ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान में जंग को लेकर पाकिस्तान और Pok में क्यों मारे गए 22 लोग?

UB India News by UB India News
March 6, 2026
in खास खबर, ब्लॉग
0
ईरान में जंग को लेकर पाकिस्तान और Pok में क्यों मारे गए 22 लोग?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान के ऊपर अमेरिका और इजरायल के घातक हमले लगातार जारी हैं। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े नेताओं और सैन्य कमांडरों की मौत हो चुकी है। कई देशों ने इस हमले को लेकर अमेरिका का समर्थन किया है तो वहीं, कई देशों में ईरान पर हमले और अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भीषण प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस पाकिस्तान से भी बड़ी घटनाएं सामने आई हैं जहां पर अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। ये घटनाएं कराची और Pok के हिस्से गिलगित-बाल्टिस्तान से सामने आई है।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर धावा बोलने की कोशिश

सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची और देश के उत्तरी भाग में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने ईरानी सरकार के समर्थन में कराची में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर धावा बोलने का प्रयास किया था। वहीं, पाकिस्तान के उत्तरी भाग में प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र और सरकारी कार्यालयों पर हमला किया था।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

कराची और PoK में हिंसक प्रदर्शन

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे हैं। कराची में प्रदर्शन के दौरान कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और करीब 50 लोग घायल हुए हैं। वहीं, PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान में 12 लोगों की मौत हुई है और कीब 80 लग घायल बताए जा रहे हैं।

अमेरिका ने क्या कहा?

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने कहा- “हम कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के सामने जारी प्रदर्शनों की खबरों पर नजर रख रहे हैं, साथ ही इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और पेशावर में वाणिज्य दूतावास के समक्ष प्रदर्शनों के ऐलान पर भी नजर रखी जा रही है। हम पाकिस्तान में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को सलाह देते हैं कि वे लोकल न्यूज पर नजर रखें और सुरक्षा के अच्छे उपायों का पालन करें, जिनमें अपने आसपास के वातावरण के प्रति सतर्क रहना, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना और अपने STEP रजिस्ट्रेशन को अपडेट रखना शामिल है।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
UAE से लेकर इजरायल तक…, ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही

UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही

ईरान में क्या पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, यहां कितनी है इनकी तादाद?

ईरान में क्या पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, यहां कितनी है इनकी तादाद?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend