ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका-वेनेजुएला तनाव का असर, ऑयल शेयरों में जबरदस्त उछाल…….

UB India News by UB India News
January 6, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
जीएसटी सुधारों के एलान के बाद शेयर बाजार गुलजार; सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी में भी तेजी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका और वेनेजुएला के विवाद पर पूरी दुनिया नजर बनाए हुए हैं. भारतीय घरेलू बाजार में सोमवार के कारोबारी दिन वेनेजुएला से संबंध रखने वाली तेल कंपनियों के शेयरों में अचानक खरीदारी तेज हो गई है. इस हलचल का सबसे बड़ा फायदा देश की दिग्गज ऑयल कंपनियों को मिलता नजर आ रहा है. जिससे निवेशकों की दिलचस्पी भी तेजी से बढ़ी है.

इस माहौल के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. कंपनी के शेयर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए. कुछ ही मिनटों में कंपनी के मार्केट वैल्यूएशन में करीब 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके अलावा सरकारी तेल कंपनियों जैसे ओएनजीसी, ऑयल इंडिया और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के शेयरों में भी करीब 2 फीसदी तक की मजबूती देखने को मिली है. आइए जानते हैं, शेयर बाजार में इन कंपनियों का हाल…

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

रिलायंस कंपनी के शेयर बने रॉकेट

रिलायंस कंपनी के शेयरों में सोमवार 5 जनवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली. बीएसई पर कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 1 फीसदी के इजाफे के साथ 1611.20 रुपये के आंकड़े तक पहुंच गए थे.

जो कि कंपनी का 52 सप्ताह का हाई लेवल है. दोपहर करीब 1 बजे कंपनी शेयर 0.12 प्रतिशत या 1.95 रुपये की गिरावट के साथ 1590.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी शेयरों ने दिन की शुरुआत 1592.50 रुपये पर की थी. पिछले कारोबारी दिन कंपनी शेयर 1592.45 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुए थे.

रिलायंस की वैल्यूएशन में बड़ा उछाल

इस तेजी का सीधा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट वैल्यूएशन पर पड़ा है. पिछले हफ्ते बाजार बंद होने पर कंपनी की वैल्यू करीब 21,54,978.60 करोड़ रुपये थी. जो सोमवार के कारोबारी सत्र में बढ़कर 21,80,351.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. यानी कुछ ही समय में कंपनी की वैल्यूएशन में करीब 25,373 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है.

इन कंपनियों के शेयरों भी उछले

कारोबारी सत्र के दौरान संबंधित कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. ओएनजीसी के शेयर 2.09 फीसदी चढ़े, जबकि ऑयल इंडिया में 0.72 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के शेयर 1.19 फीसदी की तेजी के साथ दिन के उच्च स्तर पर पहुंचे थे. वहीं, एचपीसीएल के शेयरों में भी 2.56 फीसदी की मजबूत उछाल देखने को मिली.

टीएसएमसी के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर; मार्केट कैप 1.65 ट्रिलियन डॉलर के पार

दिग्गज चिप निर्माता ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शेयर NT यानी न्यू ताइवान डॉलर $1,650 पर खुलते हुए पिछले बंद भाव से NT$65 (2.07 अमेरिकी डॉलर) की बढ़त दर्ज की। इस उछाल के साथ कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण NT$42.78 ट्रिलियन (करीब 1.36 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) के पार पहुंच गया। फोकस ताइवान की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

वैश्विक सेमीकंडक्टर सेक्टर में आई तेजी का असर टीएसएमसी पर साफ दिखा। बीते शुक्रवार को  फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स में 4 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगी थी। इसी सत्र में TSMC के अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट्स (एडीआर) 15.72 अमेरिकी डॉलर यानी 5.17 प्रतिशत चढ़कर 319.61 अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड बंद भाव पर पहुंचे, जिससे ताइवान के घरेलू बाजार में भी मजबूत संकेत मिले।

कंपनी का बाजार मूल्य 1.657 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा

इन बढ़तों के बाद TSMC का बाजार मूल्य 1.657 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जिससे उसने मेटा और ब्रॉडकॉम जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल बाजार पूंजीकरण के लिहाज से TSMC अब वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर पहुंच गई है।

निवेशकों की धारणा आगे भी सकारात्मक बनी हुई है। बाजार को उम्मीद है कि दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट चिप निर्माता TSMC 15 जनवरी को होने वाली अगली निवेशक बैठक में मजबूत मार्गदर्शन पेश करेगी। भविष्य की ग्रोथ और कमाई को लेकर यही उम्मीदें शेयर में खरीदारी को सहारा दे रही हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 17, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
इतिहास के दुर्लभ मामलों में से एक है निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी………….

इतिहास के दुर्लभ मामलों में से एक है निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी.............

सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को तगड़ा झटका

सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को तगड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend