ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

GST 2.0 से निकलेगी ट्रंप टैरिफ की हवा !

UB India News by UB India News
August 27, 2025
in GST, कारोबार, खास खबर
0
GST काउंसिल की 53वीं बैठक के फैसले……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ग्लोबल लेवल पर ट्रंप टैरिफ फिलहाल चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगा दिए हैं. ये टैरिफ भारत के निर्यात को नुकसान पहुँचा सकते हैं, लेकिन भारत सरकार इस बीच आम आदमी को राहत देने की तैयारियों में जुटा है. सरकार GST 2.0 के तहत बड़े बदलाव लागू करने की प्लानिंग कर रही है जो ट्रंप टैरिफ पर भी बड़ा असर डाल सकता है.

प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के बाद GST में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है जिसे GST 2.0 कहा जा रहा है. इसके तहत सरकार दो स्लैब 12% और 28% को हटाकर ज्यादातर चीजों को निचली टैक्स श्रेणियों में लाने की सोच रही है. इसका मतलब है कि रोजमर्रा की चीजें जैसे खाना, कपड़े, घरेलू सामान अब और सस्ते हो सकते हैं. इससे आम जनता की जेब पर बोझ घटेगा और खपत भी बढ़ेगा. सरकार ने 2-3 सितंबर को होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक बुलाई है, जिसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

GST 2.0 से टैरिफ का असर होगा कम?

मनीकंट्रोल की एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया कि अर्थशास्त्रियों के अनुसार, जब चीजें सस्ती होंगी, तो लोग ज्यादा खरीदारी करेंगे. इससे बाजार में मांग बढ़ेगी और व्यापारियों की बिक्री बढ़ेगी. यह एक चेन रिएक्शन की तरह काम करेगा क्योंकि सामान बिकेगा, फैक्ट्रियाँ ज्यादा बनाएंगी, नौकरी मिलेगी, और अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी. अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि जीएसटी में कटौती अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के असर को कम कर सकती है यानी जो नुकसान निर्यात में हो रहा है, उसकी भरपाई घरेलू बाजार से की जा सकती है.

मंहगाई से भी मिलेगी राहत

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जीएसटी में कटौती से करीब 10% कंसम्पशन की चीजों की महंगाई सीधा घट सकती है. इससे आम लोगों को राहत मिलेगी. अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इससे महंगाई दर में साल भर में 50-60 बेसिस पॉइंट की गिरावट आ सकती है.

हालांकि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं. कुछ अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि जीएसटी में कटौती से सरकार की कमाई घट सकती है और निर्यात में जो बड़ा नुकसान हो रहा है, उसकी भरपाई सिर्फ जीएसटी कटौती से नहीं हो पाएगी. इसलिए यह कदम जरूरी तो है, लेकिन इससे बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया,

पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से भी झटका, HC ने खारिज की याचिका

नहीं माने ट्रंप, भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का नोटिफिकेशन जारी, कुछ घंटों बाद हो जाएगा लागू

नहीं माने ट्रंप, भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का नोटिफिकेशन जारी, कुछ घंटों बाद हो जाएगा लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend