ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में महादलित मांझी फहराएंगे तरंगा

UB India News by UB India News
January 25, 2026
in पटना, बिहार
0
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में महादलित मांझी फहराएंगे तरंगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना के मराची गांव में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में महादलित सिद्धेश्वर मांझी झंडोत्तोलन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन और महादलित समुदाय के व्यक्ति द्वारा झंडोत्तोलन किए जाने को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में खासा उत्साह है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

समारोह स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्य समारोह स्थल को भव्य रूप देने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसमें मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और बैठने की व्यवस्था शामिल है। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की जाएगी। गांव की सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई और सजावट का काम भी अंतिम चरण में है।

सभी घरों पर तिरंगा लगाने की तैयारी

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय बाद गांव को इस तरह सुसज्जित किया जा रहा है। सरकारी भवनों के साथ-साथ घरों पर भी तिरंगा लगाने की तैयारी है। बच्चे और युवा देशभक्ति कार्यक्रमों की रिहर्सल में व्यस्त हैं।

विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे मुख्यमंत्री

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, झंडोत्तोलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा विकास योजनाओं से संबंधित कुछ घोषणाएं भी की जा सकती हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क से जुड़ी संभावित योजनाओं को लेकर लोगों में उत्साह है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस कार्यक्रम से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मसौढ़ी के एसडीएम और मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में 26 जनवरी के इस कार्यक्रम के सफल आयोजन का भरोसा दिलाया। लोगों का मानना है कि यह आयोजन गांव की पहचान को नई मजबूती देगा।

ऐतिहासिक और यादगार होगा समारोह

अंतिम रिहर्सल और निरीक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की कमी न रह जाए। मराची गांव अब पूरे जिले का केंद्र बिंदु बन चुका है और गणतंत्र दिवस के दिन यहां देशभक्ति का रंग पूरी तरह छाया रहेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल

गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया!

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend