राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के भीतर उभरे असंतोष को शांत करने की कवायद के तहत शुक्रवार को अपने दल के विधायक आलोक कुमार सिंह को बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।
राज्यसभा सदस्य विधायक आलोक कुमार सिंह कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता रालोमो के चार विधायकों में शामिल हैं और बेटे दीपक प्रकाश राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री हैं, हालांकि वो विधानमंडल के सदस्य नहीं हैं।
नए सिरे से गठन प्रदेश इकाई का गठन
विधायक आलोक कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई को भंग करके नए सिरे से गठन करने का फैसला किया था। यह प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दिनारा से हमारे विधायक आलोक कुमार सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।







