बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान महागठबंधन और जन सुराज पार्टी ने लगातार सीएम नीतीश कुमार की तबीयत पर सवाल खड़े किए थे। अब चुनाव में धाकड़ जीत के बाद जदयू ने उन नेताओं पर तीखा बयान दिया है।
पटना: जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने चुनाव परिणाम आने के बाद महागठबंधन पर निशाना साधा है। नीरज कुमार का यह बयान उस वक्त आया है, जब भारतीय चुनाव आयोग की ओर से 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इस चुनाव परिणाम में एनडीए ने 202 सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की।
नीतीश पर सवाल उठाने वालों के दिमाग की कराएंगे जांच- नीरज कुमार
उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे थे, उन नेताओं के दिमाग की जांच कराएंगे और उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करेंगे। यह जरूरी भी है। एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर नीरज कुमार ने एक पोस्टर जारी कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार का मजाक उड़ाया और उनकी तुलना महाभारत के पात्रों से की। उन्होंने कहा कि क्या शानदार जीत है। वो लोग कहां हैं जिन्होंने दावा किया था कि हम बिहार को बर्बाद कर देंगे, इसे बांग्लादेश जैसा बना देंगे और लोकतंत्र को चुनौती देंगे? सभी जातियों और धर्मों के लोगों ने नीतीश कुमार पर अपना भरोसा दिखाते हुए हमें फिर से वोट दिया है। हम उन्हें सलाम करते हैं।
समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………
UGC की नई नियमावली ने देश सहित बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। अपर कास्ट के बढ़ते आक्रोश...






