तेजप्रताप यादव की कुछ दिनों पहले अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। रविवार दोपहर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर पोस्ट कर तेजप्रताप यादव को अनुष्का को बेटी होने की बधाई दे दी। इसकी चर्चा शाम तक होती रही। इस चर्चा के बीच आनन-फानन में तेजप्रताप यादव देर शाम 8:30 बजे मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है।’साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया। तेजप्रताप ने कहा कि ‘हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।’ तेजप्रताप ने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी।’
अनुष्का और तेज प्रताप यादव के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया. इस तेज प्रताप ने कहा कि- इसको हम खारिज करते हैं. उन्होंने भड़कते हुए कहा कि- ये मुकेश रौशन बताएंगे कि मामा-भगिना का उनका रिलेशन है. बदनाम जो कर रहा है वो आकाश भाटी बताएंगे कि- आकाश से उस लड़की का क्या संबंध है. हमको तो बस बदनाम किया जा रहा है. यह सब लोग जयचंद हैं. तेज प्रताप ने पांच ‘जयचंदों’ के नाम गिनाते हुए कहा कि- सुनील सिंह, आकाश भाटी, मुकेश रौशन, संजय सिंह. बता दें कि, वह पहले ही भी जयचंद कहकर लोगों को जिक्र करते रहे हैं. रमीज को भी जयचंद बताते रहे हैं.
मुकेश रौशन मुझे फंसा रहे हैं
तेजप्रताप ने कहा, ‘मुकेश रोशन की ओर से मुझे फंसाया जा रहा है। सब जयचंद मिलकर मुझे फंसा रहे हैं, जिसमें संजय यादव, सुनील सिंह, शक्ति यादव, रमीज, मुकेश रोशन, आकाश भाटी शामिल हैं। मेरे पास इतनी संपत्ति देख ली है तो मुझे फंसा देंगे क्या। पहले इन जयचंदों ने मिलकर मुझे परिवार-पार्टी से अलग कर दिया और जब हम अपनी पार्टी बनकर सब कुछ अलग कर रहे हैं तो मुझे फंसा रहे हैं।’
- मुकेश रौशन
तेज प्रताप यादव ने मुकेश रौशन का नाम लिया. मुकेश महुआ विधानसभा सीट से पूर्व राजद विधायक रहे हैं. इस सीट पर तेज प्रताप यादव भी विधायक रह चुके हैं. हालांकि 2025 विस चुनाव में दोनों हार गए थे. तेज प्रताप का आरोप है कि साजिश रचने वाले समूह का संचालन रौशन करते हैं और यहां तक दावा किया कि वे उनकी हत्या करवाना चाहते हैं. तेज प्रताप ने उन्हें उन पांच ‘जयचंदों’ शामिल किया है. - संजय यादव
तेज प्रताप अक्सर संजय यादव पर पार्टी से निकलवाने का आरोप लगाते आए हैं. संजय तेजस्वी यादव के करीबी और राजनीतिक सलाहकार माने जाते हैं. संजय वर्तमान में राजद के राज्यसभा सांसद हैं. इस बार भी तेज प्रताप ने संजय यादव पर निशाना साधा है. - सुनील सिंह
तेजप्रताप यादव का आरोप है कि सुनील सिंह भी उस समूह में शामिल हैं जिसने उनके नाम पर अफवाहें फैलाने और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. मालूम हो कि सुनील सिंह के रिश्ते राबड़ी देवी के साथ रहे हैं. सुनील सिंह राबड़ी देवी से राखी बंधवाते रहे हैं, विधानपरिषद में वो राजद के पक्ष को मजबूती से रखते हैं. सुनील सिंह बिहार विधान परिषद (MLC) के सदस्य हैं. - आकाश भाटी
तेज प्रताप यादव ने आकाश भाटी उर्फ आकाश गुर्जर पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वह गोला रोड में रहता है. उसका अनुष्का से संबंध है. यह भी हमको बदनाम करने में शामिल है. हमारे साथ अनुष्का का नाम जोड़ा जा रहा है. आकाश भाटी से उसका रिलेशन है. हमको फंसाया जा रहा है. - रमीज़ ख़ान
तेज प्रताप यादव ने आरोपित पांच लोगों में रमीज़ का नाम भी गिनाया. रमीज भी तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं. रमीज़ ख़ान प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ज़िले में तुलसीपुर के रहने वाले हैं. तेजस्वी और रमीज़ की दोस्ती क्रिकेट के मैदान से शुरू हुई थी. तेजस्वी और रमीज़ ने दिल्ली और झारखंड में फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है.
बदनाम करने वालों के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा
तेजप्रताप ने आगे कहा, ‘पिता लालू प्रसाद की तरह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। जो लोग भी मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पिता जी चूड़ा-दही भोज में मुझे आशीर्वाद देने आए थे, जो जयचंदों को रास नहीं आया। मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया। फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई।’
तेजप्रताप ने जिन्हें जयचंद बताया अब उनके बारे में जानिए ,संजय यादव पर रोहिणी भी सवाल उठा चुकी हैं
संजय यादव हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नंगल सिरोही गांव के हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, संजय कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 2.18 करोड़ संपत्ति है।
तेजस्वी और संजय की मुलाकात दिल्ली में 2012 के आसपास क्रिकेट ग्राउंड पर हुई थी। 2013 में जब लालू यादव चारा घोटाले में जेल गए तब तेजस्वी पटना लौट आए। राजनीति सीखने लगे तब उन्होंने अपने दोस्त संजय को पटना बुला लिया। संजय मल्टी नेशनल IT कंपनी की नौकरी छोड़कर आ गए।
सीनियर जर्नलिस्ट संतोष सिंह अपनी किताब ‘जेपी टू बीजेपी: बिहार आफ्टर लालू एंड नीतीश’ में लिखते हैं, ‘संजय ने तेजस्वी को समाजवादी राजनीति से जुड़ी कई किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। देश के शीर्ष नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, जॉर्ज फर्नांडीस, कांशीराम, मायावती, चंद्रशेखर और वीपी सिंह के भाषण दिखाते और सुनाते थे, ताकि अच्छे भाषण की कला और बारीकी सीख सके। संजय रोज लालू के दिल्ली के तुगलक रोड स्थित आवास पर तेजस्वी के साथ चार से 5 घंटे साथ बिताते थे।’
पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रियदर्शी रंजन बताते हैं, ‘बिहार आकर संजय ने कुछ साल तक यहां की राजनीति को समझा, चुनावी समीकरण और आंकड़ों पर काम किया। जरूरत के मुताबिक RJD में कई तरह के तकनीकी और डिजिटल दौर के बदलाव भी किए।’
अब पढ़िए, कौन हैं रमीज नेमत?
रमीज सपा के पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं। वह RJD का सोशल मीडिया और चुनाव का कामकाज देखते हैं। उनकी पत्नी जेबा रिजवान दो बार तुलसीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं। रोहिणी के पोस्ट के बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी हैं।
विवादों से रमीज का पुराना नाता
तुलसीपुर तहसील के भंगहाकला गांव के रहने वाले रमीज पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन पर 2021 पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा, आगजनी और बलवे का केस लगा। हालांकि, वह बाद में कोर्ट से दोषमुक्त हो गए।
रमीज 2022 तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड में नामजद आरोपी हैं। इस मामले में उन पर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट लगा। कौशांबी के कोखराज थाने में भी रमीज पर हत्या का केस दर्ज है। लंबे समय तक बलरामपुर जेल में रहने के बाद वह अप्रैल 2025 में जमानत पर रिहा हुए।
रमीज के नाम के साथ रोहिणी आचार्य के सार्वजनिक आरोपों ने अब एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इसके बाद लालू परिवार की अंदरूनी खींचतान, चुनावी रणनीति और बाहरी दखल की चर्चा हो रही है।
अब जानिए कौन हैं सुनील सिंह
राजद MLC सुनील सिंह लालू यादव के करीबी हैं। राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई भी कहे जाते हैं।
अब जानिए तेजप्रताप और अनुष्का के वायरल तस्वीर की कहानी
8 महीने पहले अनुष्का यादव के साथ फोटो सामने आने के बाद तेजप्रताप को राजद और लालू परिवार दोनों से ही बेदखल कर दिया गया था। इसकी जानकारी लालू यादव ने फेसबुक पर पोस्ट करके दी थी।
तेजप्रताप की नई रिलेशनशिप की चर्चा उनके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई एक तस्वीर से शुरू हुई। इसमें लिखा गया था कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’
कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिए गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है।
हालांकि उनके इस दावे के बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं।







