ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एविएशन सेक्टर में मोनोपॉली तोड़ने की तैयारी……………….

UB India News by UB India News
December 26, 2025
in खास खबर, परिवहन
0
एविएशन सेक्टर में मोनोपॉली तोड़ने की तैयारी……………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत सरकार ने एविएशन सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ाने और बड़ी एयरलाइनों पर निर्भरता कम करने के लिए तीन नई एयरलाइंस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है। इन एयरलाइंस के नाम शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस हैं।

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब हाल ही में इंडिगो के ऑपरेशन से जुड़ी दिक्कतें सामने आई थीं। इसके बाद सरकार को लगा कि भारतीय एविएशन सेक्टर में ज्यादा कंपनियों और विकल्पों की जरूरत है।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारतीय आसमान में ज्यादा एयरलाइंस को बढ़ावा देना है। सरकार का मानना है कि नई एयरलाइंस के आने से यात्रियों को बेहतर सेवा और ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

एक्सपर्ट बोले- एयर कनेक्टिविटी बेहतर होगी

एविएशन इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि इससे भारतीय एविएशन सेक्टर में नई प्रतिस्पर्धा शुरू होगी। हालांकि, इन नई एयरलाइंस के सामने असली चुनौती अब शुरू होती है। उन्हें पूंजी जुटानी होगी, विमान बेड़े को तैयार करना होगा और मजबूत नेटवर्क खड़ा करना होगा, ताकि वे सही मायनों में उड़ान भर सकें।

जानकारों के मुताबिक, अगर ये एयरलाइंस सफल होती हैं, तो इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा। टिकटों के ज्यादा विकल्प मिलेंगे और देश के अलग-अलग हिस्सों की एयर कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

एनओसी मिलने के बाद भी कई प्रक्रियाएं

एनओसी मिलने का मतलब है कि सरकार ने इन कंपनियों को एयरलाइन शुरू करने की आगे की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है। अब अगला कदम डीजीसीए से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) लेना होगा। इसके साथ ही इन्हें विमान (फ्लीट), पायलट और स्टाफ, मेंटेनेंस और रूट नेटवर्क से जुड़ी सारी तैयारियां करनी होंगी।

यह पूरी प्रक्रिया आमतौर पर कई महीनों तक चलती है। इसी दौरान यह साफ होता है कि कोई एयरलाइन आर्थिक रूप से कितनी मजबूत है और उड़ान संचालन के लिए कितनी तैयार है।

बड़ी कंपनियों पर निर्भरता कम करने के लिए फैसला

भारत का घरेलू एविएशन बाजार आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले बाजारों में शामिल है। सरकार का मानना है कि जितनी ज्यादा एयरलाइंस होंगी, उतनी ही ज्यादा उड़ानें और सीटें मिलेंगी।

इससे देश के अलग-अलग हिस्सों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और टिकट के दाम भी प्रतिस्पर्धा के कारण काबू में रहेंगे। इसी सोच के साथ सरकार नए खिलाड़ियों को मौका दे रही है, ताकि विमानन बाजार सिर्फ एक या दो बड़ी कंपनियों पर निर्भर न रहे और यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिल सकें।

तीनों एयरलाइन के बारे में जानिए..

शंख एयर: उत्तर प्रदेश की यह एयरलाइन खुद को फुल-सर्विस एयरलाइन के तौर पर पेश कर रही है। कंपनी का फोकस बड़े शहरों और प्रमुख राज्यों को आपस में जोड़ने पर होगा। नेटवर्क का विस्तार धीरे-धीरे किया जाएगा, ताकि शुरुआती खर्च को नियंत्रित रखा जा सके।

योजना के मुताबिक, एयरलाइन 2026 की पहली तिमाही में अपनी उड़ानें शुरू करेगी। अगले 2 से 3 साल में बेड़े में 20 से 25 विमान शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

शंख एयर के चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ।
शंख एयर के चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ।

अलहिंद एयर: केरल के अलहिंद ग्रुप से जुड़ी यह एयरलाइन पहले ट्रैवल और टूरिज्म के क्षेत्र में काम करती थी। अब इसका मॉडल रीजनल और लो-कॉस्ट कनेक्टिविटी का होगा। कंपनी छोटे विमानों का इस्तेमाल करके टियर-2 और टियर-3 शहरों को जोड़ने पर ध्यान देगी।

केरल के अलहिंद ग्रुप की टॉप लीडरशिप नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ।
केरल के अलहिंद ग्रुप की टॉप लीडरशिप नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ।

फ्लाई एक्सप्रेस: यह एयरलाइन कार्गो और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र से जुड़ी है। घरेलू एयर-कार्गो की बढ़ती मांग को देखते हुए, कंपनी पैसेंजर उड़ानों के साथ कार्गो सुविधा भी देगी। इससे उसे स्थिर राजस्व का एक अतिरिक्त स्रोत मिलेगा।

फ्लाई एक्सप्रेस की टॉप लीडरशिप नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ।
फ्लाई एक्सप्रेस की टॉप लीडरशिप नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
12 जिंदा जले, आग, चीखने की आवाजें और धमाका…

12 जिंदा जले, आग, चीखने की आवाजें और धमाका...

क्या भाजपा और कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को खत्म करने पर आमादा हैं!

राजनीतिक दलों को इलेक्टोरल ट्रस्ट से ₹3,811 करोड़ चंदा ,BJP को ₹ 3,112 करोड़; कांग्रेस को मिले सिर्फ ₹299 करोड़............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend