ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पान मसाला के बड़े कारोबारी की बहू ने दी जान ……………

UB India News by UB India News
November 26, 2025
in TAZA KHABR, दुर्घटना, महिला युग
0
पान मसाला के बड़े कारोबारी की बहू ने दी जान ……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम को खुदकुशी कर ली. पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है.हालांकि दीप्ति चौरसिया के परिजन खुदकुशी के लिए उकसाने की पुलिस को शिकायत दे रहे हैं. दीप्ति की साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी.दोनों का 14 साल का एक लड़का है. बताया जा रहा है कि हरप्रीत ने दो शादी कर रखी हैं. दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है.वसंत विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, उनकी लाश चुनरी से लटकी हुई पाई गई. अपुष्ट खबरों के मुताबिक, मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, लेकिन इसमें किसी का नाम है और क्या बातें लिखी गई हैं, पुलिस अभी इस बारे में कुछ कहने से बच रही है. कमला पसंद का बिजनेस कानपुर, दिल्ली से लेकर कोलकाता मुंबई तक फैला हुआ है.

RELATED POSTS

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद के मालिक का ताल्लुक कानपुर से है. कानपुर के फीलखाना मोहल्ले से कमला कांत चौरसिया ने गुटखा कारोबार शुरू किया था. करीब 40-45 साल पहले वो गुमटी में खुला पान मसाला बेचते थे, लेकिन आज उनकी कंपनी का अरबों रुपये का टर्नओवर है. उनके पान मसाला गुटखे के कई ब्रांड हैं. कमलाकांत चौरसिया 1980-85 के दौरान  पान मसाला घर में ही बनाना प्रांरभ किया था. काहू कोठी में एक गुमटी में वो पान मसाला बेचते थे. फिर परिवार से भी उन्हें मदद मिली.

कमला पसंद पान मसाला का मालिकाना हक केपी समूह और कमला कांत कंपनी के पास है. इसके संस्थापक कमला कांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया हैं. बताया जाता है कि मानिकचंद समूह कमला पसंद माउथ फ्रेशनर नामक एक संबंधित उत्पाद भी बनाता है, लेकिन मुख्य पान मसाला ब्रांड केपी समूह से जुड़ा है.केपी ग्रुप कमला पसंद पान मसाला बनाने वाली मूल कंपनी है. कमला कांत कंपनी एलएलपी के पास ब्रांड का ट्रेडमार्क है.

बाजार विश्लेषक कंपनी के अनुसार, देश में पान मसाला का कारोबार करीब 46,882 करोड़ रुपये का है, जो 2033 तक 64 हजार करोड़ रुपये के पार जा सकता है. इसमें कमला पसंद का बाजार पूंजीकरण 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

by UB India News
July 17, 2026
0

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने शुक्रवार (17 जुलाई)...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज मौसम का डबल अटैक……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार में आज शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे...

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक और तकनीक से जोड़ने की दिशा में...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

Next Post
बीजेपी ने SIR को लेकर अफवाहों के खिलाफ शुरू की मुहिम……..

बीजेपी ने SIR को लेकर अफवाहों के खिलाफ शुरू की मुहिम........

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान ………….

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend