ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 22 जिले में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट, 8 ट्रेनें लेट , कोहरे की वजह से फ्लाइट प्रभावित

UB India News by UB India News
December 31, 2025
in पटना, स्वास्थ
0
बिहार के 22 जिले में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट,  8 ट्रेनें लेट , कोहरे की वजह से फ्लाइट प्रभावित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में तेज ठंडी पछुआ हवा चल रही है, जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। सोमवार को खगड़िया में ठंड के बीच बूंदाबांदी हुई। पटना, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में कनकनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को पटना समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कोहरा छाया रहा। इससे दिनभर कड़ाके की ठंड महसूस की गई।पटना में सुबह घने कुहासे और बादलों के बाद दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन तपिश नहीं थी। आधा घंटा में ही धूप बादलों के बीच छिप गई और ठंड के साये में पूरा पटना रहा।

पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में 11-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के 22 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिनभर धूप नहीं निकलेगी और न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से काफी नीचे दर्ज किया जा सकता है। कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइट पर भी पड़ रहा है। पटना जंक्शन से 8 ट्रेनें लेट रहीं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से, कुछ एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो सकते हैं, जिससे देरी हो सकती है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरलाइन के ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनलों से अपडेट रहें, एयरपोर्ट पहुंचने और चेक-इन प्रक्रियाओं के लिए अतिरिक्त समय दें, और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.”

नए साल तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो नए साल तक बिहार में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। अगले 4-5 दिनों तक कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि, दिन में भी धूप कमजोर ही रहेगी। खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

मुजफ्फरपुर रहा सबसे ठंडा

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान शनिवार से 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन, पटना के साथ मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, समस्तीपुर, सीवान, सहरसा, सुपौल, दरभंगा और पूर्णिया में कोल्ड रहा।  गयाजी में घना कुहासा छाया रहा। यहां 50 मीटर के आगे कुछ नहीं दिख रहा था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को सबसे ठंडा मुजफ्फरपुर रहा। वहां का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगीर में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन वहां का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

शीतलहर से लोग बेहाल, मुजफ्फरपुर शहर में चल रहे 8 आश्रय स्थल

पूरा बिहार कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं, मुजफ्फरपुर मे भी शीतलहर जारी हैं. ठंड मे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. खासकर जिनके पास आवास न हो उनका और बुरा हाल है, इसको लेकर नगर निगम द्वारा शहर में 8 आश्रय स्थल चलाये जा रहे हैं. जहां ठंड को लेकर भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. मुजफ्फरपुर में चल रहे आश्रय स्थलों में ठंड को लेकर कंबल और अलाव की भी व्यवस्था की गई है.

आज इन जिलों में कोहरे से राहत 
आईएमडी के अनुसार पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा और भागलपुर सहित दक्षिण बिहार के जिलों में कोहरे का असर पहले की तुलना में काफी कम हुआ है. दृश्यता में भी सुधार दर्ज किया गया है. इसी वजह से दक्षिण बिहार के किसी भी जिले के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण समेत उत्तर बिहार के सभी जिलों में घने स्तर का कोहरा छाया हुआ है. कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है. इस वजह से मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

तापमान में होगी वृद्धि 
अगले 4 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-2°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. इससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे सर्द दिन मुजफ्फरपुर में रिकॉर्ड किया गया. जहां दिन का अधिकतम तापमान 13.2°C दर्ज किया गया. सबसे अधिक दिन का तापमान 18.7°C शेखपुरा में दर्ज हुआ.
इसी तरह, सबसे सर्द रात राजगीर में रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 6.8°C रहा. राज्य का न्यूनतम तापमान 6.8-13.4°C के बीच रहा. जहानाबाद मे भीषण शीत दिवस जबकि फॉरबिसगंज, गयाजी, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल में शीत दिवस दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर गयाजी मे दर्ज किया गया. गयाजी में घना कोहरा छाया रहा, जबकि शेष जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 16 10.9 106
मुजफ्फरपुर 13.2 12.1 124
गयाजी 17 74 120
पूर्णिया 14.6 12.7 115
भागलपुर 17.2 10.2 110
नोट- ये आंकड़े रविवार के हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
अरावली केस: क्यों पलटना पड़ा सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला……………..

अरावली केस: क्यों पलटना पड़ा सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला.................

उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, हाई कोर्ट के जमानत के फैसले पर लगी रोक

उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, हाई कोर्ट के जमानत के फैसले पर लगी रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend