ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री आज ओडिशा के दौरे पर 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक परियोजनाओं का किये उद्घाटन और शिलान्यास ,स्वदेशी 4जी मोबाइल नेटवर्क का भी हुआ उद्घाटन …………..

UB India News by UB India News
September 28, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
प्रधानमंत्री आज ओडिशा के दौरे पर 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक परियोजनाओं का किये उद्घाटन और शिलान्यास  ,स्वदेशी 4जी मोबाइल नेटवर्क का भी हुआ उद्घाटन  …………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा से बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी मोबाइल नेटवर्क का उद‌्घाटन करेंगे। बिहार में 4जी मोबाइल के उपभोक्ताओं की संख्या साढ़े तीन लाख है। 4जी के 5265 बीटीएस लग गए हैं, जिनमें 2750 स्वदेशी हैं। बिहार में बीएसएनएल के 5685,861 उपभोक्ता हैं। यह जानकारी बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक आरके चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि 4जी नेटवर्क की शुरुआत होते ही 5जी सेवा की शुरुआत पर भी काम होगा। दिल्ली और मुम्बई में 5जी की शुरुआत दिसंबर में होगी। बिहार में 5जी की टेस्टिंग शुरू हो गई है। बीएसएनएल जल्द ही इनविजिबल सिम भी लांच करेगा। इसकी शुरुआत कर्नाटक से हो चुकी है। राज्य की 8448 ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर से इंटरनेट की सुविधा दी जानी है। सभी पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंच चुका है। राउटर से 100 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट सुविधा दी जाएगी।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी आज 27 सितंबर को ओडिशा का दौरा करेंगे। पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे, वह झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्‍य की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ये परियोजनाएँ दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास, ग्रामीण आवास आदि क्षेत्रों से संबंधित हैं।

दूरसंचार कनेक्टिविटी के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल 4जी टावरों का उद्घाटन करेंगे। इनमें बीएसएनएल द्वारा स्थापित 92,600 से अधिक 4जी तकनीक वाले स्थल शामिल हैं। डिजिटल भारत निधि के तहत 18,900 से अधिक 4जी स्थलों को वित्त पोषित किया गया है, जो दूरस्थ, सीमावर्ती और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों के लगभग 26,700 संपर्कविहीन गाँवों को जोड़ेगा और 20 लाख से अधिक नए ग्राहकों को सेवा प्रदान करेगा। ये टावर सौर ऊर्जा से संचालित हैं, जिससे ये भारत के सबसे बड़े हरित दूरसंचार स्थलों का समूह बन गए हैं और यह टिकाऊ बुनियादी ढाँचे की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो संपर्क और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी। इनमें संबलपुर-सरला में रेल फ्लाईओवर का शिलान्यास, कोरापुट-बैगुडा लाइन के दोहरीकरण और मनाबार-कोरापुट-गोरपुर लाइन का राष्ट्र को समर्पण शामिल है। ये परियोजनाएँ ओडिशा और पड़ोसी राज्यों में माल और यात्री आवागमन में उल्लेखनीय सुधार लाएँगी तथा स्थानीय उद्योगों और व्यापार को मज़बूती प्रदान करेंगी। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री बरहामपुर और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो राज्यों के बीच किफायती और आरामदायक संपर्क प्रदान करेगी, पर्यटन को बढ़ाने में सहायता देगी, रोज़गार के अवसरों का सृजन करेगी और प्रमुख आर्थिक जिलों को जोड़ेगी।

प्रधानमंत्री लगभग 11,000 करोड़ रुपये के निवेश से आठ आईआईटी—तिरुपति, पलक्कड़, भिलाई, जम्मू, धारवाड़, जोधपुर, पटना और इंदौर—के विस्तार की आधारशिला रखेंगे। इस विस्तार से अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्रों की क्षमता का सृजन होगा और आठ अत्याधुनिक अनुसंधान पार्क स्थापित किए जाएंगे, जिससे भारत का नवाचार इकोसिस्‍टम मजबूत होगा और अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री देश भर के 275 राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में गुणवत्ता, न्‍यायसंगतता, अनुसंधान और नवाचार में सुधार के लिए बनाई गई मेरिट योजना का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री ओडिशा कौशल विकास परियोजना के दूसरे चरण का भी शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत संबलपुर और बरहामपुर में विश्व कौशल केंद्र स्थापित किए जाएँगे, जो कृषि प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, खुदरा, समुद्री और आतिथ्य जैसे उभरते क्षेत्रों को कवर करेंगे। इसके अलावा, पाँच आईटीआई को उत्कर्ष आईटीआई में उन्नत किया जाएगा, 25 आईटीआई को उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा, और एक नया प्रिसिशन इंजीनियरिंग भवन उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

राज्य में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री 130 उच्च शिक्षा संस्थानों में वाई-फाई सुविधाएं समर्पित करेंगे, जिससे 2.5 लाख से अधिक छात्रों को प्रतिदिन मुफ्त डेटा सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ओडिशा में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को भी महत्‍वपूर्ण प्रोत्‍साहन प्राप्‍त होगा। वह बरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और संभलपुर स्थित वीआईएमएसएआर को विश्वस्तरीय सुपर-स्पेशलिटी अस्पतालों में उन्नत करने की आधारशिला रखेंगे। उन्नत सुविधाओं में बिस्तर क्षमता में वृद्धि, ट्रॉमा केयर यूनिट, डेंटल कॉलेज, मातृ एवं शिशु देखभाल सेवाएँ, और विस्तारित शैक्षणिक बुनियादी ढाँचा शामिल होगा, जिससे ओडिशा के लोगों के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित होंगी।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री अंत्योदय गृह योजना के तहत 50,000 लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश वितरित करेंगे। यह योजना दिव्यांगजनों, विधवाओं, लाइलाज बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों और प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों सहित कमजोर ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान और वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह पहल समाज के सबसे वंचित वर्गों के सामाजिक कल्याण और सम्मान को सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
रक्षा के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग………….

रक्षा के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग.............

बरेली हिंसा मामले में बड़ा खुलासा, पूरे शहर को हिंसा की आग में झोंकने की थी साजिश?

बरेली हिंसा मामले में बड़ा खुलासा, पूरे शहर को हिंसा की आग में झोंकने की थी साजिश?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend