ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत को अलग तरह से देख रही दुनिया…..

व‍ित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने कहा है क‍ि भारत अपने वर्करों को आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के हर काम के लिए तैयार कर रहा है। भारत और चीन को छोड़कर शायद ही कोई और है जाे ऐसा कर रहा है।

UB India News by UB India News
February 9, 2026
in खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
GST के अब केवल दो स्लैब 5% और 18% , नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से लागू होंगे बदलाव ,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत की स्‍थ‍ित‍ि को लेकर उठ रहे सवालों का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया है। उन्‍होंने तर्क द‍िया है कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जो अपने वर्कर्स को AI के हर स्‍तर के लिए तैयार कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि संभवत: चीन को छोड़कर मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा देश है जाे अपनी मैनपावर को एआई में इतना कुशल बनाने के लिए तैयार कर रहा है, जितना हम कर रहे हैं। निर्मला सीतारमण ने उस दावे को भी खारिज किया कि भारत में असली AI की कमी है। उन्‍होंने कहा कि भारत जैसे मार्केट्स का आकलन करते समय ग्‍लोबल फंड अलग-अलग पैमानों का इस्‍तेमाल करते हैं।

‘तेजी से तैयार कर रहे एआई टैलंट’

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

एक मीड‍िया हाउस के कॉन्क्लेव (ref.) में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत बहुत तेजी के साथ अपने एआई टैलंट को तैयार कर रहा है। ग्‍लोबल निवेशक, भारत को लेकर अपनी दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत की स्‍थ‍ित‍ि को लेकर जो चिंताएं हैं वह सभी की राय नहीं है। यह कुछ फंड मैनेजरों की राय है। उनका अपना आकलन हो सकता है।

‘भारत को अलग तरह से देख रही दुनिया’

निर्मला सीतामरण ने कहा कि कुछ लोगों को छोड़ दें तो दुनिया, भारत को अलग तरह से देख रही है, इसीलिए बड़े फंड मैनेजर और जेपी मॉर्गन जैसी कंपनियों के ग्‍लोबल हेड भारत आ रहे हैं। उन्‍होंने यकीन दिलाया कि भारत, एआई के लिए एकदम सही जगह है। भारत में मीनिंगफुल यानी सार्थक एआई की कमी के दावों पर वित्त मंत्री ने कहा कि इन बातों का आधार ही गलत है। उन्‍होंने बताया कि हर देश के लिए एआई का अपना अलग कैल‍िब्रेशन होता है, यह ग्‍लोबल स्‍तर पर जरूरी एआई से अलग होता है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की ताकत उसके लोगों में है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के पास ऐसा टैलंट है जो हाई-एंड है। आज स्‍कूल-कॉलेज के युवाओं को भी एआई का पूरा एक्‍सपोजर देने की कोशिश हाे रही है। वित्त मंत्री ने तर्क दिया कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशाें में शामिल है जो एआई के हर स्‍तर के लिए अपने कर्मचारियों को तैयार कर रहा है। ग्‍लोबल स्‍तर पर नौकरियां देने वाली कंपनियों का भी यही मानना है, क्‍योंकि जब टैलेंटेड लोगों की तलाश की बात आती है, तो भारत की ओर देखा जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
राहुल, ममता और PM ने बनाए रिकार्ड!

राहुल, ममता और PM ने बनाए रिकार्ड!

यूपी को “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-5.0” के लिए 6 लाख करोड़ का अनुमान

यूपी को "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-5.0" के लिए 6 लाख करोड़ का अनुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend