ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरजेडी और तेजस्वी यादव का अपराधियों को संरक्षण है………….

UB India News by UB India News
September 14, 2025
in जदयू, पटना
0
पिता की राजनीतिक विरासत में मदहोश राजकुमार!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू ने तेजस्‍वी यादव और आरजेडी पर बड़ा आरोप लगाया है. जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने दावा किया है कि आरजेडी और तेजस्वी यादव का अपराधियों को संरक्षण है. नीरज कुमार ने पोस्टर जारी करके बताया कि सिवान में तेजस्वी यादव अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. जेडीयू ने आरजेडी के कई नेताओं के नाम बताए, जो अपराध से जुड़े हैं. साथ ही आरोप लगाया है कि तेजस्‍वी अपराध का सिंडिकेट चला रहे हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन प्रदेश में जमकर राजनीतिक उठा-पटक हो रही है, आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है. नीरज कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘लाली यादव आरजेडी के नेता है, जिनको तेजस्‍वी का संरक्षण प्राप्त है. लाली यादव अकेले ऐसे नेता नहीं हैं, जिन्‍हें आरजेडी का संरक्षण प्राप्‍त है.’

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

महागबंधन में मुख्‍यमंत्री के चेहरे को लेकर नजर आ रही खींचतान पर तंज कसते हुए नीरज कुमार ने कहा, ‘तेजस्वी के चेहरे पर 243 सीट पर चुनवा लड़ेंगे, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक सीएम चेहरे पर सहमति नहीं जताई है. अब गेंद राहुल गांधी के पाले में है. आख़िर क्यों चुप है कांग्रेस और लेफ्ट की पार्टी. 2019 से लेकर 2024 तक तेजस्‍वी के चेहरे पर ही चुनाव यह लोग हारे हैं.’

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के 16 सितंबर से प्रस्तावित बिहार अधिकार यात्रा को लेकर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जोरदार तंज कसा है. उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत भादो महीने में भी करने को लेकर कटाक्ष किया है. ‎

जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि राजनीति में पॉलिटिकल ड्राइवर बनने के बावजूद तेजस्वी यादव को महागठबंधन ने नेता नहीं घोषित किया. अब राजनीतिक तनाव में और बेचैनी में तड़पकर वे यात्रा निकालने का निर्णय ले रहे हैं. ‎उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा के नाम की यात्रा की थी, अब यात्रा का स्वरूप बदलकर बिहार अधिकार यात्रा नाम दिया है.

दरअसल, तेजस्वी यादव कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के सामने राजनीति में बौने साबित हो गए हैं. ‎जदयू नेता ने यात्रा के समय को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव यह यात्रा भादो महीने में जहानाबाद से शुरू करने वाले हैं. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि यह पितृपक्ष का समय है, तो ऐसा करने वाले लोगों का राजनीति में पिंडदान हो जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
बीजेपी का बिहार में मिशन ‘मोदी मित्र’, हर एक विधानसभा में 10 हजार मित्र बनाने का लक्ष्य

बीजेपी का बिहार में मिशन 'मोदी मित्र', हर एक विधानसभा में 10 हजार मित्र बनाने का लक्ष्य

पीएम मोदी के आने से पहले अचानक पूर्णिया के GMCH पहुंचे तेजस्वी, प्रधानमंत्री से पूछा यह सवाल

पीएम मोदी के आने से पहले अचानक पूर्णिया के GMCH पहुंचे तेजस्वी, प्रधानमंत्री से पूछा यह सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend