ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वोटिंग से ठीक पहले NDA को झटका, BJP विधायक ललन कुमार ने थामा RJD का दामन,तेजस्वी यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता

UB India News by UB India News
November 5, 2025
in पटना, बिहार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, राजद
0

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान शुरू होने से ठीक पहले, भारतीय जनता पार्टी को भागलपुर की पीरपैंती विधानसभा सीट पर बड़ा नुकसान हुआ है। निवर्तमान विधायक ललन कुमार ने बीजेपी से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल का हाथ थाम लिया है।
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान से ठीक पहले, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक बड़ा झटका लगा है। भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक ललन कुमार ने बीजेपी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
तेजस्वी और राबड़ी देवी के साथ आए ललन कुमार ने बुधवार को ललन कुमार ने आधिकारिक तौर पर आरजेडी का दामन थाम लिया। उन्हें राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात की।
टिकट कटने के बाद बीजेपी से नाराज ललन कुमार की इस दल-बदल का मुख्य कारण यह माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी ने उन्हें पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से टिकट नहीं दिया। बीजेपी ने उनके स्थान पर मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है। आरजेडी में शामिल होने से पहले, ललन कुमार ने बीजेपी को अपना इस्तीफा भेजा था। अपने इस्तीफे में उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। ललन कुमार ने कहा-“मेरी भाजपा के साथ राजनीतिक यात्रा अब समाप्त होती है… लेकिन अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।”
आरजेडी में शामिल होने के बाद का संदेश
राजद में शामिल होने के बाद, ललन कुमार ने तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, “राष्ट्रीय जनता दल का कारवां बढ़ता रहे। आज से मैं भी हुआ शामिल। तेजस्वीमय बिहार बनाना है, हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!”
चुनाव से पहले ललन कुमार का यह कदम भागलपुर क्षेत्र के सियासी समीकरणों पर असर डाल सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post

निषाद समाज को RJD ने फिर दिया धोखा, VIP को कराया सरेंडर', मोदी के मंत्री का खुलासा

पहले चरण की वोटिंग आज 121 सीटों पर हो रहा मतदान , 1314 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला ………………….

पहले चरण की वोटिंग आज 121 सीटों पर हो रहा मतदान , 1314 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला ......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend