ईरान-इजराइल जंग के 28 दिन बाद अब हूती विद्रोही भी इसमें शामिल हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक यमन में मौजूद ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने करीब 2000 किलोमीटर दूर इजराइल के दक्षिणी शहर बेर्शेबा और आसपास के इलाकों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल दागी।
इजराइली सेना के मुताबिक, मिसाइल लॉन्च का पता चलते ही एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव किया गया और खतरे को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मौजूदा जंग के दौरान यमन से इजराइल पर यह पहला हमला माना जा रहा है।
हूती ने इससे पहले गाजा जंग शुरू होने के बाद नवंबर 2023 में इजराइल और समुद्री जहाजों पर हमले शुरू किए थे। इसके जवाब में इजराइल ने भी उन पर जवाबी हमले किए थे। हालांकि अक्टूबर 2025 में हमास और इजराइल के बीच सीजफायर होने के बाद से हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर हमले रोक दिए थे।
वहीं, UAE में इंटरसेप्ट की गई बैलिस्टिक मिसाइलों के मलबे गिरने से पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई गई है।
ईरान के अपार्टमेंट पर इजराइली हमला, मलबे में दबने से कई लोगों की मौत
ईरान की राजधानी तेहरान में एक अपार्टमेंट अमेरिकी-इजराइली हमले के बाद तबाह तो गया। मलबे में दबने से कई लोगों की मौत हो गई।
ईरान से बातचीत को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री ने जानकारी देने से इनकार किया
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही इनडायरेक्ट बातचीत को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जानकारी देने से इनकार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन बातचीत में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।विशेषज्ञों का कहना है कि यह पारंपरिक कूटनीति का हिस्सा है, जिसमें देश अपनी स्थिति और शर्तों को सार्वजनिक नहीं करते, ताकि बातचीत प्रभावित न हो और समझौते की संभावना बनी रहे।
सऊदी अरब ने अमेरिका से ईरान के खिलाफ सैन्य हमले तेज करने और युद्ध जारी रखने का आग्रह किया है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आजकल कभी ईरान को धमकाते हैं तो कभी समझौता करने पर आतुर दिखते हैं. ईरान यु्द्ध शुरू होने के बाद से भारत सहित कई देशों में मुस्लिम ब्रदरहुड का सपोर्ट भी नजर आया, मगर इस बीच एक खबर ने सनसनी मचा दी है. सऊदी अरब ने अमेरिका से ईरान पर हमले तेज करने का आग्रह किया है. एक सऊदी खुफिया सूत्र ने इसकी पुष्टि की है. वहीं, सऊदी अरब इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या वह सीधे तौर पर इस लड़ाई में शामिल होगा.
क्या चाहते हैं सऊदी प्रिंस
सऊदी सूत्र ने न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी उस रिपोर्ट की पुष्टि की है, जिसमें कहा गया था कि सऊदी अरब के वास्तविक नेता क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ युद्ध को न रोकने का आग्रह किया है और कहा है कि अमेरिका-इजरायल का अभियान मध्य पूर्व को नया रूप देने का एक “ऐतिहासिक अवसर” है. खुफिया सूत्र ने बताया कि रियाद न केवल सैन्य अभियान को जारी रखने की मांग कर रहा है, बल्कि उसे और तेज करने की भी बात कर रहा है. ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए क्राउन प्रिंस की भूमिका के बारे में रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, वह एक योद्धा हैं. वह हमारे साथ लड़ रहे हैं.”
भारत के लिए पेट्रोलियम लेकर जा रहे दो और जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे हैं। ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इन जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के वॉरशिप स्टैंडबाय पर रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद दी जा सके। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में ऐसे और जहाज भी इस मार्ग से गुजरने वाले हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए भी निगरानी बढ़ाई जा रही है।
मुस्लिम ब्रदरहुड का क्या होगा
इस रिपोर्ट से ये बात साफ हो जाती है कि ईरान को पूरी तरह बर्बाद करने के लिए सऊदी अरब इजरायल की लाइन पर है. संयुक्त अरब अमीरात के तो पहले से ही इजरायल से अच्छे संबंध हैं. इस तरह से कह सकते हैं कि अरब मुल्क अब इस लड़ाई में पूरी तरह इजरायल के साथ हैं और पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की जैसे देश अमेरिका को खुश करने के लिए मध्यस्थ बन गए हैं. वो वही कर रहे हैं, जो अमेरिका चाहता है. वो ईरान को अमेरिका के सामने घुटने टेकने के लिए एक तरह से मजबूर कर रहे हैं. ऐसे में दुनिया भर में मुस्लिम ब्रदरहुड के नाम पर ईरान का समर्थन करने वाले लोगों को पहले अपने मुस्लिम हुक्मरानों से पूछना चाहिए कि आखिर वो किसके साथ हैं?
सबसे हैरानी की बात है कि कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं करने वाले और मुस्लिमों का रहनुमा बनने वाले लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद और जैश ए मोहम्मद चीफ मसूद अजहर जैसे लोग ईरान पर हमले के बाद से कहां छिपे हैं, ये पता तक नहीं चल रहा. उनका मुस्लिम प्रेम ईरान को लेकर नहीं जाग रहा. अब तक उनकी तरफ से दो शब्द भी इस युद्ध पर नहीं बोले गए. मुस्लिम युवकों को अपनी फंडिंग के लिए बरगला कर कश्मीर में खूनखराबा कराने वाले इन दो आतंकवादियों को अब मुसलमानों की चिंता नहीं है. मगर आम मुसलमान फिर भी ईरान के साथ खड़ा दिख रहा है. ऐसे में ये साबित हो जाता है कि मुस्लिम ब्रदरहुड की बातें तभी याद आती हैं, जब कोई ‘मौका’ दिखे. ये ‘मौका’ राजनीति चमकाने से लेकर डॉलर में फंड लेने तक का हो सकता है.
भारत कर रहा अपनी तैयारी
यही कारण है कि भारत अपनी तैयारी खुद कर रहा है. आर्थिक से लेकर सैन्य हर तरह की तैयारी में स्वदेशी को अपनाया जा रहा है. भारत की खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट और पीएम मोदी व विदेश मंत्री एस जयशंकर को अपने समकक्षों से मुलाकात और फोन पर बात से साफ तौर पर समझ आ गया है कि ईरान युद्ध का हाल-फिलहाल समाप्त होना बेहद मुश्किल है. हां, स्थिति और खतरनाक जरूर हो सकती है. यही कारण है कि भारत सरकार अपने राज्यों की सरकार के साथ साझा टीम बनाकर काम करने पर बल दे रही है. पीएम मोदी खुद इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं. भारत ईरान युद्ध के लंबा खिंचने पर खुद को बचाए रखने के लिए अब तैयारी में जुट गया है.
अमेरिका-इस्राइल के हमले में ईरान के कितने बड़े चेहरे खत्म?
ईरान में जारी युद्ध अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हमले सीधे देश के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बना रहे हैं। अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों में ईरान के कई बड़े राजनीतिक और सैन्य नेता मारे गए हैं। इन हमलों ने सिर्फ सैन्य ताकत ही नहीं, बल्कि ईरान के पूरे सत्ता ढांचे को हिला दिया है। इससे यह साफ हो गया है कि अब रणनीति नेतृत्व को खत्म कर सिस्टम को कमजोर करने की है।







