ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओबीसी टेम्पलेट’ के बीच PM मोदी की ‘मेरिटोक्रेसी पॉलिटिक्स…………

UB India News by UB India News
December 16, 2025
in पटना, भाजपा, संपादकीय
0
ओबीसी टेम्पलेट’ के बीच PM मोदी की ‘मेरिटोक्रेसी पॉलिटिक्स…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लीक से हट कर चलने वाले नेता हैं। भारतीय राजनीति में ‘ओबीसी टेम्पलेट’ सेट होने के बाद ये मान लिया गया था कि अब सत्ता की राजनीति में सवर्णों के दिन लद गए। लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस धारा के खिलाफ तैरने का साहस किया और सफल होकर दिखाया भी। वे इसलिए सफल रहे क्योंकि उन्होंने चयन के लिए केवल योग्यता को महत्व दिया। पद, उपयुक्त और योग्य उम्मीदवार को मिलना चाहिए। चाहे उसकी जाति कुछ भी हो। नरेंद्र मोदी की इस सोच ने भारतीय राजनीति में कई नए प्रयोग किए। उनके सबसे नवीनतम प्रयोग नितिन नबीन हैं। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर अभी भी जेपी नड्डा ही आसीन हैं। लेकिन माना जा रहा कि 14 जनवरी 2026 के बाद नितिन नबीन को भाजपा का अध्यक्ष पद सौंप दिया जाएगा।

सवर्ण नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

पीएम मोदी ने पिछड़ावाद पर आधारित बिहार की राजनीति से एक सवर्ण नेता (नितिन नबीन) को चुन कर राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित कर दिया। भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में ब्राह्मण समुदाय से आने वाले देवेन्द्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया। उत्तर प्रदेश में राजपूत समाज से आने वाले योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। राजस्थान में ब्राह्मण समाज से आने वाले भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया। यहां तक कि हरियाणा की जाट वर्चस्व वाली राजनीति में मनहोर लाल खट्टर को पहला गैर जाट मुख्यमंत्री बनाया। अपने साहसिक फैसलों के कारण ही नरेंद्र मोदी, नेताओं भीड़ में सबसे अलग हैं।

पीएम मोदी और अमित शाह के बगल में बैठेंगे नितिन नबीन

नितिन नबीन भाजपा के एक बड़े नेता बन चुके हैं। जब अहम मामलों पर पार्टी की बैठक होगी तो नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल में बैठेंगे। अब वे प्रधानमंत्री के नियमित सम्पर्क में रहेंगे। यानी, वे शक्ति के एक नए केन्द्र के रूप में स्थापित होंगे। इसका असर बिहार की राजनीति पर भी पड़ेगा। अभी तक भाजपा ने बिहार में सम्राट चौधरी को अपने चेहरे के रूप में सामने रखा है। लेकिन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की हैसियत से नितिन नबीन अब बिहार में भाजपा के सबसे बड़े नेता बन चुके हैं। ये सम्राट चौधरी के लिए एक चेतावनी भी है।

सम्राट चौधरी के लिए एक ‘अलर्ट मैसेज’

सम्राट चौधरी सिर्फ जाति के आधार पर बिहार भाजपा का चुनावी चेहरा नहीं बन सकते। ध्वस्त कर देंगे, मिटा देंगे, समझा देंगे वाली हार्ड हिटिंग स्पीच से अब उनका काम नहीं चलने वाला। रिजल्ट देना होगा। नीतीश कुमार जैसे बड़े और सफल नेता को कम्पीट करने के लिए रिपोर्ट कार्ड भी उनके जैसा ही होना चाहिए। जब नितिन नबीन सोमवार को पटना से दिल्ली जा रहे थे, तब सबसे पहले सम्राट चौधरी ने ही उनसे बंद कमरे में लंबी बात की।

सुशील मोदी के पिछड़ावाद की जगह अब ‘योग्यतावाद’

जब सुशील कुमार मोदी जिंदा थे, तब उन्हें बिहार भाजपा में अपर कास्ट पॉलिटिक्स का सबसे बड़ा विरोधी माना जाता था। उन्होंने अपनी इस धारणा को कभी छिपाया भी नहीं। बिहार भाजपा के पहले अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र का वे सार्वजनिक रूप से तो सम्मान करते थे लेकिन अंदर ही अंदर उनके प्रबल विरोधी थे। इसी तरह जब डॉ सीपी ठाकुर बिहार भाजपा के अध्यक्ष थे तो सुशील मोदी उनका भी विरोध करते थे। सुशील मोदी ने 2013 में उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनने दिया था। उनकी जगह उन्होंने अपने समर्थक मंगल पाण्डेय को अध्यक्ष बनवाया था। मंगल पाण्डेय को सवर्ण की हैसियत से नहीं बल्कि सुशील मोदी कैंप से होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष पद मिला था। लेकिन अब नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार भाजपा में कैंप और कास्ट पॉलिटिक्स दरकिनार हो जाएगी। योग्यता ही आंकलन का आधार होगा।

सत्ता पिछड़ी जाति को, संगठन सवर्ण को

सत्ता पिछड़ी जाति को, संगठन सवर्ण को या सत्ता सवर्ण को तो संगठन पिछड़ी जाति को। जातीय राजनीति का ये संतुलित समीकरण, अब आगे अमल में लाया जाएगा। नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने भविष्य के सियासी सफर का संकेत दे दिया है। भाजपा की राजनीति ने ये एक पीढ़ी से सीधे दूसरी पीढ़ी की तरह लंबी छलांग लगाई है। पार्टी ने युगांतकारी परिवर्तन के लिए जिस विशिष्ट पात्र के हाथों में बागडोर सौंपी है, वो बिहार के हैं।

बड़े नेता परफॉर्म करें या बदलाव के लिए तैयार रहें

नितिन नबीन का उदय भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के लिए एक तरह से सतर्क रहने का एक संकेत है। नितिन नबीन से पहले शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेन्द्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दावेदार थे। दक्षिण भारत से बीएल संतोष और डी पुरंदेश्वरी का नाम भी चर्चा में रहा था। लेकिन, इन तपे-तपाये नेताओं की जगह उस नितिन नबीन को चुना गया, जिनके नाम की कोई चर्चा नहीं थी। इस चयन से बड़े और अनुभवी नेताओं को संकेत हैं कि वे परफॉर्म करें या फिर बदलाव के लिए तैयार रहें। हाल ही में बिहार के बड़े भाजपा नेता नंदकिशोर यादव को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। जबकि, वे स्पीकर जैसे सम्मानित पद पर विराजमान थे। उन्हें एक युवा नेता रत्नेश कुशवाहा ने रिप्लेस किया था। भाजपा अब भविष्य की टीम तैयार कर रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
IGIMS पटना में हुआ अदभुत और जटिल ऑपरेशन , 60 वर्षीय मरीज के पेट से निकला 8 किलो का ट्यूमर…………

IGIMS पटना में हुआ अदभुत और जटिल ऑपरेशन , 60 वर्षीय मरीज के पेट से निकला 8 किलो का ट्यूमर............

शिक्षा लोन हुआ ब्याज मुक्त ,अदायगी की समय सीमा बढ़ी……

शिक्षा लोन हुआ ब्याज मुक्त ,अदायगी की समय सीमा बढ़ी......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend