ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी ने गुजरात में EV प्लांट को दिखाई हरी झंडी, 100 देशों को निर्यात होंगे वाहन

UB India News by UB India News
August 26, 2025
in खास खबर
0
PM मोदी ने गुजरात में EV प्लांट को दिखाई हरी झंडी, 100 देशों को निर्यात होंगे वाहन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह गुजरात के हंसलपुर में  मारुति सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही  100 से अधिक देशों के लिए इसके निर्यात की औपचारिक शुरुआत हो गई है. इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह ऐतिहासिक पहल भारत के हरित परिवहन के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने को दर्शाती है और साथ ही ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाती है. इस उपलब्धि के साथ, भारत अब सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बन जाएगा.

इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में तोशिबा, डेन्सो और सुजुकी के संयुक्त उद्यम, टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का स्थानीय उत्पादन शुरू होगा। इससे बैटरी का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अब देश में ही बनेगा, जो भारत के स्वच्छ ऊर्जा और विनिर्माण लक्ष्यों को बढ़ावा देगा।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ‘ई-विटारा’ को प्रदर्शित किया था। कंपनी की चार भारतीय इकाइयों की कुल वार्षिक क्षमता 26 लाख यूनिट है और वित्त वर्ष 25 में इसने 3.32 लाख वाहनों का निर्यात किया और घरेलू बाजार में 19.01 लाख यूनिट बेचे। ‘ई-विटारा’ का वाणिज्यिक उत्पादन मंगलवार से हंसलपुर प्लांट में शुरू होगा।

इस उपलब्धि के साथ, भारत अब सुजुकी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बन जाएगा।

ये पहल सरकार के भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उन्नत विनिर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास में वैश्विक केंद्र बनाने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप हैं। यह हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसके अलावा, रेलवे के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी लगभग 1,400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिसमें 65 किमी महेसाना-पालनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए 530 करोड़ रुपए की परियोजना शामिल है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
मामला तो सिर्फ बड़ा भाई बने रहने का है…………….

नीतीश कैबिनेट की बैठक संपन्न, कुल 26 एजेंडे पर लगी मुहर, “बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025” को मिली मंजूरी ...........

निशांत का तेजस्वी यादव को अब तक का सबसे बड़ा जवाब……..

सक्रिय राजनीति में आएंगे CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend