ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रशासनिक सुधार पर आईएसओ प्रमाणन पत्र मिला

UB India News by UB India News
January 22, 2026
in पटना, बिहार
0
प्रशासनिक सुधार पर आईएसओ प्रमाणन पत्र मिला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स (आईआरक्यूएस) के प्रतिनिधियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के विभागीय सुधार और नवाचार के लिए अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाणपत्र भेंट किया गया। मुख्यमंत्री वर्ष 2005 से सामान्य प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में यह भेंट किया गया।

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन दिया गया है। यह प्रमाणन आईआरक्यूएस ने 12 जनवरी 2026 को प्रदान किया था। यह वर्ष 2029 तक वैध रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन वर्षों में कार्यस्थल के नवीनीकरण, सुव्यवस्थितीकरण, विभागीय कार्य प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता तथा नवाचार को प्राथमिकता देते हुए इसे हासिल करने की दिशा में लगातार प्रयास किए। इस सफलता पर विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2025 में बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान गयाजी परिसर को भी आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन मिला है। यह तीन वर्षों के लिए वैध है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग को आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त होना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार की सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता, प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार, इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के डीजीएम तरुण स्वरूप, आफताब आलम आदि थे।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आईएसओ प्रमाणन का प्रमाणपत्र भेंट किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अनुपम कुमार, कुमार रवि, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार आदि मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
दरभंगा महारानी का महाभोज आज ,1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम

दरभंगा महारानी का महाभोज आज ,1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम

मुंबई में बन रहे ‘बिहार भवन’ को लेकर क्यों हो रहा बवाल?

मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend