ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार: मोकामा में चर्चित दुलारचंद यादव की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई

UB India News by UB India News
November 1, 2025
in अपराध, पटना, बिहार
0
बिहार: मोकामा में चर्चित दुलारचंद यादव की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की मौत का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह बताई गई है। बिहार विधानसभा चुनाव होने से पहले ही मोकामा चर्चा में आ गया है। यहां हुई दुलारचंद यादव की मौत से मोकामा समेत पूरे बिहार में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।

स्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला?
रिपोर्ट के मुताबिक, दुलारचंद यादव की मौत फेफड़ा फटने और सीने की कई पसलियां टूटने से हुई है। इन चोटों की वजह से उनको इंटरनल ब्लीडिंग हुई। डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण कार्डियो-पल्मोनरी फेल्योर विद ब्लंट इंजरी टू चेस्ट एंड हेड लिखा है। इसका मतलब है कि छाती और सिर पर जोरदार चोटों व फेफड़े फटने से उनके हृदय और सांस प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

क्या है पूरा मामला?
मोकामा में गुरुवार को दुलारचंद यादव की मौत हुई थी। उनके पैर में गोली भी लगी थी, जो उनके पैर के आरपार हो गई थी। उन्हें काफी चोटें भी आई थीं। दरअसल दुलारचंद यादव जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान तारताड़ गांव के पास पहुंचे थे, यहीं हिंसा भड़की, जिस दौरान उनकी मौत हो गई।
दुलारचंद को अनंत सिंह का पुराना विरोधी माना जाता था और पुलिस ने दुलारचंद के पोते की शिकायत पर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह, उनके भतीजों रणवीर सिंह और कर्मवीर सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। FIR में हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य धाराएं शामिल हैं।

तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट को तीन डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने तैयार किया है जिन्होंने दुलारचंद का पोस्टमार्टम किया था. चुनाव आयोग ने भी इस मामले में पूरी रिपोर्ट डीजीपी से मांगी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक के अनुसन्धान में घटना से सम्बंधित करीब 100 से ज्यादातर वायरल वीडियो की जांच तकनीकी टीम ने की है. जिसमें कही भी अनंत सिंह की तस्वीर सामने नहीं आई है. पुलिस की जांच में सामने आया है की पथराव में जिन पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था वो भी टाल इलाके के नहीं है वे बोल्डर पत्थर हैं जिन्हें गाड़ियों में लाया गया होगा. फिलहाल ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में बनी टीम मामले की हर पहलू से जाँच कर रही हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुलार चंद यादव की हत्या के एक दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने घटना की जांच के लिए तीन प्राथमिकी दर्ज की और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. मोकामा से जनता दल (यू) उम्मीदवार और स्थानीय कद्दावर नेता अनंत सिंह को चार अन्य के साथ एक प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है. यह प्राथमिकी मृतक के पोते की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है.

चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी हत्या

बता दें कि गुरुवार को मोकामा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार करते समय दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने एक दिन बाद शुक्रवार को घटना की जांच के लिए तीन प्राथमिकी दर्ज की थीं. पुलिस ने मृतक के पोते की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है. इनमें मोकामा से जनता दल (यू) के उम्मीदवार और स्थानीय कद्दावर नेता अनंत सिंह को चार अन्य के साथ एक प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है.

 

यहां ये बता दें कि पोस्टमॉर्टम के बाद दुलारचंद यादव के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
लेकिन ये मामला बिहार की सियासत में चर्चा में बना हुआ है। देखना ये होगा कि अब इस मामले में आगे क्या एक्शन लिया जाता है। बिहार में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही वक्त रह गया है। उससे पहले घटी इस घटना ने राज्य की सियासत में हड़कंप मचा दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं

SIR का विरोध नहीं, ईसी की कार्यप्रणाली का विरोध कर रहे हैं….

मेरी उम्र कम हो सकती है, लेकिन मेरे वादे... बिहार विधानसभा चुनाव पर क्या क्या बोले तेजस्वी यादव?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend