पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 16, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 15, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

Next Post
ब्‍लूजेट की फ्लाइट में हुए पिचडाउन की घटना के बाद एयरबस ने  55 साल के इतिहास में सबसे बड़ा किया रिकॉल………………..

उड़ानों पर महंगाई की मार!

‘मैंने गंगा में स्नान किया, क्या आप……..

महिला आरक्षण पर विपक्ष की सोच कुत्सित, किसी का हक नहीं छीना जा रहा....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend