ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से अग्नि प्राइम मिसाइल का किया सफल परीक्षण …………….

UB India News by UB India News
September 26, 2025
in सेना
0
भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से अग्नि प्राइम मिसाइल का किया सफल परीक्षण …………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने इंटरमीडिएट रेंज की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है. खास बात यह है कि इस मिसाइल को ट्रेन से लॉन्च किया गया है. अग्नि-प्राइम रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से छोड़ी गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसको लेकर जानकारी शेयर की है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एक्स पोस्ट के जरिए अग्नि प्राइम मिसाइल को लेकर जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह अगली पीढ़ी की मिसाइल लगभग 2000 किलोमीटर तक की दूरी तक मार करने में सक्षम है और इसमें कई उन्नत विशेषताएं शामिल हैं. पहली बार इस प्रकार का परीक्षण विशेष रूप से तैयार किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया है.”

RELATED POSTS

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

राजनाथ सिंह ने DRDO को दी बधाई

रक्षा मंत्री ने DRDO को सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ”DRDO, स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) और सशस्त्र बलों को अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर हार्दिक बधाई. इस सफल परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल कर दिया है, जो रेल प्रणाली से मिसाइल लॉन्च की क्षमता रखते हैं.”

अग्नि-प्राइम मिसाइल की क्या-क्या है खासियत   

यह 2000 किलोमीटर की रेंज तक मार करने में सक्षम है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें रेल नेटवर्क के साथ चलने की क्षमता है. इसे देश के किसी भी बॉर्डर पर बहुत ही कम समय में आसानी से पहुंचाया जा सकता है. यह रडार से बचने में काफी हद तक सक्षम है. यह मिसाइल कई और उन्नत सुविधाओं से लैस है. इसका नेविगेशन सिस्टम काफी अच्छा है, जिससे दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना लगाया जा सकता है.

क्या है अग्नि-प्राइम मिसाइल की खूबियां?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी है कि अग्नि-प्राइम उन्नत पीढ़ी की मिसाइल है जो कि 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिजाइन की गई है। इस मिसाइल को कई आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। अग्नि प्राइम मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की ओर से डिजाइन और विकसित किया गया है। ये मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। नयी पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम हाई लेवल की सटीकता के साथ मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा करती है।

भारत की अन्य घातक मिसाइलें

आपको बता दें कि भारत के पास अग्नि-1 से लेकर अग्नि- 5 तक की भी मिसाइलें मौजूद हैं। अग्नि-1 से अग्नि-4 तक, मिसाइलों की रेंज 700 किमी से लेकर 3,500 किमी तक है। वहीं, अग्नि-5 की रेंज 5000 किलोमीटर तक की है। इसकी जद में चीन का सुदूर उत्तर क्षेत्र और यूरोप के कुछ क्षेत्र सहित एशिया आता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

by UB India News
July 20, 2026
0

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात...

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

Next Post
देखते हैं कितने दिन चलेंगी अमेरिका की प्यार की डींगें ?

देखते हैं कितने दिन चलेंगी अमेरिका की प्यार की डींगें ?

पूजा से पहले कैसे डूबा कोलकाता………….

पूजा से पहले कैसे डूबा कोलकाता.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend