ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव : सरकार बनी तो हर महीने देंगे 2500 रुपये’, प्रियंका ने बिहार की महिला वोटर्स पर डाले डोरे, कर दिए 3 बड़े वादे

UB India News by UB India News
September 26, 2025
in पूर्वी चंपारण, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
बिहार विधानसभा चुनाव : सरकार बनी तो हर महीने देंगे 2500 रुपये’, प्रियंका ने बिहार की महिला वोटर्स पर डाले डोरे, कर दिए 3 बड़े वादे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज दूसरी बार बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पहले पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महिला संवाद में प्रियंका गांधी ने महिलाओं से बड़ा वादा भी किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देंगे। साथ ही 25 लाख के स्वास्थ्य बीमा का भी वादा किया।

महिला वोट वाला फॉर्मूला, कितना छाप छोड़ पाएंगी प्रियंका?

महिलाओं संग बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ”हमारी सरकार आई तो हम आपके सम्मान के लिए हर महीने 2500 रुपये देंगे। हमने तय किया है कि राजस्थान में जो 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा लागू किया गया था वो हम बिहार में भी लागू करेंगे। हम भूमिहीन परिवार को जमीन दिलाएंगे। इस जमीन का मालिकाना हक महिलाओं को दिया जाएगा, जिससे जमीन आपकी हो। ये आपका सम्मान है जिसको मैं समझ रही हूं। हम बिहार की महिलाओं के संघर्ष को शक्ति में बदलेंगे।”

RELATED POSTS

मोतिहारी जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, महीने भर बाद 14 मद्य निषेध कर्मी सस्पेंड

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

नीतीश सरकार पर बोला हमला

इस दौरान प्रियंका ने न केवल केंद्र की मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया, बल्कि सीएम नीतीश कुमार की 20 साल की सत्ता यात्रा पर भी तीखा प्रहार किया। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकारें महिलाओं को केवल पैसे का लालच देकर वोट हथियाना चाहती हैं, मगर असल सशक्तिकरण के सवालों पर चुप रहती हैं।

एक महीने में बिहार का दूसरा दौरा

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी का लगभग एक महीने में बिहार का दूसरा दौरा है। आज वह मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले प्रियंका ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल हुई थी जिसमें राहुल-तेजस्वी ने 1,300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की थी।

बिहार में महिला वोटर्स पर सबकी नजर क्यों?  

महिला वोटर्स- 4.07 करोड़

कुल वोटर का- 47.7%
2020 चुनाव- 59.7% महिलाओं ने डाले वोट

प्रियंका के बिहार आने पर क्या बोले गिरिराज सिंह?

प्रियंका गांधी के बिहार आने पर गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं की तरफ से बिहारियों पर दिए गए बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। गिरिराज ने कांग्रेस पार्टी को अर्बन नक्सल की ओर बढ़ती पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा, ”प्रियंका चाहे जहां से शुरुआत करें बिहार में उनका कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव बिहार को अपमानित करने का काम किए क्या प्रियंका गांधी उसके लिए माफी मांगेंगी?”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

मोतिहारी जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, महीने भर बाद 14 मद्य निषेध कर्मी सस्पेंड

by UB India News
May 26, 2026
0

बिहार के मोतिहारी में अप्रैल महीने में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत के मामले में  मद्य निषेध...

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

by UB India News
April 5, 2026
0

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 की हालत...

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

by UB India News
April 4, 2026
0

बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 15...

मोतिहारी में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ , STF का जवान हुआ शहीद , दो कुख्यात बदमाश मारे गए…………..

मोतिहारी में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ , STF का जवान हुआ शहीद , दो कुख्यात बदमाश मारे गए…………..

by UB India News
March 17, 2026
0

पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस का एक्शन सामने आया. मंगलवार सुबह एनकाउंटर में दो कुख्यात बदमाश कुंदन ठाकुर और प्रियांशु...

मोतिहारी में CM नीतीश की समृद्ध यात्रा , 200 करोड़ की योजनाओं की सौगात ………….

मोतिहारी में CM नीतीश की समृद्ध यात्रा , 200 करोड़ की योजनाओं की सौगात ………….

by UB India News
January 19, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज दूसरा दिन है। कार्यक्रम की शुरुआत कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया से हो...

Next Post
बिहार चुनाव पर तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे के बिच कल होगी अहम् बैठक…………

बिहार विधानसभा चुनाव : क्या कांग्रेस अब 50 माइनस प्लस के लिए मानसिक रूप से है तैयार !..................

बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने सियासी मैदान में धर्मेंद्र , केशव और पाटिल को क्यों उतारा …………

बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने सियासी मैदान में धर्मेंद्र , केशव और पाटिल को क्यों उतारा ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend