ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी ने SIR को लेकर अफवाहों के खिलाफ शुरू की मुहिम……..

UB India News by UB India News
November 26, 2025
in TAZA KHABR
0
बीजेपी ने SIR को लेकर अफवाहों के खिलाफ शुरू की मुहिम……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी कि SIR को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही ‘गलत जानकारी’ और ‘कन्फ्यूजन’ को दूर करने के लिए एक बड़ा देशव्यापी जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। पार्टी का कहना है कि विपक्ष ‘जानबूझकर’ लोगों को गुमराह कर रहा है, इसलिए बीजेपी अब हर स्तर पर सच्चाई सामने लाने के लिए सक्रिय हो गई है। इस मुहिम को चलाने के लिए बीजेपी ने एक सेंट्रल टीम बनाई है, जिसकी कमान राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को सौंपी गई है।

‘विपक्ष SIR को लेकर जानबूझकर गलत कहानियां गढ़ रहा’

बीजेपी की यह सेंट्रल टीम उन राज्यों का दौरा कर रही है जहां SIR का काम चल रहा है। टीम के सदस्य वर्कशॉप आयोजित कर रहे हैं और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर सही जानकारी पहुंचा रहे हैं। टीम में तरुण चुग के अलावा के. लक्ष्मण, अलका गुर्जर, ओपी धनखड़, रितुराज सिन्हा, अनिर्बन गांगुली, के. अन्नामलाई और कई अन्य सीनियर नेता शामिल हैं। ये नेता डेटा-बेस्ड फैक्ट्स, ऑफिशियल इनपुट्स और ग्राउंड लेवल फीडबैक का इस्तेमाल करके ऑपरेशन की स्ट्रेटेजी बना रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष SIR को लेकर जानबूझकर गलत कहानियां गढ़ रहा है, जिससे लोगों में भ्रम फैल रहा है, इसलिए बीजेपी पूरे देश में एक्टिव मोड में आ गई है।

RELATED POSTS

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

‘टीम के सदस्य लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं’

राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा, ‘टीम के सदस्य लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और वर्कशॉप आयोजित कर सही जानकारी का प्रसार सुनिश्चित कर रहे हैं।’ चुग ने जोर देकर कहा कि विपक्ष SIR की गलत व्याख्या कर रहा है और अफवाहें फैला रहा है, लेकिन बीजेपी इन विकृतियों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम के अन्य सदस्यों ने बताया कि जिन राज्यों में SIR जारी है वहां राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग्स लगातार हो रही हैं। पार्टी ने दोहराया है कि वह हर प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड फैक्ट्स और सबूतों के साथ जवाब देगी, ताकि लोगों का कन्फ्यूजन दूर हो और असली तस्वीर सामने आए।

12 राज्यों में चल रहा है SIR का दूसरा चरण

बता दें कि चुनाव आयोग 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का दूसरा चरण आयोजित कर रहा है, जिसमें अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी। SIR का पहला चरण सितंबर में बिहार में हुआ था, जो राज्य विधानसभा चुनावों से पहले था। दूसरे चरण के तहत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुदुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को कवर किया जाएगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

by UB India News
July 17, 2026
0

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने शुक्रवार (17 जुलाई)...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज मौसम का डबल अटैक……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार में आज शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे...

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक और तकनीक से जोड़ने की दिशा में...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

Next Post
कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान ………….

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान .............

सरकार के नोटिस पर भड़की राजद…………

सरकार के नोटिस पर भड़की राजद............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend