ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UB India News by UB India News
February 17, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंडिया इंपेक्ट समिट 2026 आज से दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में शुरू हो रही है और यहां दुनियाभर के टेक दिग्गज हिस्सा लेने के लिए भारत आए हुए हैं। इनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने  UPI One World वॉलेट सर्विस को इंटरनेशनल डेलिगेट्स के लिए लॉन्च किया है। यह सेवा इस आयोजन में भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के लिए शुरू की गई है। इस सेवा से विदेशी प्रतिनिधि देश में अपने प्रवास के दौरान आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे।

यूपीआई वन वर्ल्ड वॉलेट क्या है?

न्यू यूपीआई वन वर्ल्ड सेवा एक प्रीपेड डिजिटल वॉलेट है जिसे विदेशी यात्रियों के लिए शुरू किया गया है। यह विदेशी यूजर्स को यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके वास्तविक समय में पर्सन टू मर्चेट पेमेंट करने की सुविधा प्रदान करेगा। इस सेवा का उपयोग करने के लिए विदेशी यूजर्स को भारतीय मोबाइल नंबर या लोकल बैंकों में खाता रखने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा एनपीसीआई ने इंटरनेशल डेलिगेट्स की सहायता के लिए एक पायलट पहल के रूप में भी इस सर्विस का शुभारंभ किया है।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

यूपीआई वन वर्ल्ड कैसे काम करता है?

यदि आप एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक विदेशी प्रतिनिधि या यूजर के रूप में हिस्सा ले रहे हैं तो आप ऑथराइज्ड प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट प्रोवाइडर्स के जरिए वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सर्विस नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और भारत मंडपम के भीतर स्थित एनपीसीआई पवेलियन में अवेलेबेल है।

जानिए कैसे इसे इस्तेमाल किया जा सकता है-

स्टेप-1: सबसे पहले आपको इस यूपीआई ऐप को डाउनलोड करना होगा

स्टेप-2: ऐप डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।

स्टेप-3: तीसरे स्टेप में पासपोर्ट और वीजा डिटेल्स सबमिट करनी होंगी।

स्टेप-4: पहचान के वेरिफिकेशन प्रोसेस को सेल्फी अपलोड करके और यूपीआई पिन सेट करके पूरा करना होगा।

स्टेप-5: जैसे ही सिस्टम इसे अप्रूव करेगा, आप एक यूनीक यूपीआई आईडी हासिल करेंगे।

स्टेप-6: यूपीआई वॉलेट में इंटरनेशनल डेबिट या क्रेडिट कार्ड का यूज करके रकम लोड कर सकते हैं।

स्टेप-7: प्रति ट्रांजेक्शन की मैक्सिमम लिमिट 25,000 रुपये है, यूजर्स इस वॉलेट को हर महीने 2 बार लोड कर सकते हैं जिसका मंथली कैप 50,000 रुपये है।

स्टेप-8: अगर कोई बैलेंस बिना यूज का बच जाता है तो ये बैंक के ओरिजनल पेमेंट सोर्स को लौटाया जा सकता है जैसे कि फॉरेन एक्सचेंज नियमों के मुताबिक हो सकता है।

इसके पीछे लक्ष्य क्या है

एनपीसीआई का लक्ष्य है कि विदेशी यूजर्स इस सुविधा के जरिए भारत के डिजिटस पेमेंट सिस्टम को आसानी से एक्सेस कर पाएं। अक्सर विदेशी गेस्ट को भारत में लोकल पेमेंट सिस्टम के साथ दिक्कत होती है और इस यूपीआई क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट करने पर उन्हें इन दिक्कतों से आसानी से आजादी मिल जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
AI इम्पैक्ट समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया ‘AI पावरहाउस’?

AI इम्पैक्ट समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'?

मैं नेहरूवादी हूं, मैं राजीववादी हूं, लेकिन मैं राहुलवादी नहीं हूं…………….

मैं नेहरूवादी हूं, मैं राजीववादी हूं, लेकिन मैं राहुलवादी नहीं हूं................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend