ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

SCO Summit में दिखा 3 का दम, एक साथ आए पीएम मोदी, जिनपिंग और पुतिन

UB India News by UB India News
September 1, 2025
in खास खबर
0
SCO Summit में दिखा 3 का दम, एक साथ आए पीएम मोदी, जिनपिंग और पुतिन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन में हो रहे SCO समिट का आज दूसरा दिन है. SCO समिट में आज नेताओं की बैठक हो रही है. मीटिंग के बाद नेताओं का संबोधन भी होगा. समिट में पीएम मोदी, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात हुई. तीनों नेता एक साथ आए. अब तीनों नेताओं के बीच मीटिंग हो रही है. अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. इसी के चलते पीएम मोदी और पुतिन के बीच होने वाली इस मीटिंग पर अमेरिका की भी नजर है.

पीएम मोदी और पुतिन की हुई मुलाकात

एससीओ समिट ने पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात हुई. तीनों नेता एक साथ आए. इसी के बाद अब तीनों के बीच मीटिंग हो रही है. पीएम मोदी ने नेताओं से हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट की. पीएम ने इस मुलाकात को लेकर कहा, तियानजिन में बातचीत जारी है. एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ विचारों का आदान-प्रदान हुआ.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

Interactions in Tianjin continue! Exchanging perspectives with President Putin and President Xi during the SCO Summit. pic.twitter.com/K1eKVoHCvv

— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025

 

पीएम और पुतिन की होगी द्विपक्षीय वार्ता

सुबह 10 बजे पीएम मोदी-पुतिन में द्विपक्षीय वार्ता होगी. पुतिन के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद जब अमेरिका ने रूसी तेल पर बैन लगाया. तब भारत ने रूस से दोस्ती दिखाते हुए लगातार तेल खरीदना जारी रखा. ऐसे में जब पहली बार ट्रंप के टैरिफ वॉर के बाद पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात हो रही है, तो ट्रंप की धड़कनें बढ़ना तय है. इसके अलावा देखना होगा कि SCO के मंच से कैसे रूस और चीन मिलकर ट्रंप की धमकियों का जवाब देंगे.

 

मीटिंग पर अमेरिका की नजर

ट्रंप की टैरिफ तानाशाही और तेल को लेकर छिड़े कूटनीतिक युद्ध के 3 साल महाशक्तियां पहली बार एक साथ एक मंच पर हैं. एक है रूस. जिसके ऑयल एक्सपोर्ट पर अमेरिका ने बैन लगाकर उसे आर्थिक चोट पहुंचाने की कोशिश की. तो दूसरी तरफ हैं चीन और भारत. जो युद्ध के बाद रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीद रहे हैं. ऐसे में जब पुतिन, पीएम मोदी और जिनपिंग एकसाथ SCO के मंच से अपनी बात रखेंगे. तो यकीनन डोनाल्ड ट्रंप उसे बड़े ध्यान से सुन रहे होंगे.

ऐसे में तेल को लेकर तीनों देश किसी एक नतीजे पर पहुंच सकते हैं. भारत ने साफ कर दिया है कि उसकी विदेश नीति में कोई बदलाव नहीं होगा. वो रूस से लगातार तेल खरीदता रहेगा और अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने रूस से तेल खरीदकर एक बड़े ग्लोबल संकट को टाला है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आए. पीएम मोदी ने इस दौरान पुतिन को गले भी लगाया. अमेरिका से तनातनी के बीच प्रधानमंत्री मोदी का चीन दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

पीएम मोदी ने सोमवार (1 सितंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर इस मुलाकात की जानकारी दी. पीएम मोदी ने लिखा, ”तियानजिन में बातचीत का सिलसिला जारी. एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ विचार-विमर्श किया.” इसके अलावा, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति पुतिन से मिलना हमेशा खुशी की बात है.

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. यह क्षेत्रीय शक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक मुलाकात मानी जा रही है. एससीओ शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित प्रमुख क्षेत्रीय नेता हिस्सा ले रहे हैं.

पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगी खास बैठक

इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक होने वाली है. भारत और रूस के बीच वैश्विक तनावों के बावजूद रणनीतिक और ऊर्जा क्षेत्र में करीबी साझेदारी बनी हुई है. एससीओ शिखर सम्मेलन का मुख्य ध्यान आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी ‘तीन बुराइयों’ से निपटने पर केंद्रित होगा, जो संगठन की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य रहा है.

बता दें कि सोमवार को एक समझौता हस्ताक्षर समारोह निर्धारित है, जिसके बाद नेताओं का एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा. यह प्रधानमंत्री मोदी की सात साल में पहली चीन यात्रा है और यह ऐसे समय हो रही है, जब भारत और चीन लंबे सीमा विवाद के बाद धीरे-धीरे अपने रिश्तों को फिर से सुधारने की कोशिश कर रहे हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
भारत-रूस मुश्किल में भी एक साथ’…

भारत-रूस मुश्किल में भी एक साथ'...

अब हाइड्रोजन बम आने वाला है, मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे’, पटना में राहुल गांधी का वोट चोरी पर नए खुलासे का ऐलान…………….

अब हाइड्रोजन बम आने वाला है, मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे’, पटना में राहुल गांधी का वोट चोरी पर नए खुलासे का ऐलान................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend