ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी शाम 5 बजे करेंगे देश को संबोधित, क्या GST, H1B वीजा, टैरिफ पर करेंगे बात ?

UB India News by UB India News
September 22, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
आज का ये दिन बीते 50 वर्षों की achievements को celebrate करने का है………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम मोदी आज शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में किस विषय पर बोलेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी जीएसटी की नई दरें लागू होने पर भी देश को संबोधित कर सकते हैं। बता दें कि कल यानि 22 सितंबर पर नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू होने वाली हैं। ऐसे में पीएम मोदी का संबोधन इसी विषय को लेकर हो सकता है।  वे अपने संबोधन में अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ या फिर हाल के डोनाल्ड ट्रंप H 1B वीजा पर बात कर सकते है. हालांकि, ये सभी सिर्फ कायास ही है. वह किन मुद्दों पर बात करेंगे इसकी सटीकता तो उनके संबोधन के बाद ही पता चलेगा.

इसी साल लाल किले से अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कि एलान किया था की यह दिवाली आमलोगों के लिए डबल गिफ्ट होगी. अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस मुद्दे पर बात करने वाले हैं. इससे पहले वे 2016 में नोटबंदी के दौरान, इसके बाद कोरोना लॉकडाउन में उन्होंने देश को संबोधित किया था.

इन मुद्दों पर हो सकता है पीएम का संबोधन

इससे पहले भी पीएम मोदी जीएसटी की नई दरों को लागू करने के फायदे बता चुके हैं। इसके अलावा पीएम मोदी लगातार वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की बात करते आ रहे हैं। पीएम मोदी के संबोधन का फोकस इस ओर भी हो सकता है, जिससे देश की अर्थवस्था को मजबूत बनाया जा सके। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को जिस तरह से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उसे लेकर भी पीएम मोदी बोल सकते हैं। फिलहाल प्राथमिक के तौर पर यही माना जा रहा है कि पीएम मोदी जीएसटी की नई दरों पर ही कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। अब जीएसटी की नई दरें लागू होने में कुछ ही घंटे रह गए हैं, ऐसे में यह संबोधन मुख्य रूप से इसी पर केंद्रित माना जा रहा है।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

क्या हैं जीएसटी की नई दरें?

बता दें कि जीएसटी परिषद ने 3 सितंबर को 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब को हटाते हुए 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के टैक्स स्लैब को मंजूरी दी। बैठक में 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब को खत्म करने  का निर्णय लिया गया। ऐसे में 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के नए दोनों स्लैब अब 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि जीएसटी में यह सुधार आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने और राहत दिलाने के लिए किया गया है।

पीएम मोदी के संबोधन में इन बातों पर होगी चर्चा?

 जीएसटी 2.0 का रोल आउट 22 सितंबर को हो रहा है. उसी दिन नवरात्री का पहला दिन है. जीएसटी 2.0, 2017 के मूल जीएसटी का बड़ा अपग्रेड है. इसमें जीएसटी के कई स्लैब खत्म कर दिए गए हैं और टैक्स को सस्ता किया गया है. 3 सितंबर को आयोजित 56वीं जीएसटी काउंसिल मीटिंग में टैक्स स्लैब को सरल बनाते हुए 12% और 28% स्लैब हटाकर मुख्य रूप से दो स्लैब (5% एसेंशियल गुड्स के लिए, 18% अधिकांश अन्य के लिए) किया गया था. इस टैक्स स्लैब और वस्तुओं की पर लगने वाले टैक्ट में कमी की वजह से लोग राहत की सांस ले रहे हैं. जीएसटी रोल बैक से पहले ही पीएम मोदी ने लाल किले से ऐलान किया था कि इस साल की दिवाली ‘डबल तोहफा‘ लेकर आएगी. लोगों का अनुमान है कि रोल बैक पीएम मोदी के ऐलान की ही देन है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर , 3700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला ………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर , 3700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला .............

रोमांच और जोश से भरपूर मैच में भारत ने 6 विकेट से पाकिस्तान को हराया………….

रोमांच और जोश से भरपूर मैच में भारत ने 6 विकेट से पाकिस्तान को हराया.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend