ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘ना हम युद्ध की साजिश रचते हैं और ना उसमें शामिल होते हैं’………….

UB India News by UB India News
September 14, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
‘ना हम युद्ध की साजिश रचते हैं और ना उसमें शामिल होते हैं’………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका और नाटो (NATO) देशों के बीच रूस को तेल खरीद पर टैरिफ और प्रतिबंध लगाने की बढ़ती मांग के बीच चीन ने साफ कर दिया है कि वह किसी युद्ध की साजिश में शामिल नहीं है और न ही उसमें भाग लेता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नाटो देशों से अपील की कि वे रूस से तेल खरीद बंद करें और उस पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाएं. ट्रंप ने कहा कि कुछ नाटो देश अब भी रूस से तेल खरीदकर गठबंधन की स्थिति कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका तब तक बड़े स्तर पर रूस पर नए प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जब तक नाटो देश एकजुट होकर ऐसा कदम नहीं उठाते.

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने क्या कहा?

इसी बीच स्लोवेनिया की यात्रा के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बयान दिया कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है और प्रतिबंध केवल परिस्थितियों को और जटिल बनाते हैं. वांग यी ने कहा कि चीन न तो युद्ध की साजिश करता है और न ही उसमें शामिल होता है, जो अमेरिका को सीधा संदेश माना जा रहा है.

भारत और चीन पर भी दबाव

अमेरिका पहले ही रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर भारी टैरिफ लगा चुका है, जबकि चीन पर अभी सीधे प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं. ट्रंप प्रशासन चाहता है कि जी-7 (G7) देश भी भारत और चीन पर दबाव बढ़ाएं, क्योंकि ये दोनों देश रूस के बड़े ऊर्जा खरीदार हैं.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने क्या कहा?

जी-7 वित्त मंत्रियों की बैठक में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि जब तक रूस के तेल से होने वाली आय पूरी तरह नहीं रोकी जाती, तब तक पुतिन की ‘युद्ध मशीन’ को कमजोर नहीं किया जा सकता. उन्होंने सभी देशों से मिलकर इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की.

अमेरिका-चीन संबंधों पर वांग यी का रुख

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत में भी साफ किया कि दोनों देशों को अपने रास्ते से भटकना नहीं चाहिए और सहयोग बनाए रखना चाहिए. चीन ने संकेत दिया कि वह किसी भी स्थिति में टकराव की राह पर नहीं चलना चाहता.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
आतंक की इमारतों को फिर खड़ा कर रहा लश्कर और जैश…………….

आतंक की इमारतों को फिर खड़ा कर रहा लश्कर और जैश................

असीम मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खुद को एक बंकर में छिपा लिया था………………

असीम मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खुद को एक बंकर में छिपा लिया था..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend