ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 2.82 लाख करोड़ रुपये घटा…………….

UB India News by UB India News
March 9, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार,350 अंक चढ़कर 80,200 पर कारोबार कर रहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में आई जोरदार गिरावट की वजह से सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 2,81,581.53 करोड़ रुपये घट गया। जबकि, बाकी की 2 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 18,210.38 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 2368.29 अंकों (2.91 प्रतिशत) की भयावह गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान, पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक- भारतीय स्टेट बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले हफ्ते नुकसान में रहने वाली सेंसेक्स की 8 कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक के अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के नाम शामिल हैं।

भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में सबसे बड़ी गिरावट

घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच, पिछले हफ्ते भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 53,952.96 करोड़ रुपये घटकर 10,55,567.27 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की वैल्यूएशन में 46,936.82 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 9,40,049.82 करोड़ रुपये पर आ गई। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 46,552.3 करोड़ रुपये घटकर 13,19,107.08 करोड़ रुपये रह गया। लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के मार्केट कैप में 45,629.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 5,43,208.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन 28,934.56 करोड़ रुपये घटकर 5,91,136.03 करोड़ रुपये पर आ गई।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस के मार्केट कैप में दर्ज की गई बढ़ोतरी

इनके अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 28,492.44 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,25,380.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यूएशन 26,350.67 करोड़ रुपये घटकर 5,23,042.51 करोड़ रुपये हो गई और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 4,732.75 रुपये गिरकर 10,67,120.50 करोड़ रुपये हो गया। वहीं दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14,750.39 करोड़ रुपये बढ़कर 19,01,583.05 करोड़ रुपये हो गया और इंफोसिस का मार्केट कैप 3459.99 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 5,30,546.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
UAE से लेकर इजरायल तक…, ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही

इजरायल-यूएस और ईरान युद्ध का दूसरा हफ्ता शुरू, पूरे मिडिल ईस्ट में मची भयानक जंग

टीएमसी सरकार को उखाड़ फेकेंगे लोग………..

टीएमसी सरकार को उखाड़ फेकेंगे लोग...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend