ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रंप ने की पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती……………..

UB India News by UB India News
September 26, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
ट्रंप ने की पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार, 25 सितंबर को ओवल कार्यालय में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर की मेजबानी की. हालांकि जब इस बैठक से जुड़ी तस्वीरें और अन्य जानकारी सामने आईं तो पता चला कि पाकिस्तान की बड़ी फजीहत हुई है. तस्वीरों में प्रधानमंत्री शहबाज और फील्ड मार्शल मुनीर ओवल ऑफिस के सोने से मढ़े कुर्सी पर इंतजार करते दिखाई दे रहे थे, जबकि कमरे के उस पार अमेरिकी राष्ट्रपति अपना पिछला कार्यक्रम समाप्त कर रहे थे. पाकिस्तान के प्रधानंत्री के ऑफिस (PMO) ने दावा किया कि इस बैठक में प्रेस को आने नहीं दिया गया और बैठक लगभग 30 मिनट की देरी से शुरू हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप दूसरे कमरे में कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर रहे थे और इधर शहबाद-मुनीर कुर्सी पर बैठकर इंतजार कर रहे थे.

शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के साथ अपनी निर्धारित बैठक से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में रिपोर्टरों से यह कहते सुने गए, “वे आ रहे हैं, और वे अभी इस कमरे में हो सकते हैं. मुझे नहीं पता, क्योंकि हमें देर हो चुकी है.”

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

अमेरिका ने तस्वीर जारी नहीं की

खबर लिखे जाने तक व्हाइट हाउस ने बैठक की कोई भी आधिकारिक तस्वीर या वीडियो जारी नहीं की थी. व्हाइट हाउस आमतौर पर विदेशी समकक्षों के साथ राष्ट्रपति की बैठक की तस्वीरें जारी करके या लाइव वीडियो दिखाकर प्रोटोकॉल का पालन करता है. इससे पहले दिन में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की मेजबानी की थी, और उस बैठक के बाद एक लाइव ज्वाइंट ब्रीफिंग हुई थी. व्हाइट हाउस ने बैठक की तस्वीर भी जारी की. लेकिन शरीफ, मुनीर और ट्रंप के बीच बैठक के बाद ऐसी कोई ज्वाइंट ब्रीफिंग नहीं हुई. बैठक की फोटो भी पाकिस्तान सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट्स ने ही पोस्ट की है.

पाक PMO के मुताबिक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी इस बैठक में मौजूद थे. यह यात्रा, दोनों नेताओं के बीच पहली औपचारिक द्विपक्षीय बातचीत है. आज से 6 साल पहले जुलाई 2019 में पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान उनसे मुलाकात की थी. गौरतलब है कि शहबाज शरीफ इस समय न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका में हैं और उसी से इतर यह बैठक हुई है.

इससे पहले, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में G20 विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक को संबोधित करते हुए पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकता की आवश्यकता पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय संस्थानों में तत्काल सुधार का आह्वान किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
कांग्रेस पार्टी के इतिहास में हुई हर गलती की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं………….

आज BJP का दूसरा नाम पेपर चोर, आंखें मूंद बैठी है सरकार…

पांच दिन में सुनवाई होती है, मेरी याचिका दो साल अटकी रही………….

मिशन मोड पर अमित शाह, 10 दिन में बिहार का आज दूसरा दौरा...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend