ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?

UB India News by UB India News
November 15, 2025
in बिहार, राजद, सारण
0
खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से हार चुके हैं. हालांकि, उनकी लोकप्रियता से ऐसा अनुमान लगाना असंभव था. चुनाव प्रचार के दौरान उनके कुछ बयान हार का कारण बने. चलिए जानते हैं, क्या हैं हार की असली वजह?
खेसारी लाल यादव छपरा से जीत जाते चुनाव, अगर न करते यह गलती, कहां हो गई चूक?
खेसारी लाल यादव की क्यों हुई हार?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं. एनडीए ने 202 सीटें के साथ प्रचंड बहुमत हासिल की है. महागठबंधन 35 सीटें ही जीतने में सफल रही. मगर, इस चुनाव में छपरा विधानसभा सीट का काफी चर्चा हो रहा था क्योंकि यहां से राजद से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (शत्रुघ्न यादव) मैदान में थे. उनकी जीत तय मानी जा रही थी. लेकिन, उनको भाजपा उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा. उनकी हार ने सबको चौंका दिया. अब ये जानना जरूरी है कि खेसारी की हार कैसे हुए, वे कहां पर चूके? चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि उनके हार के प्रमुख कारण क्या थे.
खेसारी लाल यादव ने जब चुनाव लड़ने का फैसला किया था, तब उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए राजद भी उनकी जीत के लिए आश्वस्त थी. हालांकि, चुनावी प्रचार के दौरान वह सियासी माहौल भांपने में असफल रहे. उन्होंने कई ऐसे बयान दिए, जिसे उनके प्रतिद्वंद्वियों ने मुद्दा बनाया और जीत हासिल की.
खेसारी लाल यादव के चुनाव प्रचार के दौरान कुछ विवादास्पद बयान
राम मंदिर पर विवादस्पद बयान: खेसारी लाल यादव चुनावी प्रचार के दौरान काफी मजबूत दिख रहे थे. लेकिन, राम मंदिर पर उनके बयान ने उनकी लोकप्रियता और वोट बैंक पर बैकफायर कर दिया. उन्होंने राम मंदिर को लेकर विवादास्पद बयान देते हुए कहा था, ‘राम मंदिर में पढ़कर कोई मास्टर बनेगा क्या? इसकी जगह अस्पताल या कॉलेज बनना चाहिए.’ इनके इस बयान से हिंदू वोटबैंक को नाराज कर दिया, जो उनके हार का प्रमुख कारण बना. वहीं, लोकल लोगों ने ‘छपरा हार: ताड़े छक्का’ (छपरा छक्का नहीं मारेगा) वाला गाना बनाकर विरोध किया. वहीं, भाजपा ने इसे ‘राम मंदिर का अपमान’ बताकर प्रचार किया.
अपने ही बिरादरी से बैर मोल ले लिए: दरअसल, अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपने फैटरनिटी से बैर मोल ले लिया. अपने प्रचार के दौरान उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकरों पर हमला बोल दिया. उन्होंने मनोज तिवारी, रविकिशन, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और पवन सिंह पर भी हमला बोला, जिसके बाद ये सभी कलाकार उन पर हमला किया. जिससे उनकी लोकप्रियता को हानि पहुंची. भोजपुरी पसंद करने वाले एक बड़ा तबका उनके खिलाफ हो लिया. जो उनकी हार का प्रमुख कारण बना.
मोदी-नीतीश की आंधी: इस बार बिहार चुनाव कम, नीतीश और मोदी की आंधी थी. इसे भांपने में वह और उनकी पार्टी पूरी तरह असफल रही है. नीतीश-मोदी की इस आंधी में कहीं टिकते हुए नजर नहीं आए और जनता ने एनडीए समर्थित उनके विरोधी उम्मीदवार को जमकर वोट किया.
चौथा:‘जंगलराज अच्छा था’ वाला बयान- इस बयान ने खेसारी लाल को काफी नुकसान पहुंचाया. चुनावी प्रचार के दौरानप्रचार के दौरान खेसारी ने कहा, ‘जंगलराज सही था, फिरौती देकर लोग जिंदा तो रहते थे.’ यह बयान एनडीए के ‘सुशासन’ एजेंडे पर सीधा हमला था, लेकिन छपरा जैसे क्षेत्र में, जहां अपराध और अपहरण के पुराने जख्म ताजा हैं, यह उल्टा पड़ा. उनके इस बयान को भाजपा ने इसे भुनाया. वहीं, पवन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, ’15 साल पहले बिहार में क्या था, आज क्या है? फर्क देखिए.’

 

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना

गुजरात के दौरे पर प्रधानमंत्री, अंत्रोली में बन रहे बुलेट ट्रेन स्टेशन का लिया जायजा

गुजरात के दौरे पर प्रधानमंत्री, अंत्रोली में बन रहे बुलेट ट्रेन स्टेशन का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend