• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

यूट्यूबर से मारपीट मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR, दरभंगा में पीड़ित के साथ थाने पहुंचे तेजस्वी

UB India News by UB India News
September 15, 2025
in अपराध, दरभंगा, पटना, बिहार
0
यूट्यूबर से मारपीट मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR, दरभंगा में पीड़ित के साथ थाने पहुंचे तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दरभंगा में रविवार को जाले विधायक और मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पर एक यूट्यूबर ने मारपीट का आरोप लगाया। अब इस मामले पर मंत्री जीवेश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीड़ित यूट्यूबर दिवाकर को साथ लेकर तेजस्वी यादव खुद दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने पहुंचे और मंत्री पर केस दर्ज कराया। उन्होंने कहा, ‘अगर पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया तो हम चक्का जाम करेंगे।’  इससे पहले सुबह 9 बजे तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा। मंत्री का इस्तीफा मांगा और FIR की मांग की।  उन्होंने कहा- ‘मंत्री जी को जवाब नहीं देना था तो चुप रहते, मारने की क्या जरूरत थी। पत्रकार को किडनैप करने का प्रयास तक किया गया। मैं SP से कहूंगा कि वो निष्पक्ष जांच करें।’ ‘मंत्री जी को सवाल अच्छा नहीं लगा तो पीट दिए। मां की गाली दी। आज इसको पीटे हैं, कल आपको पिटेंगे। इसलिए मुझे लगा, मुझे यहां आना चाहिए। न्याय की मांग करनी चाहिए।’

तेजस्वी ने कहा- मंत्री को बचाने की कोशिश होगी

RELATED POSTS

राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार, NDA की सीधी रणनीति वोट दो या रद्द करो ,तेजस्वी के विधायक होटल में नजरबंद!

‘समृद्धि यात्रा’ का 5वां दिन, आज सहरसा-खगड़िया में रहेंगे CM नीतीश , 300 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास ………

तेजस्वी यादव ने कहा- मुझे लगता है, प्रशासन लॉ के हिसाब से नहीं चलता है। ऊपर से क्या आदेश आता है, उससे चलता है। अब मामले की लीपापोती होगी। मंत्री जी को बचाने की कोशिश होगी। उनके लोग कहेंगे कि मंत्री पर हमला होने वाला था।’ ‘भाजपा वाले सत्ता के नशे में भूल गए हैं कि कुर्सी से कोई चिपक कर नहीं रह सकता। मैं कोई भी चीज भूलता नहीं हूं। हमलोग सत्ता में आनेवाले हैं और न्याय दिलाएंगे।’ इससे पहले पटना में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘मंत्री जीवेश मिश्रा से जब पत्रकार ने सवाल पूछा तो उसको मारा गया। मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। भाजपा के यही संस्कार है।’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने दरभंगा में हुए विवाद का एक वीडियो भी दिखाया।

यूट्यूबर बोला- सवाल पूछा तो मंत्री ने कहा मारो इसे

यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर का कहना है, ‘मैंने मंत्री से सिर्फ व्यवस्थाओं पूछा था। पहले तो वे कुछ नहीं बोले, लेकिन जब मैंने दोबारा सवाल किया तो जीवेश मिश्रा और उनके सहयोगियों ने मेरी पिटाई कर दी। मेरा माइक तोड़ दिया, कपड़े भी फाड़ दिए। मेरे साथ गाली-गलौज भी की गई।’

क्या पूरा मामला?

घटना के बाद पत्रकार पुलिस के पास शिकायत लेकर गए, ताकि मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सके. हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की. तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि क्या कानून सबके लिए समान है, अगर है तो मंत्री के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही. उन्होंने कहा कि प्रशासन और मंत्रियों के बीच ऐसी जोड़ी बन गई है कि अपराध करने पर भी पकड़ नहीं होगी.

‘पत्रकारों की एफआईआर दर्ज करें प्रशासन’

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर पत्रकारों के साथ यह स्थिति है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल उठाया कि क्या मंत्री ने पत्रकार की मां और बहन की गालियां दीं और अगर यह सही है तो उन्हें मंत्री पद से हटाकर जेल भेजा जाना चाहिए. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में चुनाव के दौरान ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो जनता और विपक्ष प्रदर्शन करेंगे.

नहीं हुई कार्रवाई तो बिहार बंद जैसे उठाएं जाएंगे कदम- तेजस्वी

तेजस्वी यादव और उनके समर्थक अब दरभंगा जा रहे हैं और पत्रकार के साथ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि कानून के प्रति ढील और मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर बिहार बंद जैसे कदम उठाए जा सकते हैं.

कानून और प्रशासन पर सवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री घूस लेते हुए, लोगों को गालियां देते हुए और हत्या जैसे मामलों में भी कानून से बरी रह जाते हैं. तेजस्वी यादव ने इसे बिहार में ‘जंगलराज’ बताया और कहा कि अगर उनकी सरकार होती तो ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई होती.

मंत्री बोले- आरोप बेबुनियाद

वहीं मंत्री जीवेश कुमार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा- पिटाई का आरोप पूरी तरह से झूठा है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना के संबंध में SDPO से जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।

दरअसल, गांव में अर्जुन सहनी की मां का निधन हो गया था। मंत्री शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए अर्जुन के घर पहुंचे थे। अर्जुन ने कहा, ‘मंत्री मेरे घर आ रहे थे। इसी बीच यूट्यूबर ने रास्ते में ही उन्हें घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। मंत्री जी मेरे घर में बैठ भी नहीं पाए। बस 2 मिनट में ही चले गए।’

सूचना के बाद SDPO शुभेंद्र कुमार सुमन मौके पर पहुंचे और गांव का माहौल शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में राजनीति की अब उलटी चाल ,राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार, NDA की सीधी रणनीति वोट दो या रद्द करो ,तेजस्वी के विधायक होटल में नजरबंद!

by UB India News
March 15, 2026
0

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद के विधायक आज रात होटल पनाश में...

‘समृद्धि यात्रा’ का 5वां दिन, आज सहरसा-खगड़िया में रहेंगे CM नीतीश , 300 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास ………

‘समृद्धि यात्रा’ का 5वां दिन, आज सहरसा-खगड़िया में रहेंगे CM नीतीश , 300 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास ………

by UB India News
March 14, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ अपने पांचवें दिन में प्रवेश कर गई है, जिसके तहत वे आज सहरसा और...

घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े

देशभर की गैस एजेंसियों में आज भी लगी लंबी कतारें, लोगों में डर और चिंता ,

by UB India News
March 12, 2026
0

देशभर में एलपीजी की बढ़ती किल्लत ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली, मुंबई, भोपाल, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद...

समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………

समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………

by UB India News
March 13, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन है. जिसके तहत वे पूर्णिया जिले के प्रवास...

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों का सरेंडर; सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों का सरेंडर; सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

by UB India News
March 12, 2026
0

नक्सल विरोधी अभियान (Chhattisgarh Naxal Operation) के अंतिम चरण में सुरक्षा बलों को बड़ी उपलब्धि मिली है. बुधवार को छत्तीसगढ़...

Next Post
कैसा है बिहार की जनता का मूड ?

कैसा है बिहार की जनता का मूड ?

भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर खींचतान जारी ,भारत ने कृषि सेक्टर पर टैरिफ कम करने से इनकार किया.

भारत से बिगड़े रिश्तों पर डैमेज कंट्रोल में जुटा अमेरिका, व्यापार समझौते पर शुरू हुई वार्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend