ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में घर जैसा फील होता है…

UB India News by UB India News
September 19, 2025
in खास खबर, विपक्ष
0
‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’, कांग्रेस के सीनियर नेता सैम पित्रोदा के बयान ने मचा दिया हंगामा…………..

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार चुनाव से ठीक पहले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के मुखिया सैम पित्रोदा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन्हें घर जैसा लगता है. राहुल गांधी के खास सैम पित्रोदा ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत की है. उन्होंने केंद्र सरकार से अपनी विदेश नीति का ध्यान सबसे पहले अपने पड़ोस पर केंद्रित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाकर उन्हें घर जैसा महसूस हुआ. पित्रोदा के बयान पर अब भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है.

दरअसल, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा, ‘मेरे अनुसार हमारी विदेश नीति को सबसे पहले अपने पड़ोस पर केंद्रित होना चाहिए. क्या हम वाकई अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों में काफी सुधार कर सकते हैं?… मैं पाकिस्तान गया हूं, और आपको बता दूं कि मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ. मैं बांग्लादेश गया हूं, मैं नेपाल गया हूं, और मुझे घर जैसा महसूस हुआ. मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं किसी विदेशी देश में हूं.’
भाजपा ने कैसे घेरा?
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चीफ सैम पित्रोदा के पाकिस्तान वाले बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘राहुल गांधी के चहेते और कांग्रेस के विदेश प्रमुख सैम पित्रोदा कहते हैं कि उन्हें पाकिस्तान में ‘घर जैसा महसूस हुआ’. कोई आश्चर्य नहीं कि यूपीए ने 26/11 के बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की. पाकिस्तान का चहेता, कांग्रेस का चुना हुआ.’
बिहार चुनाव से पहले भाजपा को मौका?

दरअसल, सैम पित्रोदा ने ऐसे वक्त में यह बयान दिया है, जब कांग्रेस के सामने बिहार चुनाव है. बिहार चुनाव में भाजपा सैम पित्रोदा के इस बयान को बड़ा मुद्दा बना सकती है. इसके संकेत प्रदीप भंडारी की प्रतिक्रिया में दिख गई है. भाजपा इसे अपना सियासी हथियार बना सकती है, जैसा कि पहले भी कई चुनावों में कांग्रेस नेताओं के बयानों को बना चुकी है.
गांधी फैमिली के भरोसेमंद

सैम पित्रोदा को राहुल गांधी का खास और करीबी माना जाता है. वह 1980 के दशक में राजीव गांधी के करीबी टेक्नोक्रेट के रूप में उभरे थे. वह लंबे समय से गांधी परिवार के भरोसेमंद सलाहकार रहे हैं. इससे पहले फरवरी में जब चीन के साथ संबंध अभी भी तनावपूर्ण थे, उन्होंने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया था कि भारत चीन से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है.
चीन पर क्या बयान दिया था?

समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने यह तर्क दिया था कि नई दिल्ली को बीजिंग को दुश्मन मानना ​​बंद कर देना चाहिए और इसके बजाय सहयोगात्मक रुख अपनाना चाहिए. सैम पित्रोदा ने कहा था, ‘मैं चीन से खतरे को समझ नहीं पा रहा हूं. मुझे लगता है कि इस मुद्दे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है क्योंकि अमेरिका की दुश्मन को परिभाषित करने की प्रवृत्ति है. मेरा मानना ​​है कि अब समय आ गया है कि सभी देश आपस में सहयोग करें, न कि टकराव करें. हमारा दृष्टिकोण शुरू से ही टकराव वाला रहा है, और यही रवैया दुश्मन पैदा करता है, जिससे देश के भीतर समर्थन बढ़ता है. हमें इस मानसिकता को बदलना होगा और यह मानना ​​बंद करना होगा कि चीन पहले दिन से ही दुश्मन है.’

UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
और कितना झूठ बोलेंगे, वो विपक्ष की गरिमा गिरा रहे हैं…………

और कितना झूठ बोलेंगे, वो विपक्ष की गरिमा गिरा रहे हैं............

बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

मैसूर दशहरा सरकारी आयोजन, लोगों में फर्क क्यों.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend