ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भड़क उठी बगावत, लॉकडाउन का ऐलान; बिगड़े हालात ,शहबाज शरीफ के खिलाफ प्रदर्शन

UB India News by UB India News
September 30, 2025
in खास खबर
0
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भड़क उठी बगावत, लॉकडाउन का ऐलान; बिगड़े हालात ,शहबाज शरीफ के खिलाफ प्रदर्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सरकार वर्सेज स्थानीय नागरिकों के बीच के विवाद ने हड़ताल का रूप ले लिया है. 29 सितंबर से स्थानीय पब्लिक एक्शन कमेटी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है, जिसका असर सोमवार सुबह से देखने को मिल रहा है. पूरे पीओके में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर बैन लगा दिया गया है. सड़कों पर सैन्य फोर्स उतारे गए हैं. बंद की वजह से स्कूल, कॉलेज सब ठप हो गए हैं.

बीबीसी उर्दू के मुताबिक पब्लिक एक्शन कमेटी ने 25 सितंबर को सरकार के साथ एक बैठक की थी. इस बैठक में कमेटी ने अपनी मांगों से सरकार को अवगत कराया था. कमेटी का कहना था कि पीओके की जो स्थानीय सरकार है, उसके पावर में कटौती हो. वीआईपी व्यवस्था भी खत्म की जाए.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

किन मांगों को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं?

आंदोलन की शुरुआत आटे की कीमत को लेकर हुई, जो बाद में धीरे-धीरे विद्रोह का रूप अख्तियार कर लिया. स्थानीय मीडिया के मुताबिक कश्मीर संयुक्त नागरिक कमेटी ने 38 मांगों की एक लिस्ट सरकार को सौंपी है. इनमें प्रवासियों के लिए आरक्षित विधानसभा की 12 सीटों को समाप्त करना, पीओके शासन के प्रमुख लोगों का भत्ता और वीआईपी कल्चर खत्म करना प्रमुख है.

प्रदर्शनकारियों की एक मांग जल विद्युत परियोजना को लेकर भी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इसकी रॉयल्टी सरकार की तरफ से नहीं दी जाती है, जो गलत है. इसकी तुरंत व्यवस्था की जाए. वहीं सरकार ने इन मांगों को पूरा करने में असमर्थता जता दी है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शौकत अली मीर कर रहे हैं. पिछले दिनों मीर ने अपने भाषण में भ्रष्टाचार और रोजगार को बड़ा मुद्दा बताया था. मीर का कहना था कि पाकिस्तान की सरकार ने पीओके के लोगों को दलदल में धकेल दिया है. इससे अब बाहर निकलने का वक्त आ गया है.

इस्लामाबाद से भेजे गए 3 हजार जवान

सिचुएशन कंट्रोल करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद से 3 हजार जवानों की तैनाती पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में की है. दरअसल, पीओके में जो स्थानीय जवान तैनात हैं, वो पहले से ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इन जवानों की मांग सामान वेतन और भत्ता देने की है. इसी को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने 3 हजार जवान इस्लामाबाद से भेजे हैं.

अवामी एक्शन कमेटी को मिल रहा लोगों का समर्थन

बता दें कि, अवामी एक्शन कमेटी एक नागरिक गठबंधन है जिसने हाल के महीनों में खासी लोकप्रियता मिली है। इस संगठन से बड़ी संख्या में युवा जुड़े हैं। यह संगठन 38 सूत्रीय चार्टर संरचनात्मक सुधारों की मांग करता है, जिसमें पाकिस्तान में रहने वाले कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित PoK विधानसभा में 12 विधायी सीटों को समाप्त करना शामिल है। अन्य मांगों में सब्सिडी वाला आटा, मंगला जलविद्युत परियोजना से जुड़ी उचित बिजली दरें और इस्लामाबाद की ओर से वादा किए गए लंबे समय से रुके सुधारों को जमीन पर लागू करना शामिल है।

‘पीओके को कॉलोनी मानती है सरकार’

मुजफ्फराबाद में लोगों को संबोधित करते हुए अवामी एक्शन कमेटी के प्रमुख नेता शौकत नवाज मीर ने घोषणा की कि हमारा संघर्ष 1947 से हमें अस्वीकार किए गए बुनियादी अधिकारों के लिए है। पाकिस्तान सरकार पीओके को एक कॉलोनी की तरह मानती है, ना कि समान अधिकारों वाले अभिन्न अंग के रूप में।

पाकिस्तानी सरकार क्या कर रही है?

पीओके में हो रहे प्रदर्शनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालात को देखते हुए पाकिस्तानी सरकार ने इन प्रदर्शन को दबाने पर उतारू नजर आ रही है। कई इलाकों में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की है। इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। इस्लामाबाद से अतिरिक् फोर्स मंगाई गई है। मुजफ्फराबाद जैसे शहरों में एंट्री और एग्जिट वाले रास्तों पर अवरोधक लगा दिए गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
एशिया कप में भारत की जीत के बाद ट्रॉफी विवाद गरमा गया , विपक्ष ने बोला ‘राष्ट्रवादी ड्रामा’…….

एशिया कप में भारत की जीत के बाद ट्रॉफी विवाद गरमा गया , विपक्ष ने बोला ‘राष्ट्रवादी ड्रामा’.......

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने शाह को लेटर लिखा

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने शाह को लेटर लिखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend