ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या NDA और महागठबंधन को जनसुराज देगी मात ?

UB India News by UB India News
September 26, 2025
in पटना, बिहार
0
कैसा है बिहार की जनता का मूड ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे सामने आया है. छह विधानसभा क्षेत्रों में किए गए सर्वे में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन और I.N.D.I.A महागठबंधन में किसकी पकड़ यहां मजबूत है.

Ascendia ने ‘बैटल ऑफ बिहार-2025‘ नाम से यह सर्वे किया है, जिनमें पूर्णिया, मगध, भोजपुर, भागलपुर, सारण और पटना शामिल हैं. सर्वे में एनडीए और इंडिया गठबंधन के अलावा राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को भी शामिल किया गया है. सर्वे के अनुसार इस बार भी एनडीए और महागठबंधन के लिए 2020 जैसी स्थिति रहने वाली है. हालांकि, जनसुराज पार्टी कुछ जगहों पर कमाल कर सकती है. आइए जानते हैं कि बिहार की 169 विधानसभा सीटों पर यह सर्वे क्या कहता है-

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पूर्णिया
पूर्णिया में कुल 24 विधानसभा सीटें हैं. यहां 46 फीसदी मुस्लिम हैं और अनुसूचित जाति की 14 फीसदी आबादी है. पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में 24 में से 12 सीटें एनडीए को मिली थीं और महागठबंधन ने सात और अन्य दलों ने पांच सीटें जीती थीं. उस समय एनडीए का वोट शेयर 36 प्रतिशत, महागठबंधन का 36 प्रतिशत और अन्य दलों का 28 प्रतिशत था. सर्वे की बात करें तो इस बार एनडीए की स्थिति में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन महागठबंधन को बढ़ोतरी मिल सकती है क्योंकि अन्य दलों का प्रभाव कम हो सकता है. जन सुराज पार्टी का प्रभाव भी कम है.

मगध
मगध विधानसभा क्षेत्र में कुल 26 सीटें हैं और यहां 10 प्रतिशत मुस्लिम और 31 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति से हैं. 2020 में यहां महागठबंधन ने बाजी मारी थी. 26 में से 20 सीटों पर उसको जीत मिली, जबकि एनडीए ने 6 सीटें जीती थीं और अन्यों के खाते में एक भी सीट नहीं थीं. सर्वे के अनुसार 2025 के चुनाव में एनडीए को बढ़त मिल सकती है और महागठबंधन की सीटें कम हो सकती हैं. हालांकि, जन सुराज पार्टी का प्रभाव यहां भी कम है. वोट शेयर की बात करें तो 2020 में एनडीए का 31 प्रतिशत था, महागठबंधन का 41 प्रतिशत और अन्य दलों के लिए 27 प्रतिशत रहा था.

भोजपुर
भोजपुर में कुल 22 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 9 प्रतिशत मुस्लिम और 22 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति से हैं. पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो एनडीए ने 28 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दो सीटें जीतीं, महागठबंधन ने 40 प्रतिशत वोट के साथ 19 और अन्य दलों ने 32 प्रतिशत वोट शेयर के साथ एक सीट जीती थी. सर्वे के अनुसार इस बार एनडीए को बढ़त मिल सकती है, जबकि महागठबंधन पिछड़ सकता है और जनसुराज का यहां भी प्रभाव कम है.

भागलपुर
भागलपुर में 45.5 प्रतिशत आबादी मुस्लिम और 14 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग हैं. यहां कुल 12 सीटें हैं, जिनमें से 2020 में एनडीए ने 9 सीटें जीतीं और महागठबंधन को तीन सीट गईं. अन्य दलों को एक भी सीट पर जीत नहीं मिल सकी. एनडीए का वोट शेयर 44 प्रतिशत, महागठबंधन का 38 प्रतिशत और अन्यों का 18 प्रतिशत था. सर्वे के अनुसार इस बार एनडीए पिछड़ सकता है, महागठबंधन आगे हो सकता है और जनसुराज की स्थिति उम्मीदवारों पर निर्भर करती है.

सारण
सारण में कुल 24 विधानसभा सीटें हैं और यहां 15 प्रतिशत मुस्लिम और 15 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति के हैं. 2020 के चुनाव में एनडीए ने सारण की 9 सीटों पर जीत हासिल की थी और उसका वोट शेयर 36 प्रतिशत था. महागठबंधन के खाते में 15 सीटें गईं और 39 प्रतिशत वोट शेयर रहा. वहीं, अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि वोट शेयर 25 प्रतिशत था. सर्वे के अनुसार इस बार एनडीए और महागठबंधन की स्थिति में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है, लेकिन जन सुराज की यहां अच्छी पकड़ है.

पटना
पटना में 21 विधानसभा सीटें हैं. यहां 7 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और 22 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति के हैं. 2020 के चुनाव में एनडीए ने 39 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 11 सीटें जीतीं, जबकि 38 प्रतिशत वोट शेयर के साथ महागठबंधन ने 10 सीटों पर जीत हासिल की. अन्य दल एक भी सीट नहीं जीत सके और उनका वोट शेयर 23 प्रतिशत था. 2025 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो सर्वे के अनुसार एनडीए और महागठबंधन की स्थिति में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है, जबकि जन सुराज की पकड़ यहां अच्छी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
क्या है ओवैसी का सीमांचल प्लान………………

क्या है ओवैसी का सीमांचल प्लान..................

तेज प्रताप यादव ने ‘जनशक्ति जनता दल’ का चुनाव चिह्न बताया, पोस्टर से पिता की तस्वीर गायब………..

तेज प्रताप यादव ने 'जनशक्ति जनता दल' का चुनाव चिह्न बताया, पोस्टर से पिता की तस्वीर गायब...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend