ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रशांत किशोर ने क्या-क्या कहा था लिखकर ले लो, वरना छोड़ देंगे राजनीति

UB India News by UB India News
November 16, 2025
in अन्य विपक्ष, पटना, बिहार
0
बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने मानी हार?

RELATED POSTS

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का प्रदर्शन बिहार चुनाव में बेहद निराशाजनक रहा। उनकी पार्टी सभी सीटों पर पीछे चल रही है। इस बीच अब उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
प्रशांत किशोर के सियासी भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
नई दिल्ली: प्रशांत किशोर के लिए बिहार का विधानसभा चुनाव सियासी हादसा साबित हुआ है। कहां तो उनकी पार्टी जनसुराज को गेम चेंजर के साथ-साथ त्रिकोणीय मुकाबले का दावेदार बताया जा रहा था, लेकिन इस चुनाव में पार्टी की ऐसी भद पिटी है कि क्या कहा जाए। बिहार की 243 सीटों में से एक भी सीट पर पीके की पार्टी आगे नहीं चल रही है। उनके सभी उम्मीदवारों का बुरा हाल है। बिहार की राजधानी पटना की कुम्हरार सीट पर तो उनकी जीत का सबसे पुरजोर दावा किया गया था, लेकिन इस सीट पर भी पीके की पार्टी तीसरे नंबर पर चल रही है।
जेडीयू के 25 सीटों पर सिमटने का किया था दावा?
एक तरफ बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन बंपर जीत की तरफ बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अब प्रशांत किशोर के बड़े बोल की चर्चा होने लगी है। दरअसल, प्रशांत किशोर ने चुनाव के पहले दावा करते हुए कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) 25 से ज्यादा सीटों पर नहीं जीत पाएगी। पीके ने दावा करते हुए कहा था कि अगर नीतीश की पार्टी को 25 से ज्यादा सीटें मिली तो वह राजनीति छोड़ देंगे। ऐसे में अब यह साल उठाया जा रहा है कि क्या प्रशांत किशोर अपनी बात पर कायम रहते हुए राजनीति से संन्यास लेंगे? पीके ने अपनी पार्टी जनसुराज की संभावित सीटों के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि या तो उनकी पार्टी 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी या फिर 10 से भी कम।
टीवी चैनल को इंटरव्यू देते समय और कई जनसभाओं में प्रशांत किशोर ने कहा था कि जेडीयू को 25 से भी कम सीटें मिलेंगी। अगर यह बात सच नहीं हुई तो वो (प्रशांत किशोर) राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा था कि लिखकर ले लीजिए किसी भी हालत में NDA की सरकार नहीं आने वाली है। नवंबर के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। बिहार में नया मुख्यमंत्री आएगा। इस बीच एक टीवी चैनल के एंकर ने उनसे सवाल किया था कि अगर जेडीयू की 25 से ज्यादा सीट आ गईं तो क्या प्रशांत किशोर राजनीति छोड़ देंगे। इस पर पीके ने दो बार कहा था कि अगर उनकी भविष्यवाणी फेल हुए तो वो राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने तो यह तक कह दिया था कि अगर जन सुराज जीत भी गई और जेडीयू को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी सही नहीं हुई तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

Next Post
महागठबंधन में सीट पर फंसा पेच?

किसने बिगाड़ा महागठबंधन का खेल? बिहार चुनाव में NDA से मात खाने की क्या है वजहें.....................

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने दिया बिहार को बड़ा तोहफा ……..

छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend