ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आर्टेमिस II की ऐतिहासिक सफलता ,चार अंतरिक्ष यात्री 10 दिन की यात्रा के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे…….

UB India News by UB India News
April 12, 2026
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
आर्टेमिस II की ऐतिहासिक सफलता ,चार अंतरिक्ष यात्री 10 दिन की यात्रा के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे…….

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का आर्टेमिस ।। मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस मिशन में शामिल चारों अंतरिक्ष यात्री रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन करीब 10 दिन की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए।
Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन – फोटो : X (@NASA)

प्रशांत महासागर में हुई लैंडिंग

अंतरिक्ष यात्रियों की यह ऐतिहासिक वापसी प्रशांत महासागर में सैन डिएगो के तट के पास हुई। ओरियन अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के बाद पैराशूट सिस्टम की मदद से समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के तुरंत बाद रिकवरी टीम मौके पर पहुंची और एक विस्तृत प्रक्रिया के बाद सभी अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें लेने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा।

Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन – फोटो : X (@NASA)

अंतरिक्ष यात्रियों की होगी जरूरी स्वास्थ्य जांच

नासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि चारों अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्वक ओरियन यान से बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें अमेरिकी नौसेना के जहाज यूएसएस जॉन पी. मुर्था पर ले जाया गया है। यहां से उन्हें चिकित्सा कक्ष में ले जाकर मिशन के बाद जरूरी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जहाज के डेक पर अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और विक्टर ग्लोवर के चेहरे पर मिशन की सफलता की खुशी साफ झलक रही थी।

Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन – फोटो : X (@NASA)

नासा के अंतिरक्ष यात्री क्रिस ने क्या बताया?

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद नासा के अंतरिक्ष यात्री क्रिस विलियम्स ने भी इस ऐतिहासिक पल को देखा। उन्होंने बताया कि पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते समय ओरियन मॉड्यूल की तेज रोशनी और उसके पीछे छूटी चमकदार लकीर स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जो इस मिशन की भव्यता को दर्शाती है।

Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन – फोटो : X (@NASA)

मिशन से जुड़ी खास बात

पृथ्वी पर लौटने से पहले नासा ने बताया था कि यह दल लगभग 6 लाख 90 हजार मील की लंबी यात्रा पूरी कर चुका है और अब पृथ्वी के करीब पहुंच रहा है।

Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन – फोटो : X (@NASA)

मिशन चर्चा का विषय क्यों बना?

यह मिशन वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि पांच दशक से अधिक समय बाद इंसानों ने पृथ्वी की निचली कक्षा से आगे गहरे अंतरिक्ष में कदम रखा है। नासा के अनुसार, इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री अब तक की सबसे अधिक दूरी तक गए, जो भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा और मानव अंतरिक्ष अन्वेषण के नए युग की नींव रखेगा।

Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन – फोटो : X (@NASA)

नया दूरी का रिकॉर्ड बना

इस मिशन के दौरान, चालक दल ने पृथ्वी से 248,655 मील की यात्रा करके एक नया दूरी का रिकॉर्ड बनाया और अंततः अपने सबसे दूर के बिंदु पर लगभग 252,756 मील की दूरी तक पहुंचे। इस तरह उन्होंने अपोलो 13 मिशन का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन – फोटो : X (@NASA)

मिशन को विशेष रूप से किया गया था डिजाइन

अधिकारियों ने बताया कि इस मिशन को विशेष रूप से इस तरह से डिजाइन किया गया था, ताकि गहरे अंतरिक्ष के वातावरण में स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट और ओरियन अंतरिक्ष यान का कठोर परीक्षण किया जा सके, और वह भी तब जब उसमें अंतरिक्ष यात्री सवार हों। चंद्रमा के पास से गुजरना इस परीक्षण का अहम हिस्सा था, जिससे भविष्य के मिशनों की तैयारी को परखा जा सके।

Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन – फोटो : X (@NASA)

खोज के एक नए दौर की शुरुआत

नासा की अधिकारी डॉ. लॉरी ग्लेज ने कहा कि यह उपलब्धि दिखाती है कि एजेंसी लगातार नई सीमाओं को पार करने के लिए काम कर रही है। वहीं, अंतरिक्ष यात्री हैनसेन ने कहा कि यह मिशन पुराने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और यात्रियों की विरासत को सम्मान देता है और खोज के एक नए दौर की शुरुआत करता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
अब क्या चाहते हैं ट्रंप? पश्चिम एशिया में बढ़ रहा अमेरिकी सैन्य जमावड़ा …………….

अब क्या चाहते हैं ट्रंप? पश्चिम एशिया में बढ़ रहा अमेरिकी सैन्य जमावड़ा ................

नीतीश का दिल्ली जाना: बिहार की राजनीति पर क्या असर होगा?

नीतीश का दिल्ली जाना: बिहार की राजनीति पर क्या असर होगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend