ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चांदी में आज भी बड़ी गिरावट, 12 हजार रुपये हुई सस्ती

UB India News by UB India News
February 8, 2026
in TAZA KHABR, कारोबार
0
एक झटके में 21,000 रुपए सस्ती हुई चांदी……….

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. 29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख/किलो और सोने ने 1.93 लाख/10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था, जिसके बाद से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली. बजट के बाद भारत-अमेरिका में ट्रेड डील पर बनी सहमति के बीच एक बार फिर सोने-चांदी के दाम बढ़ने शुरू हुए थे. वहीं 5 फरवरी को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली. अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,326 रुपये की गिरावट के साथ 1.51 लाख/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जबकि करीब 26 हजार रुपये की गिरावट के साथ मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.42 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी. आज एक बार फिर सबकी नजरें गोल्‍ड-सिल्‍वर की कीमतों पर बनी हुई हैं.

सोने-चांदी की बढ़ती-घटती कीमतों पर न केवल निवेशकों की नजर है, बल्कि शादी-ब्‍याह के सीजन के बीच आम खरीदार भी उहापोह में हैं. सोने-चांदी के दाम घटने-बढ़ने से लेकर, MCX से लेकर राष्‍ट्रीय-अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों तक इसकी कीमतों पर लाइव अपडेट और साथ ही उतार-चढ़ाव के कारणों और आगे की चाल पर एक्‍सपर्ट्स के कमेंट आपको यहां इस लाइव ब्‍लॉग में मिलेंगे. बने रहिए हमारे साथ, दिनभर.

Here are the LIVE Updates of Gold and Silver Prices Today, 6 February 2026:

 

स्‍थानीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

शुक्रवार, 6 फरवरी को स्‍थानीय बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में भी करीब 2,000 रुपये/10 ग्राम तक की गिरावट देखी गई है और इसका भाव 1,52,350 रुपये/10 ग्राम पर पहुंच गया है; वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,900 रुपये की भारी गिरावट के बाद ये 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा, 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 1,560 रुपये की गिरावट देखी गई और ये 1,14,260 रुपये/10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है.

सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजहें

अमेरिकी डॉलर पिछले नवंबर के बाद अपने सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है. जब डॉलर महंगा होता है, तो अन्य मुद्रा रखने वालों के लिए सोना-चांदी खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे मांग घटती है.

वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट का असर भी धातुओं के बाजार पर पड़ा है. सोने और चांदी में गिरावट के पीछे ये भी एक अहम वजह है. टेक शेयरों में गिरावट का असर क्रिप्‍टो बाजार पर भी पड़ा है.

एक्सपर्ट्स इसे एक ‘तकनीकी सुधार’ (Technical Correction) मान रहे हैं. लंबे समय से बढ़ रही कीमतों के बाद निवेशकों ने अपना मुनाफा सुरक्षित करने के लिए बिकवाली की है. चांदी में निवेश करनेवालों ने तो पिछले दिनों भी खूब चांदी कूटी.

 

सोने से जुड़ी एक और बड़ी खबर

सोने से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है. सरकार ने सोने की मिलावट वाले प्लैटिनम प्रॉडक्‍ट के आयात पर अंकुश लगा दी है. सरकार ने सोने की मिलावट के साथ प्लैटिनम के अवैध आयात पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ये फैसला लिया है. एक एक्‍सपर्ट ने बताया कि पहले प्लैटिनम मिश्रधातु (अलॉय) के रूप में सोने का आयात हो रहा था, जिसे सरकार ने पहले ही बंद कर दिया था. इसके बाद प्लैटिनम के उत्पादों में सोना मिलाकर आयात किए जाने का चलन सामने आया. उसे देखते हुए सरकार ने यह नया कदम उठाया है.

Gold Prices MCX Live Rates: सोना आज कितना सस्‍ता हुआ?

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद जारी गिरावट के बाद सोने में दो दिन पहले जो थोड़ा उछाल आया था, वो फिर से गिरावट की ओर बढ़ रहा है. आज 6 फरवरी को सोने के भाव में बदलाव की बात करें तो एक बार फिर इसमें करीब 1,500 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. सुबह 10:44 बजे MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,50,585 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

Next Post
RBI ने ब्याज दर आधा फीसदी घटाकर 5.50% की, 5 महीने में तीसरी बार कम हुआ रेपो रेट

रेपो रेट में बदलाव नहीं, ब्याज दर 5.25% पर बरकरार ........

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

नए दौर की शुरुआत… भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या बोले जयशंकर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend