ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान से सीजफायर अमेरिका के लिए हार कैसे है, ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर?

UB India News by UB India News
April 8, 2026
in खास खबर, ब्लॉग
0
ईरान से सीजफायर अमेरिका के लिए हार कैसे है, ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहले तेहरान पर ताबड़तोड़ हमला फिर पूरी सभ्यता को बर्बाद करने की धमकी और आखिर में युद्ध विराम… 39 दिन के जंग में ईरान ने अमेरिका के छक्के छुड़ा दिए. करीब 40 बिलियन डॉलर खर्च करके भी अमेरिका ईरान में कुछ खास हासिल नहीं कर पाया. उलटे वाशिंगटन को तेहरान की शर्तों पर अस्थाई समझौता करना पड़ा है. अमेरिका के भीतर इसको लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना तेज हो गई है. हालांकि, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कैरोलिना लैविट ने ईरान सीजफायर को अमेरिका की जीत बताया है.

असल में यह जीत ईरान की है. क्योंकि, जंग से पहले जिन शर्तों को लेकर ईरान पर दबाव था, वो अब काफी पीछे छूट चुका है. ईरान अब खुद की शर्तों पर समझौता चाहता है. अमेरिका ने भी इसकी हामी दे दी है. इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेन्नेट ने इसे इजराइल के लिए आत्मघाती करार दिया है.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

यह अमेरिका की हार क्यों है, 5 पॉइंट्स

1. अमेरिका की सूची में अब तक ईरान से समझौते की पहली शर्त संवर्धित यूरेनियम को शिफ्ट करना रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव आ गया है. 2 हफ्ते का जो समझौता हुआ है, उसमें ईरान की तरफ से सिर्फ होर्मुज को खोला जाएगा. वो भी सशर्त. ईरान टोल लेकर होर्मुज से जहाजों को गुजरने देगा. अब तक होर्मुज से जहाजों का गुजरना मुफ्त था.

2. अमेरिका ने सीजफायर आनन-फानन में किया है. सीजफायर में सिर्फ खुद का हित देखा है. INSS के सीनियर फेलॉ डेनिस सिट्रिनोविच का कहना था कि जंग की लागत लगातार बढ़ रही थी. अमेरिका इसलिए इससे बाहर निकलना चाह रहा था. आखिर में उसने ईरान के प्रस्ताव को मान लिया. सीजफायर के लिए अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के अपने सहयोगियों से भी कोई बात नहीं की.

3. अमेरिकी सीनेटर क्रिस मॉर्फी ने इसे आत्मसमर्पण बताया है. मॉर्फी का कहना है कि ट्रंप ने जिस तरीके से एक दिन पहले आए ईरान के प्रस्ताव को स्वीकार किया है. वो आत्मसमर्पण है. वो भी ऐसे वक्त में जब ईरान काफी कमजोर स्थिति में है. इसके बावजूद पूरी दुनिया को यह संदेश चला गया है कि होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल है. इसे अमेरिका वापस नहीं ले पाया.

4. डेनिस सिट्रिनोविच के मुताबिक आगे की जो वार्ता होगी, उसमें अमेरिका अब जंग की धौंस नहीं दे सकता है. समझौता अब सिर्फ व्यावसायिक हितों के आधार पर हो सकता है. ईरान अब अमेरिकी जंग से नहीं डरने वाला है. उसने जंग में सबसे बुरी स्थिति देख ली है.

5. ईरान जंग की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने तख्तापलट की बात कही थी, लेकिन 40 दिन बाद भी ईरान पर इस्लामिक गणराज्य की मजबूत पकड़ है. ट्रंप ने समझौते के लिए भी इस्लामिक गणराज्य के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई से ही संपर्क साधा. इतना ही नहीं, उन्होंने एक पोस्ट में मुज्तबा को कम कट्टरपंथी नेता बताया है.

ट्रंप ने ईरान की शर्तों को बेहतरीन बताया

स्काई न्यूज से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की शर्तों को बेहतरीन बताया है. ट्रंप ने कहा कि इसमें सब कुछ है. अधिकांश पर हमारी सहमति बन गई है. कुछ पर हम बात कर रहे हैं. जिन लोगों को इसके बारे में पता नहीं है, वही इसे गलत बोल रहे हैं.

ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका का मकसद पूरा हो चुका है. ईरान सैन्य स्तर पर पूरी तरह टूट चुका है. अब ईरान हमारे लिए खतरा नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं… खरगे ने मांगी माफी…………..

भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं… खरगे ने मांगी माफी..............

क्या 12 घंटे में टूट गया सीजफायर ?

क्या 12 घंटे में टूट गया सीजफायर ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend