ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन की नजर में भारत रूस की रणनीतिक मजबूती

UB India News by UB India News
December 5, 2025
in TAZA KHABR
0
भारत के स्वतंत्र विदेश नीति की मिसाल: न पूरा जुड़ाव न किसी दूसरे खेमे में बंद, अब वैश्विक दक्षिण के नेतृत्व…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया इस समय साफ दो धुरी में बंटी दिखाई दे रही है. एक तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं और दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. अमेरिका की टैरिफ नीति और पश्चिमी देशों के रूस विरोधी रुख ने वैश्विक तनाव बढ़ाया है.

वहीं, रूस को खुला समर्थन देने वाले देशों में भारत और चीन प्रमुख हैं. एशिया से रूस को मिल रहा यह समर्थन पश्चिमी देशों को परेशान कर रहा है. इसी पृष्ठभूमि में पुतिन की भारत यात्रा और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है.

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

चीन की नजर में भारत रूस की रणनीतिक मजबूती

चीन के सरकारी अखबार Global Times ने लिखा कि दोनों नेता रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार विस्तार, तकनीक और नई उभरती क्षमताओं में साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. साथ ही यूरो एशिया और इंडो पैसिफिक क्षेत्र की भू राजनीतिक स्थिति पर भी विचार होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार भारत और रूस 10 सरकारी समझौतों और 15 से अधिक बिजनेस डील पर हस्ताक्षर करने वाले हैं. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूरोपीय आयोग रूसी फंड्स के उपयोग पर कठोर प्रस्ताव सामने ला रहा है, इसलिए पुतिन की भारत यात्रा पश्चिमी देशों के लिए सीधा संदेश मानी जा रही है.

‘भारत रूस साझेदारी बाहरी दबाव में नहीं आएगी’

चीन के विदेश मामलों के विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ली हाईडोंग ने Global Times से कहा कि भारत रूस संबंध अत्यंत रणनीतिक हैं और किसी भी बाहरी दबाव को झेल सकते हैं. उनका कहना है कि यह साझेदारी बताती है कि न भारत और न रूस कोई भी पश्चिमी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है. ली के अनुसार यह सहयोग दुनिया को दिखाता है कि रूस अभी भी एक प्रभावशाली शक्ति है और पश्चिमी प्रतिबंध उसे कमजोर नहीं कर पाए हैं. साथ ही भारत अमेरिका के तेल खरीद दबाव में आने वाला नहीं है और अपनी विदेश नीति राष्ट्रीय हितों के आधार पर ही तय करता है.

मोदी किसी के दबाव में नहीं आते’

ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार सुधींद्र कुलकर्णी के हवाले से लिखा कि यह यात्रा भारत रूस संबंधों की गहराई और मजबूती को दर्शाती है. वहीं, New York Times ने उल्लेख किया कि यह भारत के लिए चुनौतीपूर्ण समय है क्योंकि अमेरिका भारत पर रूसी तेल आयात रोकने का दबाव बना रहा है और प्रतिबंधों की चेतावनी भी दे रहा है.

उधर पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री मोदी किसी दबाव में आने वाले नेता नहीं हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत रूस के रक्षा और व्यापार संबंध पहले से अधिक मजबूत हैं और अब 90% से अधिक लेनदेन दोनों देशों की राष्ट्रीय मुद्राओं में होने लगे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 9, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 30...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

Next Post
न्यायपालिका को बदनाम करने की आपकी हिम्मत कैसे हुई….

न्यायपालिका को बदनाम करने की आपकी हिम्मत कैसे हुई....

अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

नहीं कम हो रही अनिल अंबानी की मुसीबतें, ED ने फिर जब्त की 1,120 करोड़ की प्रॉपर्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend