ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की 75 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, सभी के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर PM मोदी और CM नीतीश ऑनलाइन किये ट्रांसफर………

UB India News by UB India News
September 27, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार की 75 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, सभी के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर PM मोदी और CM नीतीश ऑनलाइन किये ट्रांसफर………

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एनडीए गठबंधन ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए एक बड़ा दांव चला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किये . इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹10,000 की पहली किस्त ट्रांसफर किये. इस योजना के तहत कुल 7,500 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के खाते में भेजी गई है .

एक करोड़ से अधिक महिलाएं कार्यक्रम से जुड़ीं

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के शुभारंभ में राज्य में जिला, ब्लॉक, क्लस्टर और गांव जैसे कई प्रशासनिक स्तरों पर राज्यव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें एक करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

इसके बाद मिलेंगे 2 लाख रुपये
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है. यह योजना प्रत्येक परिवार की एक महिला को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे वे कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई और अन्य लघु उद्यमों में अपना काम शुरू कर सकें. शुरुआती ₹10,000 की किस्त के बाद महिलाओं को उनके व्यवसाय की प्रगति के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी मिल सकती है. इस योजना का क्रियान्वयन जीविका स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है, जो महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान करेंगे.

वित्तिय सहायता के साथ दिया जाएगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना समुदाय-संचालित होगी और इसमें वित्तीय सहायता के साथ-साथ, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सामुदायिक संसाधन व्यक्ति उनके प्रयासों को समर्थन देने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान करेंगे। उनकी उपज की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए, राज्य में ग्रामीण हाट-बाजारों का और विकास किया जाएगा।

हर महिला के खाते में भेजे जाएंगे 10 हजार रुपये

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत, प्रत्येक लाभार्थी को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 10,000 रुपये का प्रारंभिक अनुदान मिलेगा। बाद के चरणों में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की संभावना है। इस सहायता राशि का उपयोग लाभार्थी अपनी पसंद के क्षेत्रों में कर सकती हैं, इसमें कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई और अन्य लघु-स्तरीय उद्यम शामिल हैं।

चुनाव के मद्देनजर गेम चेंजर हो सकती योजना
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस योजना को बिहार चुनाव के मद्देनजर गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है. सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन इस योजना के माध्यम से महिला वोटरों को अपने पक्ष में लाने की जुगत में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से महिला सशक्तिकरण को अपनी राजनीति का आधार बनाते रहे हैं, और यह बड़ी राशि का सीधा ट्रांसफर चुनावी माहौल में एक मजबूत संदेश देगा.

हालांकि, विपक्षी दलों ने इस कदम पर चुनावी टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं. दूसरी ओर सत्ता पक्ष इसे महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बता रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा,  भारत आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा……………………..

H1B वीजा मामले में जयशंकर ने बिना नाम लिए ट्रंप को सुनाया, कहा- 'ग्लोबल वर्कफोर्स है वास्तविकता'

शेयर बाजार में मची तबाही , सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक लुढ़का ,रिलायंस-अडाणी सभी लहूलुहान

फार्मा पर ट्रंप के टैरिफ के फैसले से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक टूटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend