ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में दस टीमें मिलकर 77 खिलाड़ियों को खरीदेंगी आज …..

UB India News by UB India News
December 18, 2025
in क्रिकेट, खास खबर
0
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में दस टीमें मिलकर 77 खिलाड़ियों को खरीदेंगी आज …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 10 टीम 77 खिलाड़ियों को खरीदने उतरेंगी और सभी टीम के पास मिलाकर 237 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है. इस ऑक्शन में केकेआर और सीएसके के पर्स  में ज्यादा पैसे हैं दोनों फ्रेंचाइजी इस बार अपने टीम में भारी लागत से मजबूत खिलाड़ियों को खरीदने के की कोशिश करेगी. वहीं, हमेशा की तरह इस बार भी ऐसे खिलाड़ी सामने आएंगे जिसपर पैसों की बरसात होगी और सरप्राइज पैकेज साबित हो सकते हैं. जानते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल ऑक्शन में छुपे रुस्तम साबित हो सकते हैं.

आकिब नबी – पेसर – जम्मू और कश्मीर-  बेस प्राइस 30 लाख

आकिब नबी नई गेंद से कहर बरपाने के लिए जाने जाते हैं.  गेंद को स्विंग कराते हैं और उन पर कंट्रोल है.  इस साल दिलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ 4 गेंदों में 4 विकेट लिए थे.  इस साल अरुण जेटली स्टेडियम में J&K की दिल्ली पर जीत में अहम भूमिका निभाई है.  डेथ बॉलर के रूप में नबी टीम के लिए काफी अहम हो सकते हैं. यॉर्कर का इस्तेमाल अटैकिंग और डिफेंसिव दोनों ऑप्शन के तौर पर करते हैं. ऑक्शन में आकिब नबी को भी भारी भरकम पैसे मिल सकते हैं.

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

जेक फ्रेजर-मैकगर्क:  ₹2 करोड़ बेस प्राइस

IPL नीलामी में एक रोमांचक विकल्प जेक फ्रेजर-मैकगर्क हैं,  इस साल IPL ऑक्शन में सबसे रोमांचक युवा नामों में से एक हैं.  टी-20 में जेक फ्रेजर-मैकगर्क एक धुआंधार खिलाड़ी हैं. उनके अंदर ज़बरदस्त पावर-हिटिंग, निडरता है और साथ ही बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. जेक फ्रेजर-मैकगर्क एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो 12 गेंदों में मैच का रुख बदल सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स, जिन्हें टॉप-ऑर्डर में नए पावरफुल बल्लेबाजों की ज़रूरत है, उनके लिए ज़ोर लगा सकती है.  पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स भी उनमें दिलचस्पी ले सकती हैं क्योंकि दोनों टीमों को ऐसे आक्रामक ओपनर्स चाहिए जो पावरप्ले में हावी हो सकें और गेंदबाजों का काम तमाम कर सकें.

कार्तिक शर्मा – विकेटकीपर (राजस्थान)-  बेस प्राइस 30 लाख

कार्तिक शर्मा एक वर्सेटाइल T20 बैटर और पावर हिटर हैं.  स्ट्राइक रेट 160+ के आस-पास रहा है. छक्के मारने में माहिर हैं. एक फिनिशर के तौर पर टीम के लिए काफी अहम हो सकते हैं. इस ऑक्शन में  उन्हें बड़ी रकम मिल सकती है. 12 T20s मैच में उनके नाम 28 छक्के दर्ज है.  अश्विन भी कार्तिक शर्मा  की तारीफ कर चुके हैं. राजस्थान टीम के लिए कार्तिक एक फिनिशर के तौर पर काफी सफल रहे हैं.

क्विंटन डी कॉक: बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये 

आईपीएल ऑक्शन में अनुभवी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक एक टॉप-टियर T20 ओपनर हैं और IPL ऑक्शन में सरप्राइज कर सकते हैं. भारत की धरती पर भारत के खिलाफ हाल ही में हुए T20 मैच में डी कॉक की 45 गेंदों में 90 रनों की पारी यह साबित करती है कि रिटायरमेंट से लौटने के बाद भी वह एक कीमती खिलाड़ी हैं.  क्विंटन डी कॉक का रिकॉर्ड खुद बोलता है, तेज़ शुरुआत, क्लीन हिटिंग, और हाई-प्रेशर मैचों में अनुभव, साथ ही कीपिंग करते समय कोई गेंद न छोड़ना. क्विंटन डी कॉक को लेकर फ्रेंचाइजियों ने अपनी रणनीति पहले ही बना ली है. यानी इस ऑक्शन में क्विंटन डी कॉक उन खिलाड़ियों में शामिल रहेंगे जो अपने प्राइस से चौंका सकते हैं. संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रेड करने के बाद राजस्थान रॉयल्स  क्विंटन डी कॉक को अपनी टीम में शामिल करना चाह सकती है.

अशोक शर्मा – पेसर – राजस्थान- बस प्राइस 30 लाख

अशोक शर्मा हमेशा से एक टैलेंटेड पेसर रहे हैं, लेकिन इस साल अशोक ने राजस्थान के लिए टॉप परफ़ॉर्म किया है और डोमेस्टिक सर्किट में अपने खेल से सबका ध्य़ान अपनी ओर खींचा है.  वह 140 से ज़्यादा की स्पीड से बॉलिंग करते हैं और उनकी एफर्ट बॉल एक सरप्राइजिंग हथियार है. परिवार के बिज़नेस को सपोर्ट करने के लिए क्रिकेट छोड़ने से लेकर स्पीडस्टर कॉम्पिटिशन में नोटिस किए जाने तक.  ऐसा लगता है कि क्रिकेट ने अशोक को बड़ी चीज़ों के लिए चुना है.  क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में, अशोक ने बताया था कि “कैसे उन्होंने ट्रायल्स में सैमसन और बटलर को आउट किया था.”

कैमरन ग्रीन: विदेशी ऑलराउंडर की सबसे बड़ी तलाश
IPL 2026 Highest Bid Player Scenario Cameron Green, Livingstone, Pathirana Who will be Most Expensive Player
कैमरन ग्रीन – फोटो : ANI

सेट 1, बल्लेबाज, बेस प्राइस: 2 करोड़

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन आईपीएल 2026 ऑक्शन के सबसे बड़े आकर्षण हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने 2023 में उन्हें 17.5 करोड़ में खरीदा था। अपने पहले सीजन में ग्रीन ने अलग-अलग पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए 452 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे। स्ट्राइक रेट 160 से ऊपर और औसत 50 का रहा। आरसीबी के लिए 13 मैचों में उन्होंने 255 रन और 10 विकेट लिए। चोट के कारण 2025 मेगा ऑक्शन से बाहर रहने के बाद अब ग्रीन पूरी तरह फिट हैं। केकेआर और सीएसके जैसी टीमें, जिन्हें विदेशी ऑलराउंडर की सख्त जरूरत है, ग्रीन पर बड़ी बोली लगा सकती हैं।

लियम लिविंगस्टोन: छक्कों की गूंज वाला नाम

IPL 2026 Highest Bid Player Scenario Cameron Green, Livingstone, Pathirana Who will be Most Expensive Player
लियम लिविंगस्टोन – फोटो : IPL
सेट 2, ऑलराउंडर, बेस प्राइस: 2 करोड़
इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक हिटर माने जाते हैं। गेंद को स्टैंड्स तक पहुंचाने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है। 2025 के द हंड्रेड में उन्होंने राशिद खान के खिलाफ एक ओवर में 4,6,6,6,4 जड़कर सुर्खियां बटोरीं। 2025 में टी20 क्रिकेट में 35 पारियों में 840 रन, लगभग 149 के स्ट्राइक रेट से बनाना उनकी निरंतरता को दर्शाता है। आरसीबी द्वारा रिलीज किए जाने के बाद केकेआर, सीएसके और लखनऊ सुपर जाएंट्स उन्हें फिनिशर के रूप में देख सकती हैं।
मथीशा पथिराना: डेथ ओवर्स का खतरनाक हथियार

IPL 2026 Highest Bid Player Scenario Cameron Green, Livingstone, Pathirana Who will be Most Expensive Player
मथीशा पथिराना – फोटो : ANI
सेट 4, तेज गेंदबाज, बेस प्राइस: 2 करोड़
श्रीलंका के मथीशा पथिराना अपनी स्लिंग एक्शन और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। एमएस धोनी उन्हें संभालकर रखने वाला खजाना बता चुके हैं। हालांकि चोटों के कारण सीएसके ने उन्हें रिलीज किया, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि वे अब भी डेथ ओवर्स के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक हैं। आईपीएल में ओवर 11-20 के बीच उनका स्ट्राइक रेट शीर्ष पांच में है। सीएसके, केकेआर और पंजाब किंग्स सभी उनकी ओर देख सकती हैं।
रवि बिश्नोई: भारतीय स्पिनर की कमी पूरी करेंगे?

IPL 2026 Highest Bid Player Scenario Cameron Green, Livingstone, Pathirana Who will be Most Expensive Player
रवि बिश्नोई – फोटो : ANI

सेट 5, स्पिनर, बेस प्राइस: 2 करोड़

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रवि बिश्नोई को रिलीज किया और यह चौंकाने वाला रहा। भले ही पिछले सीजनों में उनका प्रदर्शन औसत रहा हो, लेकिन ऑक्शन पूल में अनुभवी भारतीय लेग स्पिनरों की कमी उन्हें खास बनाती है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमें उन्हें अपनी स्पिन आक्रमण की धुरी बना सकती हैं। सीएसके भी उन्हें एक विकल्प के तौर पर देख सकती है।

जेमी स्मिथ: विकेटकीपर-बल्लेबाज की नई पसंद

IPL 2026 Highest Bid Player Scenario Cameron Green, Livingstone, Pathirana Who will be Most Expensive Player
जेमी स्मिथ – फोटो : twitter
सेट 3, विकेटकीपर, बेस प्राइस: 2 करोड़
इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर जेमी स्मिथ आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजरों में तेजी से चढ़े हैं। पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 175 से ऊपर है और स्पिन के खिलाफ भी उनके आंकड़े मजबूत हैं। 25 वर्षीय स्मिथ केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिए भविष्य का निवेश साबित हो सकते हैं।वेंकटेश अय्यर: घरेलू स्टार से ऑक्शन एक्स-फैक्टर

IPL 2026 Highest Bid Player Scenario Cameron Green, Livingstone, Pathirana Who will be Most Expensive Player
वेंकटेश अय्यर – फोटो : IPL/BCCI
सेट: 2, ऑलराउंडर, बेस प्राइस: 2 करोड़
भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों के लिए बड़ा आकर्षण बन सकते हैं। केकेआर के लिए ओपनर और मिडिल ऑर्डर में मैच जिताऊ पारियां खेल चुके वेंकटेश ने दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता दिखाई है। बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ वह उपयोगी मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं, जो टी20 फॉर्मेट में अतिरिक्त विकल्प देता है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल अनुभव के कारण भारतीय ऑलराउंडर की तलाश में जुटी टीमें, खासतौर पर केकेआर, लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स, उन पर भरोसा जता सकती हैं। सही भूमिका मिलने पर वेंकटेश ऑक्शन का साइलेंट गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
जॉर्डन के क्राउन प्रिंस का खास जेस्चर, पीएम मोदी को लेकर गए म्यूजियम; खुद चलाई कार

जॉर्डन के क्राउन प्रिंस का खास जेस्चर, पीएम मोदी को लेकर गए म्यूजियम; खुद चलाई कार

SIR को लेकर बिहार के बाद अब बंगाल में बवाल, बुरी तरह फंस गया चुनाव आयोग!

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से हटाए गए 58 लाख नाम......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend