ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र की 29 नगर निगम के लिए काउंटिंग जारी , शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन को बढ़त……..

UB India News by UB India News
January 17, 2026
in महाराष्ट्र
0
महाराष्ट्र की 29 नगर निगम के लिए काउंटिंग जारी , शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन को बढ़त……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र की 29 नगर निगम के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से काउंटिंग जारी है। 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी। 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी निगमों में सबसे अहम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) है। शुरुआती रुझानों में यहां भाजपा गठबंधन आगे है। नागपुर, पुणे, नासिक, ठाणे में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है।

बीएमसी चुनाव रिजल्ट 2026 के रुझानों में भाजपा की चांदी दिख रही है. महायुति ठाकरे से बीएमसी का ताज छितना दिख रहा है. बीएमसी चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से बीएमसी चुनाव रिजल्ट के लिए वोटों की गिनती जारी है. बीएमसी यानी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों में सभी ‘एग्जिट पोल’ ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की स्पष्ट जीत और शिवसेना (उबाठा)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की हार का अनुमान जताया है. अगर एग्जिट पोल के नतीजे फाइनल नतीजों में तब्दील होते हैं तो फिर बीएमसी पर महायुति का कब्जा हो जाएगा. यहां बताना जरूरी है कि बीएमसी उद्धव वाली शिवसेना का गढ़ रहा है.

RELATED POSTS

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

बीएमसी चुनाव रिजल्ट के रुझानों में गजब खेल हो रहा है. भाजपा और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में क्लोज फाइट दिख रही है. रुझानों में भले ही भाजपा वाला महायुति आगे चल रहा है, मगर उद्धव गुट की शिवसेना भी कम टक्कर नहीं दे रही है. हालांकि, अब तक के रुझानों में बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम (Mumbai BMC Election Results) में अबकी बार भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. बीएमसी चुनाव रिजल्ट यानी बृहन्मुंबई मुंबई नगरपालिका चुनाव के रुझानों में महायुति करीब 75 सीटों से आगे है. जबकि उद्धव ठाकरे भी बराबरी का टक्कर दे रहे हैं. बीएमसी चुनाव 2026 के लिए आज सुबह 10 बजे सो वोटों की गिनती जारी है. अभी केवल रुझान आएं हैं, दोपहर के बाद बीएमसी चुनाव के नतीजे साफ हो जाएंगे.

बीएमसी चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है. बीएमसी चुनाव में सभी ‘एग्जिट पोल’ ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की स्पष्ट जीत और शिवसेना (यूबीटी)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की हार का अनुमान जताया है. ‘माई एक्सिस इंडिया’ के ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार, भाजपा-शिवसेना गठबंधन देश की वाणिज्यिक राजधानी में 131-151 सीट जीतकर 42 फीसदी मत प्रतिशत हासिल करने की स्थिति में है. वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के शिवसेना (उबाठा)-मनसे-राकांपा (एसपी) गठबंधन के 58-68 सीट जीतने और 32 फीसदी मत प्रतिशत हासिल करने की उम्मीद है.

महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव 2026 की काउंटिंग जारी है और शुरुआती रुझानों में ठाकरे गुट अपनी बढ़त कम करता दिख रहा है, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति आगे चल रही है. मुंबई की 227 वार्डों में करीब 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं. शुरुआती आंकड़ों में महायुति 68 सीटों के साथ बढ़त पर है, वहीं शिवसेना (UBT)–MNS गठबंधन 51 सीटों पर और कांग्रेस 11 सीटों पर सिमटी हुई है.

महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना (शिंदे) गुट के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि आज वोटों की गिनती है। जब हमारे कार्यकर्ता सेंटर में आ रहे थे, तो करीब 100 पुलिसवालों ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को अपराधियों पर अपनी ताकत दिखानी चाहिए, न कि कार्यकर्ताओं पर, यह सत्ता का गलत इस्तेमाल है। हम उनके खिलाफ MLC फाइल कर रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि लोग देख रहे हैं कि हमने क्या किया है। जनता चुनावी भाषणों पर भरोसा नहीं कर रही है। हमने लोगों के मन में यह सवाल उठाया अगर शिवसेना UBT विकास का काम करना चाहती थी तो पहले क्यों नहीं किया? हमने COVID-19 के ढाई साल के दौरान भी बहुत काम किया है।

उन्होंने यह भी कहा- चाहे ठाकरे भाई एक साथ आएं या कांग्रेस और NCP हाथ मिलाएं, यह लोगों के हित में नहीं है। लोग समझ गए हैं कि यह उनके अपने स्वार्थी मकसद के लिए है। मुंबई में BJP को 90 सीटें मिलेंगी और शिवसेना को 40, यह संख्या बढ़ सकती है लेकिन कम नहीं होगी। पुणे में हमें 115 से कम सीटें नहीं मिलेंगी।

बीएमसी में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. बीएमसी चुनाव रिजल्ट के रुझानों में ठाकरे का किला ढहता दिख रहा है. अब तक 111 सीटों के रुझान आ चुके हैं. भाजपा अर्धशतक लगाने को तैयार है. चलिये देखते हैं बीएमसी चुनाव 2026 रिजल्ट के लेटेस्ट रुझान.

भाजपा गठबंधन – 68
ठाकरे ब्रदर्स- 42
कांग्रेस- 11
अन्य- 6
पार्टी वाइज देखें कौन-कितनी सीटों पर आगे
BJP – 50
Shinde – 18
UBT – 35
MNS – 7
Congress – 11
Ajit Pawar – 1
-BMC Chunav Result 2026 LIVE: पिंपरी चिंचवाड़ में पवार का पावर दिख रहा है. भाजपा के सामने भी पवार बराबरी देते दिख रहे हैं. यहां से अजीत पवार और शरद पवार साथ में चुनाव लड़ रहे हैं. अभी भाजपा 12 और पवार 12 सीटों पर आगे हैं.
-Maharashtra BMC Chunav Result 2026 LIVE: बीएमसी चुनाव रिजल्ट 2026 के शुरुआती रुझानों में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिल रही है. रुझानों की मानें तो बीएमसी पर महायुति का कब्जा होता दिख रहा है. चलिए जानते हैं अभी कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे है-
  • भाजपा- 35
  • शिवसेना (शिंदे गुट)-17
  • शिवसेना- (उद्धव गुट)-22
  • मनसे-8
  • कांग्रेस-0
-मुंबई बीएमसी चुनाव रिजल्ट लाइव: चुनाव आयोग ने शिवसेना (UBT) की उम्मीदवार और पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को नोटिस जारी कर किरीट सोमैया की शिकायत पर तुरंत जवाब देने को कहा है. सोमैया का आरोप है कि पेडनेकर ने झूठा या गुमराह करने वाला हलफनामा दिया है और उन्होंने उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है.
-Mumbai BMC Chunav Result News : महाराष्ट्र के मुंबई बीएमसी चुनाव रिजल्ट 2026 के लिए शुरुआती रुझानों में भाजपा को खुशखबरी मिलती दिख रही है. चलिए जानते हैं कि बीएमसी चुनाव रिजल्ट के शुरुआती रुझानों में किस पार्टी को कितनी सीटों पर बढ़त दिख रही है.
MAHAYUTI (महायुति)
BJP (भाजपा)- 30
SHIVSENS (शिंदे वाली शिवसेना) – 14
MAHAGATHBANDHAN (महागठबंधन)
SHIVSENA (उद्धव गुट वाली शिवसेना)- 13
MNS (राज ठाकरे) – 3
NCP (एनसीपी)- 1
-Maharashtra BMC Election Result 2026 LIVE : महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव रिजल्ट के शुरूआती रुझानों में महायुति ने कमाल दिखाना शुरू कर दिया है. भाजपा अभी 26 सीटों पर तो शिवसेना (शिंदे गुट) 14 सीटों पर आगे है. जबकि उद्धव की शिवसेना 11 और राज ठाकरे की मनसे 3 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस का अभी खाता भी नहीं खुला है.
MAHAYUTI-
BJP- 26
SHIVSENS (SS) – 14
MAHAGATHBANDHAN
SHIVSENA (UBT)- 11
MNS- 3
-Maharashtra BMC Election Result 2026 LIVE : बीएमसी चुनाव रिजल्ट के लिए शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं. भाजपा गठबंधन 18 से अधिक सीटों पर तो ठाकरे ब्रदर्स 10 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे हैं. बीएमसी की 227 सीटों पर आ रहे नतीजे.
-Mumbai BMC Election Result 2026 LIVE : शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव पर कहा, ‘एग्जिट पोल के नतीजे सिर्फ़ एक ट्रेलर हैं; दो घंटे के अंदर यह साफ़ हो जाएगा कि असली तस्वीर अभी सामने आनी बाकी है, और महायुति की जीत होगी… हमारे नेता द्वारा किए गए काम के नतीजे दिखेंगे… उद्धव ठाकरे को अपना स्क्रिप्टराइटर बदल देना चाहिए क्योंकि हर दो घंटे में वह स्याही, चुनाव आयोग और पैसे के गलत इस्तेमाल की बात करते रहते हैं। प्रजातंत्र में हार-जीत जनता तय करती है…”
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह...

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

by UB India News
June 22, 2026
0

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई...

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

by UB India News
June 20, 2026
0

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के...

अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….

अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….

by UB India News
June 17, 2026
0

महाराष्ट्र की सियासत में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर हलचल चरम पर पहुंच गई है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी से...

Next Post
जस्टिस यशवंत वर्मा पर क्या सुप्रीम कोर्ट मेहरबान?

जस्टिस यशवंत वर्मा को लगा तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट से स्पीकर के खिलाफ याचिका खारिज

महिला सशक्तीकरण कोई क्षेत्रीय प्रतियोगिता नहीं बल्कि राष्ट्रीय लक्ष्य है  …………………….

महिला सशक्तीकरण कोई क्षेत्रीय प्रतियोगिता नहीं बल्कि राष्ट्रीय लक्ष्य है .........................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend