ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस केवल एक समारोह नहीं, बल्कि किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प है : डी.के. श्रीवास्तव

UB India News by UB India News
November 29, 2025
in TAZA KHABR, दिन विशेष, पटना
0
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस केवल एक समारोह नहीं, बल्कि किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प है : डी.के. श्रीवास्तव

इंडियन डेयरी एसोसिएशन, बिहार स्टेट चैप्टर के ऑफिस परिसर में आयोजित वर्कशॉप

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंडियन डेयरी एसोसिएशन, बिहार स्टेट चैप्टर के ऑफिस परिसर में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर पद्म विभूषण, मिल्क मैन ऑफ इंडिया डॉ वर्गीज कुरियन की याद में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्य क्रम की अध्यक्षता आईडीए बिहार चैप्टर के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की। उन्होंने विस्तार से डॉ कुरियन की जीवनी और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय दुग्ध उद्योग के जनक डॉ. वर्गीस कुरियन को सम्मान देने के लिए समर्पित है, जिन्हें श्वेत क्रांति के पिता (Father of the White Revolution) कहा जाता है। भारत को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और सफेद क्रांति लाने में उनका योगदान अभूतपूर्व रहा है।  डॉ. कुरियन को विश्व के व्यापक कृषि कार्यक्रम ऑपरेशन फ्लड का नेतृत्व करने के कारण भारत में श्वेत क्रांति का जनक माना जाता है। डॉ. वर्गीस कुरियन ने 14 दिसंबर 1946 को अमूल की शुरुआत की थी। इसकी शुरुआत दो सहकारी डेयरी समितियों और केवल 247 लीटर दूध से हुई थी। इसके अलावा, यह पोल्सन डेयरी में व्याप्त भ्रष्टाचार से लड़ने में किसानों की मदद करने की एक पहल थी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दुग्ध दिवस केवल एक समारोह नहीं, बल्कि किसानों को सशक्त बनाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और सहकारी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। डॉ. कुरियन की विरासत हमें लगातार प्रेरित करती रहेगी। डॉ. कुरियन ने किसानों को संगठित कर अमूल मॉडल के माध्यम से सहकारी आंदोलन की ऐसी नींव रखी, जिसने भारत को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाया, जो डॉ. कुरियन के दूरदर्शी नेतृत्व और ‘ऑपरेशन फ्लड’ की ऐतिहासिक सफलता का परिणाम है।

RELATED POSTS

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

इंडियन डेयरी एसोसिएशन, बिहार स्टेट चैप्टर के ऑफिस परिसर में वर्कशॉप आयोजित

अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के दुग्ध क्षेत्र की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने, उन्नत नस्ल सुधार, और डिजिटल डेयरी प्रबंधन जैसी पहल को राज्य के के लिए बहुत ज़रूरी बताया । इस अवसर पर संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसर सूर्यमणि, डॉ संजीव, डॉ रविरंजन, महेश्वर प्रसाद, ईशान शुभम, मुकेश कुमार, रमन कुमार, धर्मेंद्र कुमार। आईडीए बिहार चैप्टर के उपाध्याय श्री प्रमोद कुमार सिन्हा सभी उपस्थित थे।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 19, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 19, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

Next Post
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस विशेष ……………

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस विशेष ...............

किन चीनी मिलों को चालू कराने जा रही नीतीश कुमार सरकार? सूची के साथ देखें तैयारी

किन चीनी मिलों को चालू कराने जा रही नीतीश कुमार सरकार? सूची के साथ देखें तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend