ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद क्या टीम इंडिया अब भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुच सकती है?

UB India News by UB India News
November 17, 2025
in क्रिकेट
0
भारत घर में 15 साल बाद साउथ अफ्रीका से हारा…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 रन की हार ने भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम अब अंकतालिका में चौथे स्थान पर है और उनके सामने सिर्फ 10 टेस्ट बचे हैं. गणित साफ है, अब एक भी गलती भारी पड़ सकती है.

WTC पॉइंट्स टेबल में भारत की स्थिति

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

8 मैचों में भारत ने 52 अंक जुटाए हैं और उनकी PCT (पॉइंट्स प्रतिशत) सिर्फ 54.17% है. उनसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका आराम से बैठे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने तो अब तक बिना हार स्वाद चखे अपने सभी मैच जीते हैं.

भारत की बची हुई सीरीज इस प्रकार है:

दक्षिण अफ्रीका (घरेलू): 1 टेस्ट – गुवाहाटी

श्रीलंका (विदेश): 2 टेस्ट

न्यूजीलैंड (विदेश): 2 टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया (घरेलू): 5 टेस्ट

यानी कुल 10 टेस्ट, जिनमें 120 अंक दांव पर होंगे. पूरे चक्र में भारत 18 मैच खेलेगा और अंक का अंतिम आधार 216 होगा.

कितनी जीतें दिलाएंगी WTC फाइनल का टिकट?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है भारत को फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए 10 में से कितने मैच जीतने होंगे? गणित के हिसाब से:

5 जीत – 51.85% (काम नहीं चलेगा)

6 जीत – 57.41% (अब भी कम)

7 जीत – 62.96% (फाइनल रेस में आने लायक)

8 जीत – 68.52% (लगभग पक्का)

पिछले WTC फाइनलिस्ट्स की PCT देखें तो ट्रेंड साफ है. फाइनल में जगह बनाने के लिए लगभग 64–68% की PCT जरूरी होती है. इसका मतलब है कि भारत को कम से कम 7 जीतें चाहिए, वहीं 8 जीत उन्हें लगभग निश्चित रूप से फाइनल में पहुंचा देंगी. अगर कोई मैच ड्रॉ भी होता है तो फाइनल का समीकरण कुछ इस प्रकार होगा,

7 जीत + 1 ड्रॉ + 2 हार = 64.81%, जो फाइनल के लिए काफी होगा.

भारत को चाहिए लगातार प्रदर्शन

दिलचस्प बात यह है कि इस WTC चक्र में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चार बल्लेबाज भारतीय हैं:

शुबमन गिल – 950 रन (5 शतक)

केएल राहुल – 768 रन

रविंद्र जडेजा – 665 रन

यशस्वी जायसवाल – 642 रन

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मोहम्मद सिराज (37 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (27 विकेट) अब भी सबसे भरोसेमंद हथियार हैं, लेकिन भारत को टीम के रूप में ज्यादा स्थिरता दिखानी होगी.

भारत का वास्तविक रास्ता क्या है?

भारत के लिए फाइनल का प्लान कुछ ऐसा दिखता है:

1- द. अफ्रीका को हराना (1 टेस्ट)

2- श्रीलंका को विदेशी जमीन पर क्लीन स्वीप (2 टेस्ट)

3- न्यूजीलैंड से कम से कम 1 जीत, 1 ड्रॉ

4- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 में से कम से कम 3 जीत

ऐसा करने पर भारत को मिलेंगे:

7 जीत + 1 ड्रॉ + 2 हार = लगभग 64.81%

यानी WTC फाइनल की रेस में भारत मजबूती से वापसी कर सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
दिल्ली ब्लास्ट इन्वेस्टिगेशन:डॉक्टर शाहीन ने 3 बार किया था पाकिस्तान का दौरा, तुर्की भी गई

दिल्ली ब्लास्ट इन्वेस्टिगेशन:डॉक्टर शाहीन ने 3 बार किया था पाकिस्तान का दौरा, तुर्की भी गई

शेख हसीना को फांसी की सजा, ICT ने कहा- निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मारा, अपराध मानवता के खिलाफ

शेख हसीना को फांसी की सजा, ICT ने कहा- निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मारा, अपराध मानवता के खिलाफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend